हाल के दिनों में हमने देखा है कि कम उम्र के लोग भी हार्ट से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जबकि पहले इसे केवल बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्या माना जाता था।। दिल को स्वस्थ रखने के हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। कुछ लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं, तो कुछ लोग डाइट में बदलाव करते हैं। क्या आप जानते हैं कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के एक बड़ी खबर है। हाल में एक रिसर्च से पता चला है कि अनार में एक अनोखा कम्पाउंड है, जो दिल की सेहत में 80 फीसदी तक सुधार कर सकता है।
28 सितंबर 2026 को साइंस एडवांसेज (Science Advances) में प्रकाशित इस शोध के मुख्य शोधकर्ता डॉ. जोसेफ आर. बर्गोयन थे। इस शोध का मुख्य उद्देश्य हार्ट फेलियर का नया इलाज खोजना था और अनार खाने से मिलने वाला कम्पाउंड हार्ट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है।
क्या कहती है स्टडी?
Pomegranate Compound may improve heart function
Science Advances में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि अनार का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में काफी सुधार होता है। वैसे भी आपने देखा होगा कि हालिया सालों में हार्ट फेलियर के मामलों में इजाफा देखा गया है। किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अनार और अखरोट पर रिसर्च किया। इसमें हार्ट फेलियर के उस जटिल रूप का नया इलाज खोजना शामिल था, जिसमें दिल की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, लेकिन रिलैक्स नहीं होती हैं। शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया कि अनार से मिलने वाला प्राकृतिक कम्पाउंड Urolithin A कैसे प्रोटीन को सक्रिय करके दिल की जकड़न, टिश्यू स्कारिंग और असामान्य सूजन को कम करता है।
आपको बता दें कि Urolithin A का परीक्षण जानवरों और लैब-टिश्यू पर किया गया था। अनार खाने से शरीर में यह तभी बनता है, जब पेट में सही गट बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। शोधकर्ता डॉ. बर्गोयन ने स्पष्ट किया है कि केवल अनार खाने को हार्ट फैलियर का इलाज नहीं माना जा सकता।
इसे भी पढ़ें: रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें
अनार में मौजूद अनोखा कम्पाउंड क्या है?
अनार में मौजूद यह अनोखा कम्पाउंड सीधे किसी भोजन से नहीं मिलता है। इसके विपरीत, जब हम अनार, अखरोट या बेरीज का सेवन करते हैं, तो हमारे पेट के गट बैक्टीरिया इन्हें पचाकर शरीर में Urolithin A का निर्माण करते हैं।
Urolithin A हृदय की कार्यक्षमता कैसे बढ़ाता है?
Pomegranate Compound For heart function
Urolithin A हृदय की क्षमता कई तरह से बेहतर बनाता है, जैसे-
- दिल की जकड़न में कमीः Urolithin A, PKGIα नाम के खास प्रोटीन को सक्रिय करता है, जिससे दिल की मांसपेशियां और ब्लड वेसल्स आसानी से रिलैक्स हो पाती हैं। ऐसे में रक्त प्रवाह भी बेहतर होता है।
- हृदय के टिश्यू स्कारिंग को रोकनाः हार्ट से जुड़ी बीमारी के कारण हार्ट टिश्यूज में स्कार आ जाते हैं यानी निशान बन जाते हैं। Urolithin A की मदद से इन निशानों में कमी आती है और मांसपेशियां अधिक लचीली होती हैं।
- ऊर्जा उत्पादन में सुधारः Urolithin A की मदद से माइटोकॉन्ड्रिया के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। आपको बता दें कि यह एनर्जी का पावरहाउस होता है, जिससे दिल की मांसपेशियों को बेहतर ऊर्जा मिलती है।
स्टडी में सामने आए हृदय सुधार के आंकड़े
लैब टेस्ट में पाया गया कि Purified Urolithin A कम्पाउंड ने कठिन माने जाने वाले हार्ट फेलियर (HFpEF) के मॉडल में दिल की जकड़न को कम कर उसके रिलैक्स होने की क्षमता में 80 फीसदी तक का सुधार दर्ज किया। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह कम्पाउंड दिल की पंपिंग और रिलैक्स होने दोनों प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में बेहद असरदार साबित हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Heart Ke Liye Anar Ka Juice: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है अनार का जूस, जानें पीने का तरीका
अनार का नियमित सेवन और हृदय रोगों का जोखिम
2013 Rambam Maimonides Medical Journal में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अनार का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और हृदय संबंधित रोगों का जोखिम भी कम होता है। असल में अनार खाने से हृदय को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जैसे-
- अनार में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि सिस्टोलिक और डायस्टोलिक प्रेशर को कम करते हैं। इस तरह, अनार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर में कमी आती है।
- अनार का सेवन करने से धमनियों की ब्लॉकेज कम होती है। असल में, इसमें पॉलीफेनॉल्स नाम का खास किस्म का एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकते हैं। ध्यान रखें कि बैड कोलेस्ट्रॉल नसों को सख्त बनाते हैं, जिससे हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अतिरिक्त काम करना पड़ता है।
- अनार का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक एसिड का स्तर बढ़ता है। यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। इससे ब्लड फ्लो में भी सुधार देखने को मिलता है।
- अनार में प्यूनिकैलागिन और एंथोसायनिन जैसे भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये शरीर के अंदर की पुरानी सूजन में कमी लाते हैं। ध्यान रखें कि क्राॅनिक सूजन दिल की सेहत के लिए सही नहीं होती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए अनार को डाइट में कैसे शामिल करें
अनार को डाइट का हिस्सा बनाना बहुत आसान है। इसके लिए, आप निम्न टिप्स अपना सकते हैं-
- अनार को नाश्ते का हिस्सा बनाएं। इसे दही या ओट्स में मिलाकर खाएं।
- स्मूदी में भी आप अनार को शामिल कर सकते हैं।
- सलाद के रूप में भी अनार का सेवन किया जा सकता है।
- अनार का जूस भी सेहत के लिए अच्छा होता है।
निष्कर्ष
इस नए अध्ययन ने हार्ट फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए अनार की क्षमता पर जोर दिया है। यह फल कोलेस्ट्रॉल से होने वाले नुकसान को कम करता है, जिससे हार्ट फंक्शन में अपने आप सुधार होने लगता है। हालांकि, अध्ययन में यह बात स्पष्ट कही गई है कि इस संबंध में भी अध्ययन किए जाने की जरूरत है।
All Image Credit: Magnific
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 01, 2026 14:22 IST
Modified By : Meera Tagore Oct 01, 2026 14:22 IST
Published By : Meera Tagore
