Tue Oct 6, 2026 | 07:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vighnesh Y , Sr. Consultant – General Medicine

चाय के साथ रोज खाते हैं ये 7 चीजें? चुपचाप बढ़ सकता है आपका वजन

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो चाय के साथ क्या खा रहे हैं, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी 7 चीजों के बारे में, जिन्हें रोज चाय के साथ खाने से वजन बढ़ सकता है।
चाय के साथ रोज खाते हैं ये 7 चीजें? चुपचाप बढ़ सकता है आपका वजनचाय के साथ रोज खाते हैं ये 7 चीजें? चुपचाप बढ़ सकता है आपका वजन

अगर आप भी सुबह की चाय के साथ रस्‍क, ब‍िस्‍क‍िट, नमकीन, सेव, भुज‍िया, ब्रेड, पकौड़े, मीठे बेकरी स्नैक्स वगैरह का सेवन करते हैं, तो सावधान हो जाएं। इन चीजों को चाय के साथ खाने से वजन बढ़ सकता है। इन फूड्स में चीनी, नमक, मैदा, तेल की मात्रा जरूरत से ज्‍यादा होती है ज‍िससे टोटल कैलोरी बढ़ सकती है। अगर आप फ‍िज‍िकल वर्कआउट नहीं करते हैं, तो ये चीजें आपकी सेहत को और भी ज्‍यादा बुरे तरीके से प्रभाव‍ित करेंगी। अगर आपको भी चाय के साथ तेल, चीनी युक्‍त चीजों को खाने की आदत है, तो इसे आज ही छोड़ दें और जानें क‍ि चाय के साथ क‍िन चीजों को खाने से क्‍या नुकसान हो सकते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Vighnesh Y, Sr. Consultant General Physician At Yashoda Hospitals, Secunderabad से बात की।

1. चाय और रस्क

rusk-with-tearusk-with-tea

बहुत से लोग चाय में रस्‍क को डुबोकर खाना पसंद करते हैं, लेक‍िन रस्‍क को चीनी, फैट और मैदा के साथ तैयार क‍िया जाता है। अगर रोज रस्‍क का सेवन करेंगे, तो कैलोरी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- चाय पीने से लिवर पर क्या असर पड़ता है? सुन लें डॉक्टर की बात

2. चाय और बिस्किट

ज्‍यादातर लोग चाय के साथ ब‍िस्‍क‍िट खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग ग्‍लूकोज ब‍िस्‍क‍िट खाते हैं, तो कुछ क्रीम वाले या मीठे ब‍िस्‍क‍िट खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी चाय के साथ ब‍िस्‍क‍िट खाने के शौकीन हैं, तो आपको बता दें क‍ि यह आदत आपको मोटा बना सकती है। ब‍िस्‍क‍िट को घी, बटर और चीनी की अत‍िर‍िक्‍त मात्रा के साथ बनाया जाता है जो क‍ि सेहत के ल‍िए नुकसादायक है।

3. चाय और पकौड़े

fried-foods-with-teafried-foods-with-tea

बार‍िश, ठंड के द‍िन या शाम की चाय के साथ लोग अक्‍सर पकौड़े खाना पसंद करते हैं। पकौड़ों को डीप फ्राई करके बनाया जाता है। इसमें तेल की अध‍िक मात्रा होती है। रोजाना चाय के साथ पकौड़े खाने की आदत से वजन के साथ-साथ हाई कोलेस्‍ट्रॉल और हाई बीपी की समस्‍या भी हो सकती है।

4. चाय और ब्रेड

चाय के साथ ब्रेड को टोस्ट करके या सीधे खाने की आदत भी कुछ लोगों में होती है। खासकर सफेद ब्रेड से बने स्नैक्स में फाइबर कम हो सकता है और अगर इसमें मक्खन, जैम या चीनी भी मिला दी जाए, तो कुल कैलोरी और बढ़ जाती है। रोजाना ज्यादा मात्रा में खाने के बजाय इसे सीमित रखना बेहतर है।

यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट चाय पीते हैं? डॉक्टर से जानें सेहत पर इसका असर

5. चाय के साथ नमकीन या मठरी

कुछ लोग चाय के साथ नमकीन या मठरी खाना भी पसंद करते हैं। इनमें तेल, नमक और कैलोरी की मात्रा ज्‍यादा होती है। मठरी को तेल, घी और मैदा के साथ बनाया जाता है। इसे कम मात्रा में खाने के बाद भी शरीर को अध‍िक कैलोरी म‍िलती है इसल‍िए इससे बचना चाह‍िए।

