Wed Nov 4, 2026 | 12:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पेट फूलने पर अदरक की चाय पिएं या पुदीने की चाय, जानें ब्लोटिंग में क्या पीना है फायदेमंद?

वैसे तो अदरक की चाय और पुदीने की चाय दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं में पुदीने की चाय अधिक फायदेमंद है, तो कुछ समस्याओं में अदरक की चाय पी जाती है। तो पेट फूलने की समस्या में क्या पिएं? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
पेट फूलने पर अदरक की चाय पिएं या पुदीने की चाय, जानें ब्लोटिंग में क्या पीना है फायदेमंद?पेट फूलने पर अदरक की चाय पिएं या पुदीने की चाय, जानें ब्लोटिंग में क्या पीना है फायदेमंद?

फेस्टिव सीजन चल रहा है। इन दिनों हर घर में तरह-तरह के पकवान बन  रहे हैं। ज्यादातर घरों में लोग तली-भुनी चीजों का सेवन अधिक कर रहे हैं। ऐसे में ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग अदरक की चाय या पुदीने की चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ब्लोटिंग में अदरक की चाय पिएं या पुदीने की चाय?

इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं, "आमतौर पर पेट फूलने की समस्या में पुदीने की चाय पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। पुदीने की चाय पीने से पेट में फंसी गैस, ब्लोटिंग और पेट में आई ऐंठन दूर होती है। वहीं, अदरक की चाय की बात करें, तो यह पाचन क्रिया को तेज करती है, मतली की समस्या से राहत मिलती है। अदरक की चाय को खाना खाने के बाद पीना अधिक फायदेमंद होता है।"

क्या है बेहतर?

क्रम अदरक की चाय के फायदे पुदीने की चाय के फायदे
1. अदरक की चाय पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाती है, जैसे पेट में दर्द, उल्टी और डायरिया। विशेषज्ञों की मानें, तो अदरक पाचन क्षमता पर बेहतर तरीके से काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार पुदीने को गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में अचूक औषधि मानी गई है। असल में, पुदीना अपने दीपन यानी डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाने और पाचन यानी भोजन पचाने वाले गुणों के लिए जानी जाता है।
2. अदरक की चाय गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए भी जानी जाती है। विशेषकर डाइजेस्टिव सिस्टम के ऊपरी हिस्से में हो रही परेशानियों से छुटकारा पाने में यह चाय अधिक कारगर तरीके से काम करती है। सामान्यतः ब्लोटिंग की समस्या वात दोष में असंतुलन और मंदाग्नि के कारण होता है। चूंकि, पुदीना को आयुर्वेद में शीत वीर्य (ठंडी तासीर) या सौम्य माना गया है, जो पित्त को शांत करता है। इसलिए, इससे बनी चाय पीने से पेट से गैस रिलीज होती है और ब्लोटिंग से भी राहत मिलती है।
3.

अदरक की चाय मतली और उल्टी में भी काम करती है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी पहली तिमाही में मतली से परेशान रहती हैं। ऐसे में अदरक की चाय पीने से उन्हें काफी आराम मिलता है और उल्टी की टेंडेंसी में भी कमी आती है।

पुदीने की चाय आईबीएस यानी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के लक्षणों  में भी सुधार करती है। इसमें पेट दर्द, ब्लोटिंग और गैस आदि शामिल हैं। इसका मतलब है कि पाचन से जुड़ी इन समस्याओं में पुदीने की चाय पीना अच्छा होता है।
4.

तली-भुनी चीजें खाने या ओवरईटिंग करने से अक्सर लोगों को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। हल्की अपच में अदरक की चाय पीने से राहत मिलती है। हालांकि, गंभीर एसिडिटी या सीने में जलन (Heartburn) होने पर अदरक की चाय से बचना चाहिए।

पुदीने की चाय पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। आपको बता दें कि अधूरे पचे हुए खाने से पेट में आम बनता है। आम यानी टाॅक्सिंस होते हैं। पुदीने की चाय पीने से इन टाॅक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे पेट में गैस नहीं बनती है और ब्लोटिंग में भी कमी आती है।
5. अदरक की चाय पीने का सबसे सही समय सुबह का होता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह के समय यह चाय पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और मॉर्निंग सिकनेस में भी कमी आती है। आप चाहें, तो अदरक की चाय को लंच या डिनर के बाद भी पी सकते हैं। पाचन में सुधार के लिए आप दोपहर या शाम के समय पुदीने की चाय पिएं। आमतौर पर खाने के बाद पुदीने की चाय पीना अधिक फायदेमंद होता है।

