ऑफिस में घंटों बैठकर काम करना, घर के कामों में व्यस्त रहना और मोबाइल या लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताना हमारे डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है। ऐसे में शारीरिक गतिविधियां कम होने के कारण लोगों को न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग फिट रहने के लिए जिम जाने या घंटों एक्सरसाइज करने को जरूरी समझने लगते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप बिना जिम जाए भी अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को फिट रख सकते हैं। ऐसे में आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि फिट रहने के लिए दिनभर की आदतों में क्या-क्या बदलाव करना चाहिए?
जिम वर्कआउट के अलावा दिनभर एक्टिव रहने के तरीके
एक्सपर्ट प्रवीण गौतम का कहना है कि जिम जाए बिना पूरी दिन एक्टिव रहने और शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
1. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें
अगर आप ऑफिस, अपार्टमेंट या शॉपिंग मॉल में जाते हैं तो जहां संभव हो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चढ़ना एक अच्छी शारीरिक गतिविधि मानी जाती है। इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और दिल की सेहत में भी सुधार हो सकता है। शुरुआत में आप कम सीढ़ियां चढ़ें और फिर धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार ज्यादा सीढ़ी चढ़ने की आदत डालें। ध्यान रहे, अगर आपको घुटनों से जुड़ी समस्या है तो ऐसा करने से बचें।
2. हर घंटे बैठने के बाद थोड़ा चलें
लगातार कई घंटे एक ही स्थान पर बैठकर काम करने से शरीर कम एक्टिव होता है। इसलिए आप काम के दौरान बीच-बीच में थोड़ा चलें। हर 1 घंटे में कम से कम 5 मिनट वॉक करें या स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। ऑफिस में काम करने वाले लोग पानी पीने या कोई सामान लेने के लिए बार-बार चल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें
3. घर के कामों को बनाएं फिटनेस का हिस्सा
घर के काम भी आपको एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं। झाड़ू-पोंछा लगाना, कपड़े तह करना, बागवानी करना, किचन की सफाई करना और घर को सही तरीके से रखना जैसी गतिविधियों को करने से शरीर एक्टिव रहता है। इन कामों से रोजमर्रा की शारीरिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इसलिए, घर के छोटे-मोटे कामों के लिए हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद करने की कोशिश करें।
4. पैदल चलने की आदत डालें
छोटी-छोटी दूरी तय करने के लिए हमेशा गाड़ी या बाइक का उपयोग करने से बचने की कोशिश करें। अगर आपको पास की दुकान, सब्जी मंडी या किसी पास के रहने वाले दोस्त या रिश्तेदार के घर जाना है तो पैदल चलकर जाने की कोशिश करें। इसके अलावा फोन पर बात करते समय बैठे रहने के बजाय टहल सकते हैं। इस तरह बिना ज्यादा समय निकाले आप रोजाना की शारीरिक गतिविधियां बढ़ा सकते हैं।
साल 2023 में GeroScience में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हफ्ते में लगभग 2.5 घंटे या उससे ज्यादा पैदल चलने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा लगभग 30% तक कम हो जाता है। रोजाना ज्यादा कदम चलना और चलने की गति बढ़ाना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है।
5. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और एक्टिव रूटीन बनाएं
शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। डिहाइड्रेटेड होने पर थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। इसलिए, दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। इसके अलावा अपना रूटीन ऐसा बनाएं, जिसमें बैठने और शारीरिक गतिविधियों के बीच संतुलन बना रहे। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें और पर्याप्त नींद लें।
Ways-to-stay-active-without-gym
दिनभर एक्टिव रहने के फायदे
दिनभर एक्टिव रहने से आपके शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं-
- मेटाबॉलिज्म तेज होता है- दिनभर छोटे-मोटे मूवमेंट करते रहने से कैलोरी बर्न होती रहती है और शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
- सुस्ती और थकान से राहत- लगातार बैठे रहने से आलस और सुस्ती की समस्या बढ़ जाती है, दिनभर एक्टिव रहने से यह परेशानी दूर होती है और पूरे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- मांसपेशियां और जोड़ मजबूत होते हैं- नियमित रूप से चलते-फिरते रहने और एक्टिव रहने से पीठ, गर्दन और पैरों की मांसपेशियों में मूवमेंट बना रहता है और जोड़ों का लचीलापन बना रहता है।
- मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है- दिनभर एक्टिव रहने से मूड फ्रेश रहता है, तनाव कम होता है और रात में नींद भी गहरी और अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें: जिम या स्पोर्ट्स का टाइम नहीं मिलता, तो बच्चे को इन तरीकों से रखें एक्टिव
निष्कर्ष
फिट और एक्टिव रहने के लिए रोजाना जिम जाना या घंटों मुश्किल वर्कआउट करना जरूरी नहीं है। आप अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके भी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि आप लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से बचें और अपनी क्षमता के हिसाब से ही काम करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
हमेशा फिट रहने के लिए क्या खाना चाहिए?
फिट रहने के लिए अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और पर्याप्त पानी को शामिल करें। साथ ही जंक फूड के सेवन से दूरी बनाकर रखें।1 दिन में कितने घंटे जिम करने चाहिए?
दिन में सिर्फ 45 मिनट से 1 घंटा जिम करना काफी माना जाता है, क्योंकि लगातार सही एक्टिविटी करना घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 04, 2026 08:49 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Praveen Gautam
