Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

मालिश करने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए? जानिए सही समय और तरीका

Bath after Massage: मालिश करने के बाद शरीर में एक खास प्रकार का आराम महसूस होता है। ऐसे में सवाल आता है कि मालिश के कितनी देर बाद नहाने जाएं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय। 

Bath after Massage: मालिश एक ऐसा तरीका है, जिससे आपकी पूरी बॉडी रिलैक्स हो जाती है और सारी थकान दूर हो जाती है। मालिश करने से मांसपेशियों की थकान कम होती हैं और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इतना ही नहीं, मालिश के बाद शरीर की नसों को आराम मिलने के साथ स्किन पोर्स खुल जाते हैं। इसलिए, सदियों से शरीर को आराम पहुंचाने के लिए लोग इस असरदार तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। आयुर्वेद में इसे अभ्यंग नाम से जाना जाता है। हालांकि, मालिश के बाद अक्सर दिमाग में एक ही सवाल आता है कि कब नहाने जाएं और इससे शरीर को कैसे राहत मिलती है? ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में यही बात आती है कि आखिर मालिश करने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए? जानते हैं इस बारे में Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda से।

मालिश के बाद नहाने का सही समय

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार अगर आप मालिश से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहते हैं तो मालिश होने के एक घंटा बाद ही नहाएं। इससे होगा ये क् एक घंटे में आपकी त्वचा तेल को अच्छे से अवशोषित कर लेगी और उससे आपके शरीर को अच्छा पोषण मिलेगा। अगर आप अभ्यंग के तुरंत बाद नाहा लेते हैं तो तेल अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाटा है और आपको मालिश का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद में बताया गया है कि मालिश से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है और वात दोष शांत हो जाता है। मालिश के बाद आपके शरीर के रोमछिद्र अच्छे से खुल जाते हैं और तुरंत ठंडे पानी से नहाने पर सर्दी जुकाम हो सकता है। इसलिए मालिश के बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। इससे थकान दूर होगी और जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या सरसों तेल की मालिश से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं और रंग निखरता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच्चाई

तेल के अनुसार नहाने का समय

इतना ही नहीं शरीर को अलग-अलग तेल को अवशोषित करमे में अलग-अलग समय लगता है और ऐसे में आपको शरीर में पूरी तरह से तेल अवशोषित होने के बाद ही नहाना चाहिए। जैसे

  • अगर आप सरसों या नारियल के तेल से मालिश करते हैं तो आपको मालिश के 30 मिनट बाद ही नहाना चाहिए।
  • अगर आप तिल के तेल से मालिश करते हैं तब आप मालिश के एक घंटे बाद नहा सकते हैं। तिल के तेल अवशोषित होने में अपेक्षकृत अधिक समय लगता है लेकिन इसे आयुर्वेद में अभ्यंग के लिए सबसे अच्छा माना गया है।
  • अगर आप किसी हर्बल तेल से मालिश करते हैं तब एक घंटा से ज्यादा समय लगेगा उसे अवशोषित होने में और बेहतर होगा आप उसके बाद ही नहाएं।

  how many hours after massage can i take a bath

गर्म पानी या ठंडा पानी, किससे नहाएं?

मालिश के तुरंत बाद कभी भी ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए। अगर आप हल्के गुनगुने पानी से नहाते हैं तो तेल का प्रभाव बढ़ जाता है और शरीर से थकान दूर हो जाती है।

मालिश के तुरंत बाद नहाने के नुकसान

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट मालिश के तुरंत बाद नहाने से मना करते हैं, लेकिन इसके पीछे कई कारण हैं जैसे

  • तुरंत नहाने से मांसपेशियों में थकान आ सकती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है।
  • इससे ठंड लग सकती है और ऐलर्जी से आपको सर्दी-जुकाम भी हो सकता है।
  • मालिश के तुरंत बाद नहाने से त्वचा रूखी हो सकती है।
  • तेल अच्छे से अवशोषित नहीं हो पाता है, जिससे इसका पूरा लाभ नहीं मिलता है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन की मसाज करवाते समय बरतें सावधानी, बन सकता है स्ट्रोक का कारण

कब तुरंत नहाना जरूरी हो सकता है?

अगर आपको मालिश के बाद बहुत ज्यादा असहज महसूस हो रहा है या पसीना आ रहा है तो गर्मी के मौसम में आप मालिश के 20 मिनट बाद ही हल्के गुनगुने पानी से नहा सकते हैं।

FAQ

  • क्या मसाज के बाद कोल्ड शॉवर अच्छा है?

    मसाज के बाद कोल्ड शॉवर लेने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपकी त्वचा और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकती है। इसलिए आपको गर्म पानी से नहाना चाहिए ताकि आप बेहतर महसूस करें।
  • मसाज के बाद कितनी देर आराम करना चाहिए?

    अगर आपके पास समय है तो मसाज के बाद लगभग आपको 1 से 2 घंटे आरान से सोना चाहिए या रिलैक्स करना चाहिए ताकि आपके शरीर को इसका फायदा मिल सके। 
  • क्या मसाज के बाद मुझे नींद अच्छी आएगी?

    मसाज के बाद आपको एक अच्छी नींद आ सकती है इसलिए आपको सोना भी चाहिए जिससे आप बेहतर और रिलैक्स महसूस करें।

Read Next

अर्जुन की छाल ही नहीं, पत्तों का सेवन भी सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 17, 2026 10:17 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 17, 2026 10:17 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 17, 2026 10:17 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content