Tue Nov 10, 2026 | 04:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

बच्चों को शहद क‍िस उम्र में ख‍िला सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

अक्‍सर सर्दी-जुकाम या अन्‍य घरेलू उपायों में माता-प‍िता बच्‍चे को शहद ख‍िला देते हैं, लेक‍िन क्‍या है वाकई उनकी सेहत के ल‍िए सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानें बच्‍चों को शहद ख‍िलाने की सही उम्र।
बच्चों को शहद क‍िस उम्र में ख‍िला सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानेंबच्चों को शहद क‍िस उम्र में ख‍िला सकते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें

Right Age To Give Honey To Babies: एक साल से कम उम्र के बच्‍चे को शहद नहीं ख‍िलाना चाह‍िए। एक साल की उम्र से सीम‍ित मात्रा में बच्‍चे को शहद ख‍िला सकते हैं। एक साल से कम उम्र में पाचन तंत्र पूरी तरह से व‍िकस‍ित नहीं होता है, ऐसे में अगर एक साल से कम उम्र के बच्‍चे को शहद ख‍िला देंगे, तो शहद में मौजूद बैक्‍टीर‍िया के ख‍िलाफ बच्‍चे का पाचन तंत्र लड़ नहीं पाएगा ज‍िसके कारण बच्‍चे को दस्‍त या उल्‍टी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। इसल‍िए बच्‍चे के पहले साल में शहद से परहेज करना जरूरी है। आइए जानते हैं एक साल से कम उम्र के बच्‍चों के ल‍िए शहद सुरक्ष‍ित क्‍यों नहीं है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (CDC) के मुताब‍िक, 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को शहद खिलाने से बोटुलिज्म (Botulism) नाम की गंभीर फूड पॉइजनिंग हो सकती है। इसलिए बच्चे को 1 साल का होने से पहले शहद नहीं देना चाह‍िए। शहद को बच्चे के खाने, पानी, फॉर्मूला मिल्क या पैसिफायर में मिलाकर भी नहीं देना चाहिए। शिशुओं को शहद के अलावा अतिरिक्त चीनी (Added Sugar) वाले खाद्य पदार्थ भी नहीं देने चाहिए।

बच्चों को शहद खिलाने के सुरक्षित तरीके

bacho-ko-kiss-umar-mein-shahad-deinbacho-ko-kiss-umar-mein-shahad-dein

  • एक साल के बाद भी बच्‍चे को शहद सीमित मात्रा में ही देना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • थोड़ी मात्रा में शहद खाने में मिलाकर दें।
  • ओट्स या दही में मिलाकर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोज एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है? खुद एक्सपर्ट ने बताया

नवजात श‍िशु के ल‍िए सुरक्ष‍ित नहीं है शहद

  • शहद में ऐसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो इन्फेंट बोटुलिज्म (Infant Botulism) नाम की गंभीर बैक्‍टीर‍ियल बीमारी का कारण बन सकते हैं। शहद प्राकृतिक होता है, लेकिन नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षित नहीं है।
  • जन्म के बाद शुरुआत के 6 महीनों तक बच्चे के लिए केवल मां का दूध सबसे अच्छा और सुरक्षित पोषण माना जाता है।
  • मां के दूध या फॉर्मूला मिल्क के अलावा बच्चे को कुछ भी देने से पहले हमेशा डॉक्‍टर से सलाह लें।

इन्फेंट बोटुलिज्म (Infant Botulism) क्या है और यह शिशुओं के लिए कितना खतरनाक है?

इन्फेंट बोटुलिज्म आंतों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। यह क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम (Clostridium botulinum) या इससे मिलते-जुलते बैक्टीरिया के बीजाणु (Spores) निगलने से हो सकती है। ये बीजाणु बच्चे की बड़ी आंत में पहुंचकर कुछ समय के लिए पनपने लगते हैं और जहरीला पदार्थ बनाते हैं। यह टॉक्सिन नसों के काम करने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे मांसपेशियों तक जरूरी संदेश नहीं पहुंच पाते और बच्चे के शरीर में कमजोरी आने लगती है।

यह भी पढ़ें- इंसान ने शहद खाना कैसे शुरू किया? जानें इसका अनोखा इतिहास

इन्फेंट बोटुलिज्म के लक्षण

  • कब्ज
  • दूध पीने में परेशानी होना
  • मांसपेशियों में ढीलापन
  • पलकें झुकना
  • सांस लेने में परेशानी

इन्फेंट बोटुलिज्म से बच्‍चे को क्‍या समस्‍याएं होती हैं?

