Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by , Sub Editor

लंबी उम्र तक आंखों की रोशनी तेज रखने के लिए आयुर्वेद में बताए गए हैं कुछ उपाय, जानें इनके बारे में

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए या आंखों को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के उपायों को आजमाते हैं। ऐसे में आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं आंखों को स्वस्थ रखने के कुछ आयुर्वेदिक टिप्स के बारे में।

आंखे हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा हैं, जिनके बिना एक दिन क्या एक पल भी रहना हमारे लिए मुश्किल हो सकता है। आंखों से हमें दुनिया देखने में मदद मिलती है। लेकिन, अगर इन आंखों में जरा भी कुछ भी चला जाए तो हमें काफी तकलीफ होती है। ऐसे में कई बार पोषण की कमी या अन्य कारणों से आंखों से जुड़ी समस्याएं होना या आंखों की रोशनी कमजोर होना आम बात है। आयुर्वेद के अनुसार आंखें सिर्फ देखने का साधन नहीं है, बल्कि ये तेज, बुद्धि और संपूर्ण स्वास्थ्य का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए, आंखों का स्वस्थ रहना सिर्फ आपके दिखने के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसलिए, अगर आप भी लंबे समय तक अपनी आंखों की रोशनी को तेज और हेल्दी रखना चाहते हैं तो आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि आंखों को स्वस्थ रखने के आयुर्वेदिक उपाय क्या हैं?

आंखों को स्वस्थ रखने के आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, स्क्रीन का बढ़ता उपयोग, खराब डाइट, नींद की कमी और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आंखों की रोशनी कमजोर होने के साथ इससे जुड़ी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही, आयुर्वेद के अनुसार शरीर में पित्त दोष बढ़ने के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे जलन, रेडनेस, ड्राईनेस, धुंधलापन और थकान जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ ऐसे उपाय है जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।

1. नस्य

नस्य पंचकर्म की एक अहम प्रक्रिया है, जिसमें औषधीय तेल या घृत को नासिका के रास्ते यानी नाक में डाला जाता है। आयुर्वेद में नियमित नस्य से आंखों की थकान को कम करने, रोशनी तेज करने, सिरदर्द, ड्राई आई और जलन की समस्या से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के समय फॉलो करें ये आई केयर रूटीन, आंखें रहेंगी स्वस्थ

2. नेत्र सेक

आयुर्वेद के अनुसार आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को हेल्दी रखने में नेत्र सेक भी फायदेमंद माना जाता है। नेत्र सेक में जड़ी-बूटी से तैयार काढ़े को पतली धार के रूप में आंखों पर डाला जाता है। आमतौर पर यह प्रक्रिया आंखों को ठंडक देने में मदद करती है और पित्त दोष को शांत करती है।

3. अंजन

अंजन आंखों में लगाया जाने वाला औषधीय लेप या काजल होता है। आयुर्वेद में आंखों में अंजन लगाने से आंखों की सफाई होती है, कफ दोष दूर होता है, रोशनी में सुधार होता है। हालांकि, आंखों में अंजन का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

01 (67)

4. बिदालक

आयुर्वेद में बिदालक (Bidalaka) भी आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें औषधीय लेप को आंखों के चारों ओर आंखों की पलकें बंद रखकर लगाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। इस लेप को आंखों में लगाने से आंखों की सूजन कम करने, जलन और दर्द से राहत, थकी हुई आंखों को आराम दिलाने में मदद मिलती है।

5. नेत्र स्नान

आयुर्वेद में आंखों को नियमित रूप से साफ रखने पर फोकस किया जाता है। इसलिए, सुबह उठकर ठंडे पानी या त्रिफला के पानी से आंखों को धोना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे आंखों में धूल और गंदगी को साफ करने, आंखों की ताजगी बढ़ाने और इंफेक्शन के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, रोशनी पर पड़ सकता है असर 

6. पर्याप्त पानी पीना

शरीर में पानी की कमी का सीधा असर आपकी आंखों की सेहत पर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आंखों की ड्राईनेस कम होती है, पित्त संतुलित रहता है और आंखों के टिशू को पोषण मिलता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में आंखों की देखभाल के लिए कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए, अगर आप भी अपनी आंखों को हेल्दी रखना चाहते हैं और रोशनी को तेज रखना है तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • आंखों की रोशनी किसकी वजह से कम होती है?

    आंखों का रोशनी कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें बढ़ती उम्र, पोषक तत्वों की कमी, स्क्रीन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और आंखों से जुड़ी समस्याएं।
  • आंखों में धुंधलापन आ जाए तो क्या करें?

    आंखों में धुंधलापन आने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। साथ ही, लाइफस्टाइल में सुधार करके भी इस समस्या से राहत पाई दा सकती है।
  • क्या खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है?

    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

मालिश करने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए? जानिए सही समय और तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 17, 2026 14:48 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 17, 2026 14:48 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 17, 2026 14:48 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content