Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by , चीफ सब-एडिटर

बढ़ते वजन को रोकेगी यह 1 दाल! जानें रात में इसे खाने के 3 फायदे और सही तरीका

Dal for Weight Loss: वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते। ऐसे में अगर हम कहें इस दाल को रात में खाना तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकता है तो? आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

Dal for Weight Loss: वजन घटाना कोई एक दिन का काम नही हैं। इसके लिए आपको हर दिन अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर काम करना होगा। डाइट की बात करें तो अगर आप अपनी डाइट में रात के खाने को थोड़ा कंट्रोल करें तो आपके लिए वेट लॉस करना आसान हो सकता है। आज हम बात करेंगे दाल की जिसे रात में खाना वेट लॉस में मददगार हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये दाल कौन सी है जो वेट लॉस में मददगार है (which dal is good for weight loss)? हमने यही सवाल Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से पूछा जिन्होंने इस दाल के बारे में बताया, साथ ही इसे खाने का तरीका बताया और फिर इसे खाने के फायदे भी बताए।

बढ़ते वजन को रोकेगी यह 1 दाल-Weight loss dal

Nutritionist Edwina Raj बताती हैं कि वेट लॉस के लिए अगर आप कोई दाल खोज रहे हैं तो हरी मूंग की छिलके वाली दाल (moong dal for weight loss) सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल, आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है हरी मूंग दाल रात में खाना आसानी से पचने के साथ पाचन क्रिया को भी तेज करने में मददगार है जिससे वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या हम सर्जरी के बाद मूंग दाल खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें

वेट लॉस के लिए रात में मूंग दाल खाने के 3 फायदे-Moong dal benefits for weight loss

मूंग दाल वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी होती है क्योंकि यह लंबे समय तक पेट भरा रखती है और भूख व खाने की इच्छा को कम करती है। इसके अलावा इस दाल को खाना आपके शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर की तरह भी है जो कि स्टैमिना बढ़ाने के साथ एक्सरसाइज करने की भी क्षमता बढ़ाता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा इन 3 कारणों से आपको रात में मूंग दाल खाना चाहिए।

1. लो कैलोरी वाली दाल है ये

USDA के अनुसार 100 ग्राम मूंग दाल में (moong dal calories) 347 calories होती है और इसे खाने से रात में शरीर को ज्यादा काम नहीं करना पड़ता। इस दौरान जब रात को मेटाबॉलिज्म स्लो हो चुका होता है तब भी शरीर आरान से मूंग की दाल क पचा लेता है और इससे कामभर की एनर्जी भी मिल जाती है।

weight_loss_tips

2. प्रोटीन से भरपूर

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल खाना बहुत लाभकारी हो जाता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और मांसपेशियों की बनावट बेहतर होती है। इसके अलावा इसका प्रोटीन हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार है जिससे भूख कंट्रोल करने के साथ क्रेविंग से बचने में मदद मिलती है।

3. फाइबर से भरपूर

वेट लॉस के लिए आप प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल खा सकते हैं जो कि मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ फैट कम करने में मददगार है। ये दाल कब्ज को कम करने के साथ बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मददगार है जिससे आंतों की सफाई होने के साथ मल त्याग में आसानी होती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन की जरूरत को पूरा करती है घर पर बनी ये खास नमकीन, जानें इसके फायदे और रेसिपी

वेट लॉस के लिए मूंग दाल खाने का सही तरीका क्या है?

आप मूंग दाल को कम नमक और हल्के मसालों के साथ उबालकर खा सकते हैं। इसे सादी दाल, दाल का सूप या अंकुरित मूंग की सलाद के रूप में खाना सबसे अच्छा है। मूंग दाल को तलने या उसमें मक्खन व क्रीम मिलाने से बचें। दोपहर या रात के खाने में मूंग दाल खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है लेकिन अधिक खाने की आदत पर नियंत्रण रहता है।

मूंग दाल आंतों के स्वास्थ्य को भी सुधारती है और पेट फूलने की समस्या को कम करती है। मूंग दाल बिना शुगर लेवल बढ़ाए लगातार ऊर्जा प्रदान करती है। मूंग दाल के साथ पर्याप्त पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। तो अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इस दाल को खा सकते हैं।

FAQ

  • क्या दाल उबालने से प्रोटीन कम होता है?

    किसी भी चीज को ज्यादा पकाने से इसके न्यूट्रिएंट्स का नुकसान होने लगता है। ऐसे में दाल को ज्यादा पकाने से प्रोटीन की मात्रा कम हो सकती है इसलिए सबसे अच्छा यही है कि दाल को उबाल लें या इसे प्रेशर कुकर में पकाकर खाएं।
  • कौन सी दाल में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है?

    मसूर दाल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। 100 ग्राम मसूर दाल में लगभग 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि शरीर को एनर्जी देने में काफी है। 
  • क्या हाई प्रोटीन लो कार्ब खाने से मेरा वजन कम होगा?

    जी हां, हाई प्रोटीन और लो कार्ब का सेवन आपको वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकता है। इससे भूख और क्रेविंग कंट्रोल होने के साथ वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Read Next

Weight Loss करना है तो सर्दी में सुबह उठकर अपनाएं ये 3 आदतें, तेजी से होगा फैट बर्न

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 16:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 16:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 16:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 16, 2025 16:06 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content