Doctor Verified

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, रोशनी पर पड़ सकता है असर

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हम जो चीजें करते हैं वो नुकसानदायक हो सकती हैं। जानते हैं, अपनी आंखों की देखभाल के लिए क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, रोशनी पर पड़ सकता है असर

आंखें हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और नाजुक अंग होता है। बिना आंखों के एक दिन भी गुजारना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। आंखों में धूल मिट्टी जानें, या नींद न पूरी होने या फिर किसी भी कारण ड्राईनेस या इंफेक्शन होने के कारण आपको काफी समस्या होने लगती है। इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। लेकिन, आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए हम जो काम करते हैं, कई बार वो अनजाने में हमारे आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल की मदद से आई हेल्थ को बेहतर रखने और किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। तो आइए तिरुवनंतपुरम (केरल) के पेरूरकाडा में स्थित आदिरेखा आयुर्वेद अस्पताल की आयुर्वेदिक डॉ. रेखा राधामोनी से जानते हैं आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए?

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए किन गलतियों को करने से बचें?

1. इंफेक्शन होने पर हॉट आई मास्क का उपयोग

जब आंखों में इंफेक्शन या स्टाई हो, तो गर्म पैक का उपयोग करते हुए आंखों की सीकाई करने से बचें। इसके बजाय, सूजन और परेशानी को कम करने के लिए आंखों में ठंडे सेंक या ठंडे पानी के छीटे मारें। गर्म पैक आपके आंखों की सूजन को बढ़ाकर इंफेक्शन को और बदतर बना सकता है। 

इसे भी पढ़ें: What is Ptosis: क्या है पीटोसिस बीमारी जिसमें पलकें जाती हैं झुक, जानें लक्षण और बचाव 

2. आर्टिफिशियल आई ड्रॉप का उपयोग

कई लोग आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आर्टिफिशियल आई ड्रॉप का निमयित उपयोग करते हैं, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है। कई आई ड्रॉप आंखों की नेचुरल नमी छिन सकते हैं, इसलिए इनके इस्तेमाल से बचें। इनके स्थान पर आप हाइड्रेशन और ठंडक देने वाले आई ड्रॉप डॉक्टर की सलाह पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

3. बार-बार पलकें न झपकाना 

कई लोग ज्यादा समय मोबाइल फोन, लेपटॉप या टीवी के सामने गुजारते हैं, जिस कारण वे कम या बिना पलकें झपकाए अपना फोकस स्क्रीन पर रखते हैं, जिससे उनकी आंखों में ड्राईनेस और तनाव बढ़ सकता है। पलकें झपकाने से आंखों की चिकनाई और सुरक्षा बनी रहती है। इसलिए, आंखों की नमी बनाए रखने के लिए, लंबे समय तक स्क्रीन पर रहने के दौरान, ज्यादा बार पलकें झपकाने की कोशिश करें। 

4. आंखों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग

अपनी आंखों को धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि आंखों को गर्मी के प्रति संवेदनशील माना जाता है। अपनी आंखों को आराम देने और तरोताजा रखने के लिए हमेशा ठंडे पानी से आंखों साफ करें, खासकर अगर आपको खुजली या जलन की समस्या हो रही हो। 

इसे भी पढ़ें: आंख के अंदर सूजन क्यों हो जाती है? जानें इसके कारण 

5. अपनी आंखों को रगड़ना 

आंखों को बार-बार रगड़ने से नाजुक टिशू को नुकसान पहुंच सकता है और जलन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, आप आंखें रगड़ने के बजाय, अपनी आंखों को धीरे से धोने और ठंडे पानी का उपयोग करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आंखों में हो रही खुजली और परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है, वो भी बिना आंखों को नुकसान पहुंचाएं। 

आंखों को नेचुरल तरीके से स्वस्थ रखने के लिए आप इन गलतियों को करने से बचें और हेल्दी आई केयर की आदतों को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करें। इसके साथ ही किसी भी तरह की आंखों से जुड़ी समस्या होने पर आई स्पेशलिस्ट से कंसल्ट जरूर करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

फर्टिलिटी से जुड़े इन 5 मिथकों पर अक्सर हर कपल कर लेता है यकीन, जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer