Tue Nov 10, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

अदरक की चाय पीने से किन लोगों को बचना चाहिए, जानें सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

अदरक की चाय पीना ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन, जो लोग किसी भी तरह की दवा ले रहे हैं या ब्लीडिंग डिसऑर्डर के मरीज हैं, उन्हें अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए। जानें, किन-किन लोगों के लिए अदरक की चाय नुकसानदेह हो सकती है?
अदरक की चाय पीने से किन लोगों को बचना चाहिए, जानें सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?अदरक की चाय पीने से किन लोगों को बचना चाहिए, जानें सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

सर्दियों में अदरक की चाय पीने का ट्रेंड काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अदरक का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या में कमी आती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। यही कारण है कि सर्दी और बढ़ते प्रदूषण में अदरक की चाय की चुस्कियों का अपना ही अलग मजा आता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि अदरक की चाय पीना हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं है? 

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "सर्दियों में अदरक की चाय पीना अच्छा होता है। इससे कफ नहीं बनता है और सर्दी-जुकाम से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन, ब्लड थिनर की दवा लेने पर, सर्जरी के तुरंत बाद, पित्त की थैली में पथरी होने जैसी तमाम स्थितियों में अदरक की चाय पीना हानिकारक हो सकता है।"

किन स्थितियों में न पिएं अदरक की चाय?

Who Should Avoid Drinking Ginger TeaWho Should Avoid Drinking Ginger Tea

साल 2020 में Nutrients में प्रकाशित सिस्टमैटिक रिव्यू के अनुसार, अदरक का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन कई मामलों में जैसे कीमोथेरेपी से होने वाली उल्टी (CINV), वजन घटाने और रक्तचाप पर अदरक का असर विरोधाभासी है।

1. ब्लीडिंग डिसऑर्डर

इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए। इसमें प्राकृतिक रूप से सैलिसिलेट और ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। यही नहीं, थक्कारोधी या एंटीप्लेटलेट दवाओं के साथ भी अदरक की चाय पीने से ब्लीडिंग बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा अदरक-तुलसी चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है? जानें एक दिन में कितना मात्रा का करना चाहिए सेवन

2. पित्त की पथरी

गॉलस्टोन भी एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें अदरक की चाय पीना सही नहीं है। अदरक पित्त यानी बाइल के प्रोडक्शन और प्रवाह को उत्तेजित कर सकता है। यदि किसी को पित्त की पथरी या पित्त नली में रुकावट है, तो अदरक की चाय पीने से बचें। इससे आपकी कंडीशन बिगड़ सकती है और पेट में दर्द तथा अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

3. सर्जरी से पहले और बाद में

अगर किसी की हाल-फिलहाल में सर्जरी हुई है, तो उन्हें भी अदरक की चाय पीने से पहले अपने डॉक्टर से पूछ लेना चाहिए। असल में, अदरक रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, इसलिए डॉक्टर अत्यधिक रक्तस्राव से बचने के लिए सर्जरी से कम से कम दो सप्ताह पहले अदरक का सेवन बंद करने की सलाह देते हैं।

4. डायबिटीज

People Who Should Not Drink Ginger TeaPeople Who Should Not Drink Ginger Tea

डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर का स्तर अक्सर बदलता रहता है। यही कारण है कि उन्हें समय पर दवा लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी डायबिटीज को कंट्रोल करने की दवा लेते हैं, तो अदरक की चाय के सेवन से बचें। असल में, अदरक की चाय एंटी-डायबिटिक दवाओं के प्रभाव को अत्यधिक बढ़ा (Additive effect) सकती है, जिससे ब्लड शुगर सामान्य से बहुत अधिक नीचे गिरकर हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट फूलने पर अदरक की चाय पिएं या पुदीने की चाय, जानें ब्लोटिंग में क्या पीना है फायदेमंद?

5. एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर

अगर आपको एसिडिटी या गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्या है, तो भी अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि अदरक की चाय पीने या अदरक का सेवन करने से न सिर्फ एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है, बल्कि गैस्ट्रिक अल्सर के लक्षण भी गंभीर रूप ले सकते हैं। असल में, अदरक में ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो पेट में जलन पैदा कर सकते हैं, जिससे सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स या पेट का दर्द बढ़ सकता है।

6. हाइपोटेंशन

हाइपोटेंशन यानी लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को भी अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए और सर्दियों में भी अदरक की चाय पीने से बचना चाहिए। असल में, अदरक में रक्तचाप को हल्का कम करने का प्रभाव होता है। इसे हाई बीपी की दवाओं के साथ लेने से ब्लड प्रेशर का स्तर बहुत ज्यादा गिर सकता है। ऐसे में मरीज को चक्कर आना या सिर हल्का महसूस हो सकता है।

7. प्रेग्नेंट महिलाएं

Who Should Not Drink Ginger TeaWho Should Not Drink Ginger Tea

वैसे तो प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस को कम करने के लिए सीमित मात्रा में अदरक या इसकी चाय का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, इसके अधिक सेवन से प्रेग्नेंट महिलाओं को बचना चाहिए। विशेषकर, जिन महिलाओं का पहले मिसकैरेज हो चुका है, उन्हें अदरक से दूरी बनाए रखनी चाहिए। इसकी वजह से योनि ब्लीडिंग हो सकती है। 

8. अदरक से एलर्जी

जिन लोगों को अदरक से एलर्जी है, उन्हें भी अदरक की चाय या किसी भी रूप में अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने से चकत्ते, पित्ती, मुंह या गले में असहजता या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। अगर आपने अनजाने में अदरक खा लिया हो, तो बेहतर है कि समय पर डॉक्टर के पास जाएं।

इसे भी पढ़ें: गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द

निष्कर्ष

सर्दियों में अदरक की चाय पीने का अलग ही मजा होता है। इसके बावजूद, अगर आपका स्वास्थ्य सही नहीं है, आप प्रेग्नेंट हैं, तो बेहतर है कि इसका सेवन न करें। इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना जरूरी है। विशेषकर, जो किसी भी तरह की दवा ले रहे हैं या हाल-फिलहाल में सर्जरी हुई है, तो उन्हें अदरक के सेवन को लेकर एक्सपर्ट की सलाह को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • खाली पेट अदरक की चाय पीने से पेट की अंदरूनी परत पर क्या असर पड़ता है?

    सुबह खाली पेट तेज अदरक की चाय पीने से पेट में गैस्ट्रिक एसिड का स्राव बढ़ जाता है, जिससे गंभीर मतली, पेट में ऐंठन और सीने में तेज जलन हो सकती है।
  • क्या दिल की अनियमित धड़कन (Arrhythmia) के मरीजों के लिए कड़क अदरक की चाय पीना सेफ है?

    ज्यादा मात्रा में अदरक का सेवन करने से हृदय गति तेज या अनियमित हो सकती है। इससे बेचैनी पैदा हो सकती है।इसलिए एरिदमिया के मरीजों को कड़क अदरक की चाय से पीने से बचना चाहिए।

Read Next

→ तुलसी की पत्तियां रोज चबाना किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक? खुद डॉक्टर ने बताया

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 11:40 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi