आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां बढ़ रही हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि रोजाना की आदतें कैसे हार्ट की बीमारियां बढ़ा रही हैं। रोजाना की फिजिकल एक्टिविटी, खाना-पीना, नींद और स्ट्रेस लगातार ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को अनियंत्रित कर रहा है। डाइट और जीवनशैली में कौन-से बदलाव हार्ट की सेहत को बेहतर कर सकते हैं? जानने के लिए हमने Dr. Ujjawal Kumar, Senior Consultant - Cardiology, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने कहा कि रोजाना की आदतों जैसे डाइट, तंबाकू या शराब न लेना और तला-भुना जंक फूड खाने से परहेज करना जरूरी है।
हेल्दी हार्ट के लिए लाइफस्टाइल में 7 बदलाव
American Heart Association के अनुसार, हार्ट डिजीज से बचाव के लिए हेल्दी आदतें अपनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्मोकिंग न करना, पौष्टिक डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और हेल्दी वजन रखना बहुत जरूरी है। अगर किसी को डायबिटीज की समस्या है, तो उसे मैनेज करना जरूरी है, ताकि हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके।
1. रोजाना एक्टिव रहें
Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं, “बहुत से लोग कई घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं। यह आदत हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है। रोजाना जिम जाना जरूरी नहीं है, लेकिन अगर रोजाना तेज कदमों से चलना, साइकिल चलना, स्विमिंग, डांस या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी की जा सकती है। अगर किसी ने कभी एक्सरसाइज नहीं की, तो वह शुरुआत में 20-30 मिनट ब्रिस्क वॉक कर सकता है।"
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वयस्कों को हर हफ्ते 150 मिनट मोडरेट तरीके से फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए।
2. डाइट में पोषक तत्वों जरूरी
Dr. Ujjawal Kumar ने कहा, “हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना डाइट में फल, सब्जियां, दालें, बींस, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स जैसे फूड्स शामिल करने चाहिए। इसके अलावा, खाने में नमक, चीनी, सैचुरेटेड फैट्स और प्रोसेस्ड फूड्स को बिल्कुल सीमित करना चाहिए। खाने में रोजाना कुछ फल और सब्जियां या सलाद जरूर रखें और स्नैक्स में पैकेज्ड फूड या तला-भुना खाने से बचें।”
3. स्मोकिंग और तंबाकू बिल्कुल न लें
Dr. Ujjawal Kumar ने बताया कि अगर कोई स्मोकिंग या तंबाकू लेता है, तो उसे छोड़ना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये हार्ट हेल्थ पर असर डाल सकता है। तंबाकू ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है और इससे हार्ट की बीमारियां होने का रिस्क बढ़ सकता है। कई बार सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी हार्ट के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए धूम्रपान करने वाले लोगों से दूर रहना बेहतर रहता है।
4. पर्याप्त नींद लेना
Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं कि कई लोग देर रात को मोबाइल या टीवी देखते रहते हैं, तो इस वजह से नींद पूरी नहीं होती। इसका असर हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वे एक ही समय पर सोएं और सुबह उठें। साथ ही रात को सोने से पहले मोबाइल देखने की आदत को कम करना जरूरी है।
American Heart Association के अनुसार, वयस्कों को रात में करीब 7 से 9 घंटे की नींद पूरी करने की जरूरत होती है, क्योंकि बेहतर नींद से हार्ट हेल्थ को फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें- जिम में अचानक हार्ट अटैक क्यों आता है? डॉक्टर से जानें कारण और किन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत
5. स्ट्रेस मैनेज करें
Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं कि काम का प्रेशर, फैमिली की परेशानी या लगातार भागदौड़ का असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। हालांकि, स्ट्रेस को पूरी तरह से खत्म करना तो संभव नहीं है, लेकिन इसे बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। लोगों को मेंटल हेल्थ को बेहतर करने के लिए वॉक, योगा, मेडिटेशन और प्राणायाम करना चाहिए। अगर लगातार स्ट्रेस बना हुआ है और इसका असर नींद पर पड़ रहा है, तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।
6. ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करना
Dr. Ujjawal Kumar ने कहा, “कई बार हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लंबे समय तक बिना लक्षणों के रह सकता है और इसका असर हार्ट पर पड़ सकता है। अगर किसी व्यक्ति की फैमिली में हार्ट से जुड़ी बीमारियों की हिस्ट्री रही है, तो उसे रेगुलर ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल चेक कराते रहना चाहिए।”
7. वजन पर रखें नजर
Dr. Ujjawal Kumar ने बताया कि लोगों को अपने हार्ट को सेहतमंद रखने के लिए वजन को कंट्रोल करना जरूरी है। कई लोगों का फैट कमर के आसपास ज्यादा बढ़ता है। इससे कई तरह की परेशानियां होने का रिस्क बढ़ सकता है। हालांकि, कई लोग वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट करते हैं, जो हार्ट को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए लोगों को वजन कम करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी और डाइट पर ध्यान देना चाहिए।
डॉक्टर की सलाह
Dr. Ujjawal Kumar लोगों को सलाह देते है कि लाइफस्टाइल में बदलाव हार्ट से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन हार्ट से जुड़ी इमरजेंसी को पहचानना भी उतना ही जरूरी है। अगर अचानक किसी को सीने में दर्द, चक्कर आना, बेहोशी जैसा महसूस हो, तो इसे इग्नोर न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
यह भी पढ़ें- पूरा दिन बैठे रहने से आपके दिल को क्या नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना के लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। लोगों को चेक रखना चाहिए कि हर रोज थोड़ा चलें, जंक फूड से, धूम्रपान से और तंबाकू से दूरी रखें। इसके अलावा, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेज करना जरूरी है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
दिल की सेहत की जांच के लिए हर व्यक्ति को साल में कौन-से रूटीन टेस्ट कराने चाहिए?
30 की उम्र के बाद साल में एक बार लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी (HbA1c ), ईसीजी (ECG) और बीपी की नियमित जांच जरूर करानी चाहिए।क्या जिम में बहुत भारी वजन उठाना दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित है?
हाई बीपी या कमजोर दिल वाले मरीजों के लिए अचानक बहुत भारी वजन उठाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे बीपी अचानक बहुत बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को हल्के वजन के साथ ज्यादा रेप्स (Reps) करने चाहिए या फिर मोडरेट एरोबिक एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 14, 2026 18:36 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Dr Ujjawal Kumar