मौजूदा समय में ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जो रात को सोते नहीं हैं। लेकिन सुबह की शुरुआत कॉफी से करते हैं। रात को अच्छी नींद न लेना अपने आप में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में रात की आधी-अधूरी नींद के बाद सुबह की शुरुआत कॉफी पीने से करने की यह आदत कितनी सही है?
इस बारे में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं, "रात को नींद न लेना और सुबह कॉफी से दिन की शुरुआत करना बिल्कुल सही नहीं है। इससे सेहत को भारी नुकसान होता है। इससे ब्रेन केमिस्ट्री बिगड़ती है, मेटाबाॅलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और एनर्जी का स्तर भी प्रभावित होता है। सबसे पहले तो हर व्यक्ति को रात के समय पर्याप्त नींद यानी 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर किसी वजह से रात को नींद पूरी नहीं हुई है, तो ऐसे में सुबह की शुरुआत कॉफी से करने से बचें।"
शोध क्या कहता है?
How Poor Sleep And Morning Coffee Habit Effects Body
Dove Medical Press के पीयर-रिव्यूड जर्नल Risk Management and Healthcare Policy में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, सोने से कुछ घंटे पहले कैफीन का सेवन करने से मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर कम हो जाता है, जिससे सोने में कठिनाई होती है और रात की नींद बाधित होती है। वहीं, खराब नींद के कारण व्यक्ति अगले दिन थकान और सुस्ती महसूस करता है, जिसे मिटाने के लिए वह फिर से सुबह के समय अधिक कैफीन ले लेता है। इस तरह यह एक कभी न खत्म होने वाला चक्र बन जाता है। यह सेहत के लिए बिलकुल सही नहीं है।
रात की नींद पूरी न होने पर सुबह कॉफी पीने के नुकसान
नींद की गुणवत्ता पर असर
अगर आप रात को अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं, वहीं सुबह उठने के बाद कॉफी का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपकी नींद की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है। असल में, कैफीन एडेनोसिन रिसेप्टर विरोधी होता है। आपको बता दें कि एडेनोसिन ब्रेन का एक प्राकृतिक केमिकल है, जो सोने की इच्छा को बढ़ाने के लिए दिन भर जमा होता रहता है। जैसे ही आप सुबह के समय कॉफी पीते हैं, तो इसकी वजह से नींद बाधित होने लगती है। आप न चाहते हुए भी दिन भर एक्टिव रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: कॉफी के बिना दिन शुरू नहीं होता? कैफीन एडिक्शन के 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
ब्लड शुगर पर असर
क्या आप जानते हैं कि जब आप रात को अच्छी नींद नहीं लेते हैं और सुबह उठकर कड़क ब्लैक कॉफी पी लेते हैं, तो यह सीधे-सीधे आपके ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित करता है। इसलिए, एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर किसी वजह से आपकी रात की नींद पूरी नहीं हुई है, तो सुबह उठने के बाद आप कॉफी पीने से पहले नाश्ता करें। बेहतर होगा कि आप कुछ देर के लिए अच्छी नींद ले लें।
स्लीप साइकिल पर असर
रात को नींद न लेना और सुबह उठते ही कॉफी पीने से स्लीप साइकिल पर भी असर पड़ता है। असल में, अगर किसी वजह से आप सोने से पहले कॉफी पी लेते हैं, तो शरीर में मौजूद कैफीन आपको कई घंटों तक जगाए रख सकता है। ऐसे में रात की नींद पूरी न होना और सुबह उठते ही फिर से कॉफी पीने से स्लीप साइकिल पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाती है। ऐसे में आपको दिन भर थकान महसूस हो सकती है। ध्यान रखें कि नींद पूरी न होने पर सिर दर्द और सिर घूमने जैसी समस्याएं भी होती हैं।
तनाव और कोर्टिसोल का बढ़ना
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि रोज रात को अच्छी और गहरी नींद न लेना अपने आप में कई बीमारियों की वजह बन सकता है। क्या आप जानते हैं कि नींद पूरी न होने से से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। इसे स्ट्रेस हार्मोन भी कहा जाता है। इसके अलावा, नींद पूरी न होने पर जागने से तनाव पैदा करने वाले बेसलाइन हार्मोन स्वाभाविक रूप से बढ़ जाते हैं। ऐसे में खाली पेट कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर और अधिक बढ़ सकता है, जिससे घबराहट, बेचैनी या एसिड रिफ्लक्स जैसी पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
अच्छी नींद कैसे लें?
अगर आपको रात को नींद नहीं आती है, तो यहां बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं। संभवतः आपको बेहतर नींद आने लगेगी-
- रात को सोने से पहले कमरे की बत्तियां बुझा दें।
- सोने से करीब दो-तीन घंटे पहले मोबाइल को खुद से दूर कर लें।
- अगर नींद न आए, तो कोई किताब पढ़ें।
- सोने से पहले 5-10 मिनट की हल्की वाॅक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हार्ट को सेहतमंद रखने के लिए दिन में कितने कप कॉफी पीना सही? जानें स्टडी और एक्सपर्ट की सलाह
एक्सपर्ट की सलाह
नींद पूरी न होने पर सुबह उठने के बाद किसी भी हाल में खाली पेट कॉफी न पिएं। यह सही तरीका नहीं है। अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो बेहतर होगा कि आप एक्सपर्ट से मिलें और अपना ट्रीटमेंट करवाएं। ध्यान रखें कि कई ऐसी बीमारियां हैं, जो नींद न आने की वजह बनती हैं। मूल कारण को जानकर आप अपनी समस्या से निपट सकते हैं।
निष्कर्ष
नींद पूरी न होने पर कॉफी पीने की आदत सही नहीं है। अगर आप ऐसा रोज करते हैं, तो इसका आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित हो सकता है, स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है। ध्यान रखें कि जब नींद पूरी नहीं होती है, तो तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या अधूरी नींद के बाद सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है?
हां, अधूरी नींद के बाद सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। असल में, कैफीन का ड्यूरेटिक प्रभाव शरीर से सोडियम व पानी को तेजी से बाहर निकालकर गंभीर डिहाइड्रेशन पैदा करता है।क्या सुबह की सुस्ती मिटाने के लिए कॉफी की जगह ठंडा पानी पीना फायदेमंद है?
हां, सुबह 1-2 गिलास पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और इससे सुस्ती मिटने में भी मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 12:47 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Ms Veena V
