Fruits To Increase Fertility in Females: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण इनफर्टिलिटी का खतरा बढ़ जाता है। आपकी जीवनशैली और रोजमर्रा की आदतें भी फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं। बांझपन की समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकती है। ज्यादातर लोगों को बांझपन की समस्या के बारे में सही जानकारी नहीं है, इसकी वजह से लोग इससे जुड़ी सावधानियों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण इनफर्टिलिटी का खतरा रहता है। फर्टिलिटी ठीक रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नियमित रूप से कुछ फलों का सेवन करने से महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद फल- Fruits To Increase Fertility in Females in Hindi
इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या ज्यादातर लोगों में जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से होती है। स्मोकिंग, शराब का सेवन और नींद की कमी जैसे कारण भी आपकी फर्टिलिटी गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। ऐसे में आपको रोज की इन आदतों में सुधार करना चाहिए। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "ज्यादातर लोगों में इनफर्टिलिटी खानपान और जीवनशैली के कारण होती है। खानपान में सुधार करने और एक्सरसाइज व योग का अभ्यास करने से फर्टिलिटी ठीक करने में मदद मिलती है।" आप डाइट में कुछ फलों को शामिल कर इनफर्टिलिटी का शिकार होने से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन फलों का सेवन, बढ़ेगा स्पर्म काउंट
1. अनार
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार का सेवन फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो ठीक करने और गर्भधारण करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से यौन इच्छा बढ़ाने में और एग क्वालिटी ठीक करने में मदद मिलती है।
2. केला
केला खाने से एग क्वालिटी ठीक करने और इनफर्टिलिटी दूर करने में मदद मिलती है। केले में पोटैशियम और विटामिन बी6 की पर्याप्त मात्रा होती है, जो फर्टिलिटी हॉर्मोन बढ़ाने में मदद करते हैं।
3. जामुन
जामुन का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ाने में बहुत मदद मिलती है। एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर, जामुन स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें: फर्टिलिटी में सुधार के लिए महिलाएं रोज लें ये 10 पोषक तत्व, जानें कौन-कौन से फूड्स करें डाइट में शामिल
4. आम
आम में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने, ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से इनफर्टिलिटी दूर करने में मदद मिलती है।
5. कीवी
कीवी विटामिन सी, विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो स्पर्म काउंट ठीक करने और स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद करते हैं। कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने, डीएनए क्षति से बचाने और शुक्राणु बढ़ाने में मदद करते हैं।
डाइट में पौष्टिक फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आप गंभीर रूप से इनफर्टिलिटी का शिकार होने से बच सकते हैं। ज्यादातर लोग शुक्राणु की गुणवत्ता और इसके महत्व और गर्भावस्था में में इसकी भूमिका से अनजान हैं। यदि आप गर्भधारण करने में असमर्थ हैं, तो बेझिझक किसी फर्टिलिटी विशेषज्ञ से मिलें। ऐसी कई उन्नत तकनीकें हैं जिनके द्वारा पुरुषों की इनफर्टिलिटी को दूर किया जा सकता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)