Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

सर्दियों में बढ़ते वजन को इस Fruit Salad से करें कंट्रोल, एक्सपर्ट से जानें 7 फायदे

सर्दियों में वजन तेजी से बढ़ता है? इसे कंट्रोल करने के ल‍िए स्‍पेशल Fruit Salad खाएं। एक्सपर्ट बता रहे हैं इसके 7 फायदे और इसे खाने का सही तरीका, जिससे क्रेविंग कम हो और मेटाबॉलिज्‍म बेहतर रहे।

सर्दियों में ठंड के कारण भूख बढ़ जाती है और शारीरिक गतिविधि कम हो जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में भारी और हाई-कैलोरी स्नैक्स की जगह अगर डाइट में सही तरीके से चुना गया फ्रूट सलाद (Fruit Salad) शामिल किया जाए, तो वजन कंट्रोल में रखा जा सकता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल शुगर से भरपूर यह फ्रूट सलाद न सिर्फ क्रेविंग कम करता है बल्कि मेटाबॉलिज्‍म को भी सपोर्ट करता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

सर्दियों में फ्रूट सलाद खाने के फायदे- Benefits Of Eating Fruit Salad

fruit-salad-ke-fayde

  1. फ्रूट सलाद में कैलोरी कम होती हैं। इसे खाने से पेट भरा रहता है और खाने की क्रेव‍िंग कंट्रोल होती है।
  2. Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि फ्रूट सलाद खाने से मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ता है। सर्दि‍यों में खट्टे फलों का सेवन करके फैट बर्न‍िंग प्रक्र‍िया को सपोर्ट म‍िलता है।
  3. फ्रूट सलाद खाने से डाइजेशन बेहतर होता है। फलों में फाइबर होता है ज‍िससे ब्‍लोट‍िंग और कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है।
  4. फ्रूट सलाद खाने से शुगर क्रेव‍िंग्‍स कंट्रोल होती है।
  5. व‍िटाम‍िन-सी र‍िच फ्रूट्स खाने से सर्दि‍यों में इंफेक्‍शन से बचाव होता है।
  6. फलों का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेशन म‍िलता है।
  7. फलों में एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं ज‍िससे स्‍क‍िन ग्‍लो बढ़ता है और सर्दि‍यों में थकान दूर होती है।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए ट्राई करें ये 5 सलाद, कुछ ही दिनों में पिघलेगी चर्बी

फ्रूट सलाद खाने का सही तरीका- How To Eat Fruit Salad

  • Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि फ्रूट सलाद का सेवन दोपहर में खाना चाह‍िए।
  • फलों को पूरा काटकर खाएं, जूस न बनाएं ताकि फाइबर बना रहे।
  • इसमें सेब, अमरूद, पपीता, अनार जैसे सीजनल फल शामिल करें।
  • इसे खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी न लें।

Nutritionist Neha Sinha के अनुसार, सर्दियों में सेब, अमरूद, संतरा, पपीता और अनार जैसे फल वजन कंट्रोल के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं। ये फल न सिर्फ पाचन को बेहतर बनाते हैं बल्कि मेटाबॉलिज्‍म को एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर फैट को जमा करने की बजाय उसे सही तरीके से इस्‍तेमाल करता है। इसके अलावा, फ्रूट सलाद में अगर थोड़ी मात्रा में बादाम, अखरोट या कद्दू के बीज मिलाए जाएं, तो यह हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत बन जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर रहता है।

यह भी पढ़ें- बढ़ते वजन को रोकेगी यह 1 दाल! जानें रात में इसे खाने के 3 फायदे और सही तरीक

ऐसे बनाएं व‍िंटर ड‍िटॉक्‍स फ्रूट सलाद- Winter Detox Fruit Salad

सामग्र‍ियां:

  • 1 सेब
  • 1 संतरा
  • ½ कप अनार दाने
  • 1 अमरूद
  • 4-5 भीगे बादाम
  • 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी चाट मसाला
  • 1 टीस्पून नींबू का रस

व‍िध‍ि:

  • सभी मौसमी फलों को एक बाउल में काटकर म‍िला लें।
  • मसालों को छ‍िड़कते हुए नींबू का रस म‍िलाएं और फ्रूट चार्ट का आनंद उठाएं।

निष्कर्ष:

सर्दियों में वजन बढ़ना आम समस्या है, लेकिन सही डाइट और टाइमिंग से इसे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीजनल फलों से बना संतुलित Fruit Salad फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्व देकर भूख को कंट्रोल करता है और मेटाबॉलिज्‍म को सपोर्ट करता है। सही मात्रा और सही समय पर इसका सेवन न सिर्फ वजन बढ़ने से बचाता है, बल्कि इम्यूनिटी और पाचन को भी मजबूत करता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • सर्दि‍यों में क‍िन फलों का सेवन करें?

    सर्दियों में सेब, अमरूद, संतरा, मौसमी, अनार और पपीता खाएं। ये फल फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट देकर इम्यूनिटी एवं पाचन को मजबूत करते हैं।
  • सर्दि‍यों में फल खाने का सही तरीका क्‍या है?

    फलों को दिन में नाश्ते या मिड-स्नैक में खाएं। पूरे फल खाएं, छिलका न हटाएं, बहुत ठंडे फल न लें और खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी से बचें।
  • जूस ज्‍यादा फायदेमंद है या फल?

    पूरा फल जूस से ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर रहता है। जूस में फाइबर कम होता है, जिससे शुगर तेजी से बढ़ सकती है।

Read Next

प्रोटीन के साथ कार्ब्स खाने से क्या सच में शुगर लेवल घटता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 19:27 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 22, 2025 19:27 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content