Mon Sep 14, 2026 | 07:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

क्या लिवर खराब कर सकती है रोज 1 पेग शराब पीने की आदत? जानें डॉक्टर की राय

शराब सेहत के लिए नुकसानदेह है और ये सभी को मालूम है, लेकिन तब भी कुछ लोग मानते हैं कि रोज मात्र 1 पेज शराब पीने से कुछ नहीं होता। जबकि डॉक्टर इसे लिवर के लिए बेहद नुकसानदेह बताते हैं।

चाहे आप रोज 1 पेग शराब पिएं या एक गिलास शराब पिएं, इससे सेहत के लिए इसके नुकसान कम नहीं हो जाते, ये हम नहीं Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida का कहना है। इसके अलावा Dr. Sonal Asthana, Lead Consultant - HPB & Liver Transplant Surgery, Aster CMI Hospital, Bangaluru कहती हैं कि शराब के नियमित सेवन से धीरे-धीरे लिवर में फैट जमा हो सकता है इससे आपकी सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है।

जब आप रोज 1 पेग शराब पीते हैं तो क्या होता है?

Dr. Akshay Chugh कहते हैं कि रोजाना 1 पेग शराब पीना आपकी सेहत को गहरा नुकसान पहुंचा सकता है। सबसे पहले तो आपके पेट के डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचा सकता है। जब आप रोज शराब पीते हैं तो ये पेट की परतों को एसिडिक बना देता है। इससे आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा रोजाना शराब पीने से आपके न्यूरल हेल्थ पर गहरा असर हो सकता है। इतना ही नहीं, आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है और दिल की धड़कन पर असर हो सकता है। इसके अलावा रोजाना शराब पीने से याददाश्त खराब हो सकती है, आपकी नसों को नुकसान हो सकता है जिससे आगे चलकर इनसे जुड़ी गंभीर बीमारियों को खतरा हो सकता है।

क्या लिवर खराब कर सकती है रोज 1 पेग शराब पीने की आदत?

Dr. Sonal Asthana कहती हैं कि रोजाना शराब का एक पेग भले ही कम लगे, लेकिन लिवर पर इसका असर कई बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि शुद्ध शराब की मात्रा, इसे कितनी बार पिया जाता है, पीने का तरीका, शरीर का वजन, लिंग, पोषण और लिवर की मौजूदा सेहत।

हालांकि, शराब के नियमित सेवन से धीरे-धीरे लिवर में फैट बढ़ने लगता है जिससे लिवर में सूजन आ सकती है और कुछ लोगों में निशान (स्कारिंग) भी बन सकते हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि शराब की ऐसी कोई मात्रा नहीं है जिसके बारे में यह गारंटी दी जा सके कि वह लिवर के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और कोई लक्षण न दिखने का मतलब यह नहीं है कि लिवर पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: शराब पीने से सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है या खराब? डॉक्टर से जानें अल्कोहल और यौन क्षमता का पूरा सच

लिवर के लिए रोजाना 1 पेग शराब पीने के नुकसान

डॉ. अस्थाना कहती हैं कि लिवर अल्कोहल को तोड़ता है, लेकिन बार-बार अल्कोहल लेने से लिवर में फैट जमा हो सकता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है, जिससे समय के साथ लिवर की कोशिकाएं खराब हो सकती हैं; अल्कोहल का सेवन जितना ज्यादा होगा, खतरा उतना ही बढ़ेगा। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं जैसे
-NHS.UK के अनुसार रोज शराब पूने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
-कुछ लोगों में शराब पीने से मोटापे की बीमारी हो सकती है।
-रोज 1 पेग शराब डायबिटीज का कारण बन सकती है।
-अगर आपने घर में पहले से ही किसी को लिवर की बीमारी रही है तो रोज 1 पेग शराब पीना वायरल हेपेटाइटिस का कारण बन सकता है।

Untitled-1

लिवर की अन्य बीमारियों की वजह से कम मात्रा में अल्कोहल लेने पर भी लिवर को नुकसान हो सकता है। अल्कोहल से जुड़ी लिवर की शुरुआती बीमारी के लक्षण शायद ही दिखें या बिल्कुल न दिखें, लेकिन लगातार ज्यादा शराब पीने से फैटी लिवर की समस्या आगे बढ़कर अल्कोहलिक हेपेटाइटिस, फाइब्रोसिस और सिरोसिस में बदल सकती है, जिससे लिवर के काम करने की क्षमता पर हमेशा के लिए बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाई यूरिक एसिड में शराब पीने से क्या होता है? जानें शरीर को होने वाले गंभीर नुकसान

ज्यादा या लंबे समय तक शराब पीने से लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो जाता है; यह स्टेज अक्सर बिना किसी लक्षण के होती है और शराब पीना बंद करने पर इसे ठीक किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान

Dr. Sonal Asthana कहती हैं कि अगर आप रेगुलर ड्रिंक करते हैं और शरीर में लगातार थकान बनी रहती है, आंखों या त्वचा का रंग पीला पड़ रहा है, पेट में सूजन है या खून की उल्टी आ रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा काले रंग का मल आए, उलझन या बिना किसी वजह के वजन कम होने जैसे लक्षण दिखें, तो मेडिकल जांच जरूरी है। ऐसे में लिवर टेस्ट और जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड या अन्य जांचों से लिवर के उस नुकसान का पता लगाया जा सकता है जिसके लक्षण अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं। समय पर इलाज की मदद से लिवर को नुकसान से बचाया जा सकता है।

निष्कर्ष:

जो लोग नियमित रूप से शराब पीते हैं, उनके लिए लिवर की सेहत के लिहाज से सबसे सुरक्षित तरीका यह है कि वे शराब का सेवन कम कर दें या बिल्कुल छोड़ दें, न कि यह मान लें कि रोज एक पेग पीने से कोई नुकसान नहीं होगा। जिन लोगों को फैटी लिवर, असामान्य लिवर टेस्ट रिपोर्ट, हेपेटाइटिस, सिरोसिस या अल्कोहल से जुड़ी लिवर की बीमारी का इतिहास रहा है, उन्हें शराब के सेवन के बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

FAQ

  • लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षणों में लगातार थकान, गहरे पीले या भूरे रंग का पेशाब आना और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा लिवर खराब होने की वजह से आंख और स्किन का रंग पीला पड़ सकता है।
  • लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?

    लिवर को ठीक करने के लिए आपको फाइबर से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवर करें जो कि रिकवरी में मददगार है।

Read Next

अचानक चक्कर आने के पीछे क्‍या कारण हो सकते हैं? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 14, 2026 18:04 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Sep 14, 2026 17:59 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content