Phytotherapy Research के अनुसार, पुदीना और इसके सक्रिय तत्व (मुख्य रूप से मेंथॉल) पाचन तंत्र की चिकनी मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं, जिससे पेट की ऐंठन, दर्द और मरोड़ में कमी आती है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल एवं एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र के स्वास्थ्य को बनाए रखने और संक्रमण से बचाव में मदद करती हैं। साथ ही यह IBS के लक्षणों को भी मैनेज करने में मदद करती है।

साल 2019 में Food Science & Nutrition के अनुसार, अदरक में भी एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो आंतों की मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करते हैं और पेट फूलने तथा गैस को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कहने का मतलब है कि आप जरूरत के अनुसार, इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गैस पेन से तुरंत राहत देते हैं ये 3 उपाय, छूमंतर हो जाएगा दर्द

बरतें जरूरी सावधानी

Ginger Tea Or Mint Tea Which Is Better For BloatingGinger Tea Or Mint Tea Which Is Better For Bloating

अदरक की चाय

  • पाचन समस्या होने पर अधिक मात्रा में अदरक की चाय नहीं पीनी चाहिए।
  • ज्यादा अदरक की चाय पीने से सीने में जलन हो सकती है।
  • ब्लोटिंग, मतली आदि समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं।
  • अगर कोई सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो इसके साथ यह चाय न पिएं।

पुदीने की चाय

  • अगर किसी का लोअर एसोफेजियल स्फिंक्टर (भोजन नली-ग्रासनली या एसोफेगस और पेट के मिलने वाले स्थान पर मांसपेशियों का एक रिंग) कमजोर है, तो उन्हें पुदीने की चाय नहीं पीनी चाहिए।
  • अगर किसी को GERD की समस्या है, तो उन्हें इस चाय से दूरी बनानी चाहिए।
  • अगर किसी को किडनी की समस्या है या किडनी स्टोन रहा है, तो उन्हें भी पुदीने की चाय नहीं पीनी चाहिए।
  • अगर आप कोई भी दवा ले रहे हैं, तो पुदीने की चाय पीने से उसका प्रभाव कम हो सकता है।
  • ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पेट में गैस होने पर कैसे सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें

निष्कर्ष

डॉ. श्रेय शर्मा सलाह देते हैं, "वैसे तो पुदीने की चाय और अदरक की चाय, दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। हालांकि, दोनों के अपने-अपने फायदे होते हैं। अगर आपको पेट संबंधी समस्या है, जैसे ब्लोटिंग या गैस, तो बेहतर होगा कि आप अदरक की चाय के बजाय पुदीने की चाय पिएं। इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी समस्या को कम करते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इनमें से कोई भी चाय आपकी बीमारी का इलाज नहीं है। अगर आपको कई दिनों से ब्लोटिंग हो रही है, तो इस संबंध में डॉक्टर से अपना ट्रीटमेंट करवाएं।"

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या अधिक ब्लोटिंग और गैस में अदरक और पुदीने को एक साथ मिलाकर काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है?

    हां, यदि एसिड रिफ्लक्स (GERD) की समस्या नहीं है, तो अदरक और पुदीने को मिक्स करके काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इससे गैस को बाहर निकालने और पाचन गति बढ़ाने में अधिक तेजी से असर करता है।
  • क्या भोजन करने के तुरंत बाद खौलता हुआ गर्म हर्बल टी पीना ब्लोटिंग से राहत देता है?

    नहीं, बहुत अधिक गर्म चाय तुरंत पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है। इसे भोजन के 20-30 मिनट बाद हल्का गुनगुना करके ही धीरे-धीरे पीना चाहिए।

Read Next

→ जिम के बिना भी रहेंगे फिट! जानिए दिनभर एक्टिव रहने के 5 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 04, 2026 11:58 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma