Worst Foods For Weight Loss: पीनट बटर, पैक्ड सलाद ड्रेसिंग, ब्राउन ब्रेड, ड्राई फल, पीनट बटर और ड्राई फ्रूट्स, फल, दूध से बनी स्मूदी, प्रोटीन बार दिखने में, तो हेल्दी लगती हैं, लेकिन इनका सेवन करने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है। अगर रोजाना की डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं, तो टोटल कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है और वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है। वजन घटाने का नियम कहता है कि जितना कैलोरी इनटेक हो, उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो वजन कम करना मुश्किल हो सकता है। एक्सपर्ट से जानें वेट लॉस करते समय किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए। बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
हेल्दी दिखने वाले फूड्स में छिपी कैलोरी का सच
| फूड्स | कैलोरी |
| पीनट बटर | लगभग 180 से 200 (2 बड़े चम्मच में) |
| पैक्ड सलाद ड्रेसिंग | लगभग 100 से 150 (2 बड़े चम्मच में) |
| ब्राउन ब्रेड | लगभग 130 से 160 (2 स्लाइस) |
| ड्राई फ्रूट, दूध, फल से बनी स्मूदी | लगभग 350 से 450 |
| प्रोटीन बार | लगभग 150 से 300 |
1. पीनट बटर की दो चम्मच में करीब 180 कैलोरी
peanut-butter-is-healthy-or-not
पीनट बटर हेल्दी माना जाता है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। पीनट बटर में कैलोरी ज्यादा होती हैं, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में लेने से टोटल कैलोरी बढ़ सकती हैं। उदाहरण के लिए, एक बड़ा चम्मच यानी लगभग 16 ग्राम पीनट बटर में 90 से 100 कैलोरी हो सकती हैं, जबकि दो बड़े चम्मच में करीब 180 से 200 कैलोरी मिलती हैं। इसे खाने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है।
साल 2020 में IP Journal Of Nutrition, Metabolism And Health Science में प्रकाशित एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने जांच करी कि पीनट बटर खाने से शरीर में फैट की मात्रा पर क्या असर पड़ता है? स्टडी में पाया गया कि पीनट बटर वाला आहार लेने से प्रतिभागियों के शरीर में फैट की मात्रा औसतन 1 किलोग्राम तक बढ़ी।
2. पैक्ड सलाद ड्रेसिंग में 100 से अधिक कैलोरी
सलाद को वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा माना जाता है, लेकिन उसमें इस्तेमाल होने वाली पैक्ड ड्रेसिंग कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकती है। खासकर क्रीमी, चीज और मेयोनीज आधारित ड्रेसिंग में फैट और कैलोरी ज्यादा हो सकती हैं। सलाद में सब्जियां कम और ड्रेसिंग ज्यादा होने पर यह अधिक कैलोरी वाला बन सकता है। उदाहरण के लिए, दो बड़े चम्मच क्रीमी ड्रेसिंग में लगभग 100 से 150 कैलोरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- वजन घटाने के दौरान रात में क्या खाना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताए 5 हेल्दी ऑप्शन्स
3. ब्राउन ब्रेड की 2 स्लाइस में करीब 130 कैलोरी
brown-bread-is-healthy-or-not
ब्राउन ब्रेड को अक्सर सफेद ब्रेड से ज्यादा हेल्दी माना जाता है, इसलिए वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, हर ब्राउन ब्रेड साबुत गेहूं से नहीं बनी होती। कुछ उत्पादों में मैदा, अतिरिक्त चीनी और दूसरे पदार्थ भी मिलाए जाते हैं। ऐसे में सिर्फ ब्राउन रंग देखकर इसे हेल्दी मानना सही नहीं है। ब्रेड खरीदते समय सामग्री की सूची में होल व्हीट या साबुत गेहूं के आटे को प्राथमिकता दें। 2 स्लाइस ब्राउन ब्रेड में करीब 130 से 160 कैलोरी हो सकती हैं।
4. फल, दूध, पीनट बटर और ड्राई फ्रूट्स से बनी स्मूदी में 300 से अधिक कैलोरी
dry-fruit-smoothie-healthy-or-not
फल, पीनट बटर और ड्राई फ्रूट्स से बनी स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर हो सकती है, लेकिन वजन घटाने की कोशिश को बेकार कर सकती है। केला, खजूर, किशमिश, पीनट बटर और दूध को एक साथ मिलाने से स्मूदी की टोटल कैलोरी काफी बढ़ सकती है। उदाहरण के लिए, एक मध्यम केले, 250 एमएल फुल क्रीम दूध, एक चम्मच पीनट बटर और थोड़े ड्राई फ्रूट्स से बनी स्मूदी में लगभग 350 से 450 कैलोरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जिम जाने के बाद ज्यादा भूख क्यों लगती है? ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनाएं आसान तरीके