  • बोलने और निगलने से जुड़ी मांसपेशियों में कमजोरी।
  • मांसपेशियों में ढीलापन आना।
  • शरीर में ऊपर से नीचे की ओर फैलने वाली कमजोरी या लकवा।
  • बच्चे की चूसने की क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे वह ठीक से स्तनपान या बोतल से दूध नहीं पी पाता।

क्‍या प्राकृत‍िक शहद बच्‍चों के ल‍िए सुरक्ष‍ित है?

नहीं। कुछ माता-पिता सोचते हैं कि प्राकृतिक या ऑर्गेनिक शहद बच्चों के लिए सुरक्षित होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कच्चा शहद (Raw Honey), ऑर्गेनिक शहद और शहद से बने दूसरे प्रोडक्ट भी छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते हैं। खाना पकाने या बेक करने के दौरान भी शहद में मौजूद बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट नहीं होते। इसलिए शहद से बनी चीजें भी एक साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं देनी चाहिए।

खांसी होने पर श‍िशु को शहद दे सकते हैं?

कुछ माता-प‍िता खांसी या पाचन संबंधि‍त समस्याओं में श‍िशु को शहद देने लगते हैं, लेक‍िन जब तक बच्‍चा एक साल का न हो और उसका पाचन तंत्र ठीक से व‍िकस‍ित न हुआ हो, तब तक डॉक्‍टर खांसी या अन्‍य घरेलू इलाज में बच्‍चे को शहद ख‍िलाने की सलाह नहीं देते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

एक साल से कम उम्र के बच्‍चे को शहद नहीं ख‍िलाना चाह‍िए। एक साल की उम्र से बच्‍चे को सीम‍ित मात्रा में शहद ख‍िला सकते हैं। एक साल से कम उम्र के बच्‍चों का पाचन तंत्र पूरी तरह से व‍िकस‍ित नहीं होता है ज‍िसके कारण बोटुलिज्म नाम की बीमारी हो जाती है और इससे बच्‍चे को दूध पीने में परेशानी, कब्‍ज और अन्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। कई माता-प‍िता सोचते हैं क‍ि प्राकृत‍िक शहद बच्‍चे के ल‍िए सुरक्षि‍त हो सकता है, लेक‍िन यह सच नहीं है। कच्‍चे शहद में बैक्‍टीर‍िया मौजूद होने की आशंका अध‍िक होती है इसल‍िए इससे बचना चाह‍िए। खांसी या अन्‍य क‍िसी घरेलू इलाज के ल‍िए बच्‍चे को एक साल की उम्र से पहले शहद नहीं देना चाह‍िए।

image credit: magnific

FAQ

  • अगर गलती से एक साल से छोटा बच्चा शहद खा ले तो क्या करें?

    अगर बच्चे को गलती से शहद खिला दिया है, तो घबराएं नहीं। इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चे को बोटुलिज्म हो ही जाएगा। डॉक्टर को इसकी जानकारी जरूर दें और असामान्‍य लक्षण जैसे दस्‍त, उल्‍टी वगैरह पर गौर करें।
  • क्‍या एक साल से ज्‍यादा उम्र के बच्‍चों को रोज शहद दे सकते हैं?

    नहीं। 1 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कभी-कभार थोड़ी मात्रा में शहद दे सकते हैं, लेक‍िन रोज शहद देने से बचें। इससे दांतों में कैव‍िटी और पाचन समस्‍याएं हो सकती हैं। 

Read Next

→ रात को नींद न लेना पर सुबह कॉफी से दिन की शुरुआत करना, एक्सपर्ट से जानें यह आदत सही या नहीं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 14:06 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Nov 10, 2026 14:06 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh