पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 तेल

Oils for Eyelash Growth: आंखों की पलकों को घना और लंबा बनाने के लिए इन 5 तेलों को इस्तेमाल किया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 तेल


Oils for Eyelash Growth: आंखे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करती हैं। कई बार लोग आंखों की पलको को लंबा और घना दिखाने के लिए कई तरह के कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स और आर्टिफिशियल लैशेज का इस्तेमाल करते हैं। इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। आंखों की पलकों को नैचुरल लंबा और घना बनाने के लिए तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। ये तेल पलकों को घना बनाने साथ आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेंगे। ये सभी तेल आंखों की पलकों को मजबूत बनाएंगे और उन्हें टूटने से भी बचाएंगे। आइए जानते हैं ऐसे तेलों के बारें में जिन्हें नियमित लगाने से आंखों की पलकें लंबी और घनी होगी।

नारियल तेल

नारियल का तेल शरीर के साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की पलकों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले इसे पलकों पर हल्के हाथ से लगाएं। आंखों पर तेल लगाने के लिए कॉटन बॉल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रातभर आंखों पर नारियल तेल को लगा रहने दें। सुबह आंखों को हल्के हाथ से वॉश करें।

बादाम का तेल

बादाम का तेल आंखों की पलकों को घना और लंबा बनाने में मदद करता है। बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा में विटामिन- ई पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। बादाम के तेल को आंखों पर लगाने के लिए इसे कॉटन की सहायता से पलकों पर लगाएं। सुबह पलकों को वॉश करें। नियमित बादाम को तेल लगाने से पलके लंबी और घनी होगी।

til oil

तिल का तेल

तिल का तेल गुणों से भरपूर होता हैं। आंखों पर इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन बॉल की सहायता से इसे आंखों पर रात भर लगा रहने दें। उसके बाद सुबह उठकर नॉर्मल पानी से आंखों को वॉश करें। ऐसा करने से आंखों की पलके मजबूत होगी और घनी भी नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम का रामबाण इलाज है लौंग की चाय, जानें इसे रोज पीने के अन्य फायदे

कैस्टर ऑयल

 कैस्टर ऑयल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड पलकों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से पलको के बाल घने बनते हैं और रक्त प्रवाह भी बढ़ता हैं। कैस्टर ऑयल बालों को पोषण भी देता है। 

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल आंखो के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसका इस्तेमाल करने से ये पलकों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मदद करता है। अरंडी के तेल को पलकों पर बढ़ाने के लिए ब्रश की सहायता से लगाएं और सुबह उठने के बाद आंखों को वॉश करें।

ये सभी तेल आंखों की पलकें बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन ध्यान रखें इनको लगाने से पहले आंखों पर से मेकअप को अच्छे से साफ कर लें। ब्रश या कॉटन की सहायता से ही पलकों पर तेल लगाएं। अगर आंखों में कोई इंफेक्शन की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन तेलों का इस्तेमाल करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

चेहरे पर नीम का तेल लगाने से दूर होंगे मुंहासे, जानें 5 अन्य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version