Why Do Couples Have Trouble In Conceiving: पेरेंट्स बनना हर कपल का सपना होता है। हर कोई चाहता है कि उनके घर भी किलकारियां गूंजे और उनका परिवार आगे बढ़े। लेकिन इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं की वजह से कई कपल्स का सपना अधूरा रह जाता है। जिन लोगों को नैचुरली कंसीव करने में परेशानी होती है, वो आईवीएफ और सरोगेसी जैसी टेक्निक की मदद लेते हैं। वहीं कुछ लोग इनफर्टिलिटी को समस्या समझकर हमेशा के लिए स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे में कपल्स लोगों की कई कहीं-सुनी बातों पर भी भरोसा करने लगते हैं, जो असल में सही होती भी नहीं है। कपल्स फर्टिलिटी से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में जानकारी देते हुए फर्टिलिटी डॉक्टर ईशा कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन मिथकों के बारे में।
कपल्स को जरूर पता होने चाहिए फर्टिलिटी से जुड़े ये मिथक- Myths Related To Couples Fertility
मिथक- फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं केवल महिलाओं में होती है
फर्टिलिटी से जुड़ा यह मिथक बिलकुल गलत है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फर्टिलिटी रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्या है। यह महिला और पुरुष दोनों में से किसी को भी हो सकती है। इसके अलावा करीब 40% से 50% फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं पुरुषों से आती हैं।
मिथक- शराब का कम सेवन करने से फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं
यह बात केवल एक मिथक है क्योंकि शराब का कम सेवन करने से भी फर्टिलिटी पर असर पड़ सकता है। इससे महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है। शराब एग और स्पर्म दोनों की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं फर्टिलिटी की जांच के लिए कौन से टेस्ट करवाएं? डॉक्टर से जानें
मिथक- अगर आप यंग हैं तो आपको फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी
इनफर्टिलिटी लाइफस्टाइल और शरीर की आंतरिक समस्याओं के कारण होने वाली समस्या है। लेकिन इससे उम्र का सीधा संबंध नहीं है। हालांकि, यंग एज में महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी ज्यादा होती हैं। इसलिए कंसीव करना आसान माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यंग एज में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं नहीं हो सकती हैं।
मिथक- कंसीव के लिए दोनों पेरेंट्स की हेल्थ ठीक होना जरूरी है
अगर कोई कपल कंसीव करना चाहता है, तो ऐसे में दोनों की हेल्थ ठीक होनी बहुत जरूरी है। क्योंकि बेबी में दोनों पेरेंट्स के जीन्स आते हैं। ऐसे में अगर दोनों में से किसी एक को भी बड़ा हेल्थ इशु है, तो बच्चे में भी आ सकता है। इसलिए पेरेंट्स को बेबी प्लानिंग से पहले हेल्दी लाइफस्टाइल जरूर फॉलो करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद करनी है प्रेग्नेंसी की प्लानिंग, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम
मिथक- अगर कपल बच्चा अडॉप्ट कर लेता है, तो उनके कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है
इस मिथक पर आज भी कई लोग भरोसा कर लेते हैं। यह मिथक लोगों की भावनाओं से जुड़ा हो सकता है। लेकिन इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। क्योंकि अडॉप्ट करने से नैचुरली कंसीव करने का कोई कनेक्शन नहीं है।
अगर आप भी ऐसे ही किसी मिथक पर बिना सोचे समझें भरोसा कर लेते हैं, तो भरोसा करने से पहले इसकी सच्चाई का पता जरूर लगाएं।
View this post on Instagram
Read Next
चेहरे की खूबसूरती खराब कर सकता है पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन (PIH), जानें क्या है यह समस्या?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version