5. प्रोटीन बार में 150 से 300 कैलोरी हो सकती हैं
आजकल प्रोटीन बार का चलन है। अक्सर लोग भूख लगने पर या एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन बार को हेल्दी विकल्प समझकर खा लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि इसमें अतिरिक्त चीनी हो सकती है। कुछ प्रोटीन बार में अतिरिक्त चीनी, चॉकलेट, सिरप और फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इससे टोटल कुल कैलोरी बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए, एक प्रोटीन बार में लगभग 150 से 300 कैलोरी हो सकती हैं जो कि ज्यादा है।
प्रोसेस्ड हेल्दी स्नैक्स जो वजन बढ़ा सकते हैं
- वजन घटाने की कोशिश में कई लोग हेल्दी समझकर ऐसे स्नैक्स खाते हैं, जो कैलोरी की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- इनमें प्रोटीन बार, फ्लेवर्ड योगर्ट, ग्रेनोला, पैकेट वाले मल्टीग्रेन चिप्स और ड्राई फ्रूट्स से बने एनर्जी बाइट्स शामिल हैं। इनमें से कुछ विकल्प पोषक तत्वों से भरपूर हो सकते हैं, लेकिन इनमें अतिरिक्त चीनी, तेल या कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है।
- इन्हें बार-बार या जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन घटाना मुश्किल हो सकता है।
वेट लॉस डाइट में छिपी हुई गलतियों की पहचान
- सलाद में अधिक ड्रेसिंग डालना
- स्मूदी में कई तरह के फल और नट बटर जैसे पीनट बटर मिलाना
- दिनभर थोड़े-थोड़े स्नैक्स खाते रहना
- प्रोटीन कम लेना
- नींद पूरी न करना
- शारीरिक गतिविधि की कमी
वजन घटाने के लिए सही फूड चॉइस कैसे चुनें?
- वजन घटाने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थ चुनें, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखें।
- अपनी डाइट में दालें, अंडे, पनीर, दही, साबुत अनाज, सब्जियां और साबुत फल शामिल करें।
- पैकेट वाले खाद्य पदार्थ खरीदते समय केवल हेल्दी या हाई-प्रोटीन जैसे दावों पर भरोसा न करें।
- पैकेट फूड्स के पोषण संबंधित लेबल पर कैलोरी, अतिरिक्त चीनी, सैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा देखें। खाने की मात्रा पर भी ध्यान दें, क्योंकि हेल्दी फूड में भी कैलोरी हो सकती है।
- संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज से वेट लॉस में मदद मिलती है।
निष्कर्ष:
कुछ फूड्स हेल्दी लगते हैं, लेकिन होते नहीं है। पीनट बटर, पैक्ड सलाद ड्रेसिंग, ब्राउन ब्रेड के अलावा फल, दूध, पीनट बटर और ड्राई फ्रूट्स से बनी स्मूदी, प्रोटीन बार का सेवन करने से वजन कम होने के बजाय बढ़ सकता है इसलिए इनसे दूरी बनाएं। हेल्दी लगने वाले फ्लेवर्ड योगर्ट, ग्रेनोला, पैकेट वाले मल्टीग्रेन चिप्स और ड्राई फ्रूट्स से बने एनर्जी बाइट्स जैसे प्रोसेस्ड स्नैक्स वजन बढ़ा सकते हैं इसलिए इनके सेवन से बचें। सलाद में अधिक ड्रेसिंग डालना, स्मूदी में कई तरह के फल और नट बटर जैसे पीनट बटर मिलाना, दिनभर थोड़े-थोड़े स्नैक्स खाते रहना, प्रोटीन कम लेना, नींद पूरी न करना और एक्सरसाइज की कमी जैसी गलतियों से बचें। वेट लॉस के लिए दालें, अंडे, पनीर, दही, साबुत अनाज, सब्जियां और साबुत फल को डाइट में शामिल करें।
image credit: magnific
FAQ
क्या ओट्स वजन घटाने के लिए हेल्दी विकल्प है?
ओट्स में फाइबर होता है जो पेट भरा रखने में मदद कर सकता है। नाश्ते में ओट्स को दूध, दही या थोड़े मेवों के साथ खाया जा सकता है। स्वाद के लिए इसमें चीनी, शहद या मीठे सिरप मिलाने से कैलोरी बढ़ सकती है।वेट लॉस डाइट में आलू को शामिल कर सकते हैं?
आलू में कार्ब्स, पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में फाइबर होता है। उबले या कम तेल में पके आलू को संतुलित डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 23, 2026 19:57 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha
