डायबिटीज में हर दिन अगर आप खीरा खाएं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म सही रहेगा और शुगर पचने में आसानी होगी। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है, उन्हें अपनी डाइट में खीरा शामिल करने से कई प्रकार से लाभ मिल सकते हैं। यह अचानक होने वाली शुगर स्पाइक को रोकने में मददगार है, साथ ही इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा भी डायबिटीज में खीरा खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
डायबिटीज में खीरा खाने से क्या होता है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं डायबिटीज के मरीजों के लिए खीरा खाने के कई फायदे हैं जैसे खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो कि सेल्स और टिशूज को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाता है। इसके अलावा खीरा खाना, फाइबर और पानी से भरपूर है जो कि गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। European Journal of BioMedical and Pharmaceutical Sciences में प्रकाशित इस शोध की मानें तो खीरा खाने में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो कि शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसके अन्य फायदे भी हैं जैसे-
1. कब्ज कम करने में मददगार
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं डायबिटीज में खीरा खाना, कब्ज की समस्या में बेहद कारगर तरीके से मददगार है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों में शुगर बढ़ने से तमाम सेल्स प्रभावित रहते हैं जिससे आंतों की गति स्लो हो जाती है और हर कुछ दिनों के बाद कब्ज की समस्या बनी रहती है। ऐसे में खीरा खाना वॉटर इंटेक में बढ़ोतरी करता है। साथ ही इसका फाइबर आंतों की गति में तेजी लाता है जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है। पेट साफ होने की वजह से शुगर भी कंट्रोल में रहता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार कब्ज को न समझें सामान्य, कारण हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
2. वजन कंट्रोल करने में मददगार
डायबिटीज में खीरा खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, बढ़ा हुआ वजन डायबिटीज में कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे ऐसे समझें कि वजन बढ़ने से विसरल फैट यानी पेट के अंगों के आसपास जमा फैट बढ़ता है। ऐसे में शरीर उन हार्मोन को छोड़ता है, जो मांसपेशियों और लिवर की कोशिकाओं को इंसुलिन के प्रति कम संवेदनशील बना देते हैं। वजन कम करने से कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया कर पाती हैं, जिससे शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। जब आप खीरा खाते हैं, तो इसका फाइबर और रफेज आपके शुगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
sugar_balance
3. हार्ट हेल्थ के लिए मददगार
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि खीरा में पोटेशियम ज्यादा होता है और यह सोडियम को मैनेज करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज में हाई बीपी का खतरा कम होता है। साथ ही खीरा खाने की खास बात यह है कि इसमें 95% तक पानी होता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। साल 2018 में Research Journal of Pharmacy and Technology में प्रकाशित रिसर्च में हाइपरटेंशन (हाई बीपी) के रोगियों में ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए खीरे (cucumber) के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। इसमें मालूम पड़ता है कि खीरा हाई बीपी को नियंत्रित करने में प्रभावी पाया गया है, विशेष रूप से यह डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर (Diastolic BP) को कम करने में अधिक प्रभावी है।
इसे भी पढ़ें: क्या कम सोने से बढ़ता है ब्लड शुगर? जानिए डायबिटीज और नींद का कनेक्शन
डायबिटीज में खीरा कब और कैसे खाएं?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि डायबिटीज में खीरा आप दिन या रात, कभी भी खा सकते हैं हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को रोजाना खाली पेट 2 खीरा काला नमक लगाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। इसके अलावा डायबिटीज में खीरे का जूस पीना या खीरे को सलाद के रूप में खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
निष्कर्ष:
अंत में न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि डायबिटीज में डाइट कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है खासकर कि शुगर स्पाइक। ऐसे में अगर आप खीरा खाते हैं तो इसमें कमी आ सकती है। हालांकि, डायबिटीज में आपको बाकी चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए जैसे अपने दिनभर की डाइट, वजन और दूसरी चीजें जैसे रेगुलर खाने वाली दवाएं। साथ ही अगर आपका शुगर लंबे समय तक बढ़ा रहता है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
FAQ
शुगर क्या खाने से ज्यादा बढ़ता है?
अगर आप ज्यादा मीठी चीजों को खाते हैं या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं तो आपके शरीर का शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा कम एक्टिव रहने और ज्यादा स्ट्रेस से भी शुगर बढ़ सकता है।शुगर में किसकी रोटी खानी चाहिए?
शुगर में आपको चने की खानी चाहिए जो कि शुगर मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ तमाम प्रकार की दिक्कतों को भी कम करने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 16:20 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
-1794307088221.webp)