साल 2023 में Nutrition Research And Practice में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ज्‍यादा नमक या सोड‍ियम का सेवन करने का संबंध ज्‍यादा BMI और मोटापे के साथ पाया गया। यानी इस स्‍टडी में बताया गया क‍ि नमक का अध‍िक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।

6. मीठे बेकरी स्नैक्स

चाय के साथ बेकरी ब‍िस्‍क‍िट, केक, खारी या अन्‍य बेकरी स्नैक्स लेने से चीनी और फैट दोनों की मात्रा बढ़ सकती है। इन चीजों में कैलोरी ज्‍यादा होती है और इन्हें रोजाना खाने से वजन कंट्रोल करना मुश्‍क‍िल हो सकता है।

7. भुजिया और सेव

भुजिया और सेव दि‍खने में छोटी लगती हैं, लेकिन इनमें तेल और नमक की मात्रा ज्‍यादा हो सकती है। चाय के साथ मुट्ठीभर खाने की आदत भी धीरे-धीरे वजन बढ़ा सकती हैं। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें चाय के साथ इनका सेवन नहीं करना चाह‍िए।

चाय के साथ क्‍या खा सकते हैं?

  • सीमित मात्रा में भुना चना, मखाना, बिना ज्यादा नमक वाले नट्स या कोई हल्का घर का बना स्नैक ले सकते हैं।
  • बादाम, अखरोट, मूंगफली की सीम‍ित मात्रा ले सकते हैं।
  • स्प्राउट्स चाट, उबला हुआ चना और मुरमुरा खा सकते हैं।
  • घर का बना बेसन चीला, उबला अंडा या वेज मूंग दाल से बना सैंडविच भी खा सकते हैं।

चाय में मौजूद चीनी और फुट फैट म‍िल्‍क हैं नुकसादायक

Dr. Vighnesh के अनुसार, चाय के साथ खाए जाने वाले स्नैक्स के साथ-साथ चाय का सेवन करने से भी वजन बढ़ सकता है क्‍योंक‍ि कई लोग चाय में र‍िफाइंड चीनी, शहद वगैरह म‍िलाकर पीते हैं ज‍िससे कैलोरी अध‍िक हो जाती है। इसके अलावा फुल फैट दूध का इस्‍तेमाल करने से भी चाय में कैलोरी बढ़ जाती हैं। वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चीनी और दूध के बगैर बनने वाली ब्‍लैक टी प‍िएं या चाय में चीनी का इस्‍तेमाल न करें और स्‍क‍िम्‍ड म‍िल्क को चुनें।

भोजन के तुरंत बाद चाय पीने से बचना चाह‍िए

Dr. Vighnesh ने बताया क‍ि आखिर में, वेट लॉस के ल‍िए चाय पीने के समय का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाेजन करने के तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में आयरन के एब्‍जॉर्ब होने की क्षमता कम हो सकती है। इससे थकान होती है और मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा पड़ सकता है।

न‍िष्‍कर्ष:

क्‍या आप भी चाय के साथ रस्‍क, ब‍िस्‍क‍िट, नमकीन, सेव, भुज‍िया, ब्रेड, पकौड़े, मीठे बेकरी स्नैक्स वगैरह का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें क‍ि ये चीजें वजन बढ़ा सकती हैं। इनमें नमक, चीनी, फैट की मात्रा ज्‍यादा होती है। रोज इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से वजन बढ़ने लगेगा। चाय के साथ हेल्‍दी स्नैक्स जैसे मखाना, बादाम, सीमि‍त मात्रा में मूंगफली, मूंद दाल सैंडव‍िच, मुरमुरा, चना चाट, स्प्राउट्स, बेसन चीला, उबला अंडा वगैरह खा सकते हैं। वेट लॉस के ल‍िए चाय को चीनी या शहद के बगैर प‍िएं। चाय में फुल फैट म‍िल्‍क का इस्‍तेमाल करने के बजाय स्‍क‍िम्‍ड म‍िल्‍क या ब्‍लैक टी का व‍िकल्‍प चुनें। साथ ही, चाय को भोजन के तुरंत बाद लेने से बचें वरना आयरन शरीर में कम एब्‍जॉर्ब होगा।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या रोज चाय पीना सही है?

    हां, सीमित मात्रा में रोज चाय का सेवन कर सकते हैं। समस्या तब हो सकती है जब चाय में फुट फैट म‍िल्‍क हो या चीनी मौजूद हो। रोज चीनी वाली चाय पीने से वजन और ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • क्या चाय खाली पेट पी सकते हैं?

    कुछ लोगों को खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, जलन या गैस होती है। खासकर दूध वाली चाय को खाली पेट पीने से पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं।  

Read Next

→ भिगोकर या स्नैक के रूप में, खुबानी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2026 18:24 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Vighnesh Y