हर फिल्म से पहले एक विज्ञापन दिखाया जाता है जिसमें यह संदेश होता है कि धूम्रपान और अल्कोहल सेहत के लिए जानलेवा है। फिर भी लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं। जो लोग कभी-कभी या हफ्ते में एक-दो बार अल्कोहल पीते हैं, वह अपनी स्थिति को उन लोगों से बेहतर पाते हैं जो हर दिन अल्कोहल का सेवन करते हैं। हालांकि यह भी एक भ्रम ही है। अल्कोहल की कम या ज्यादा मात्रा दोनों ही शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। जितना ज्यादा आप अल्कोहल का सेवन करेंगे, शरीर को उतना ज्यादा नुकसान होगा। इस लेख में जानेंगे अल्कोहल का सेवन करने के नुकसान और जानेंगे कि क्या हफ्ते में एक बार अल्कोहल का सेवन सुरक्षित है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Naveen Polavarapu, Senior Consultant, Medical Gastroenterologist, Liver Specialist, Lead, Advanced Endoscopic Interventions & Training, Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
View this post on Instagram
कम अल्कोहल भी सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है
Dr. Manan Vora, Orthopaedic Surgeon And Sport & Exercise Medicine Specialist ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि अल्कोहल की अलग-अलग मात्रा का सेवन करने से शरीर पर क्या असर होता है? इसे पीने की क्षमता के आधार पर समझा जा सकता है-
| महीने में एक बार अल्कोहल पीने के नुकसान | डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, थकान, अनिद्रा |
हफ्ते में एक बार अल्कोहल पीने के नुकसान |
फैटी लिवर का खतरा |
| हफ्ते में तीन से चार बार अल्कोहल पीने के नुकसान | हाई शुगर लेवल, लिवर में सूजन |
| हर दिन अल्कोहल पीने के नुकसान | हाई रिस्क, लिवर सिरोसिस या फाइब्रोसिस, हार्ट और अग्न्याशय को नुकसान |
हफ्ते में एक बार अल्कोहल मतलब फैटी लिवर
Dr. Naveen Polavarapu ने बताया कि ज्यादातर लोगोंं को ऐसा लगता है कि हफ्ते में एक बार अल्कोहल पीने से सेहत को क्या ही नुकसान होगा, लेकिन लिवर के लिए हफ्ते में एक बार भी अल्कोहल का सेवन सुरक्षित नहीं है। अगर आप सोच रहे हैं कि हफ्ते में एक या दो ड्रिंक्स लेना सेफ होगा, तो आपको बता दें कि इससे लिवर पर दबाव पड़ता है जिस वजह से फैटी लिवर, लिवर में सूजन या लिवर की अन्य बीमारियोंं का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- कुछ लोग कहते हैं रोज एक पेग शराब दवा है, डॉक्टर से जानें क्या वाकई ऐसा है?
हफ्ते में 14 यूनिट अल्कोहल लेना भी हानिकारक है

लिवर अल्कोहल को विषाक्त उप-उत्पाद (Toxic byproducts) जैसे एसीटैल्डिहाइड (Acetaldehyde) में बदल देता है जिससे शरीर के हेल्दी सेल्स को नुकसान पहुंचता है। जेनेटिक्स, बॉडी वेट, डाइट और स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर ये खतरे बढ़ सकते हैं। कुछ लोगों को हफ्ते में 14 यूनिट शराब का सेवन करने से भी अल्कोहल रिलेटेड लिवर डिजीज (alcohol related liver disease) की समस्या हो जाती है। अल्कोहल का सेवन करने से लिवर के कार्य करने की क्षमता खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ हैंगओवर नहीं! शराब पीने से पेट और गट को होते हैं ये गंभीर नुकसान, जान लें डॉक्टर की सलाह
वीकेंड पर अल्कोहल पीने से बढ़ता है लिवर सिरोसिस और कैंसर का रिस्क
ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट की गाइडलाइंस के अनुसार, हफ्ते में 14 यूनिट से ज्यादा अल्कोहल का सेवन सेहत को बहुत ज्यादा डैमेज करता है। लोगों को लगता है कि वीकेंड पर अल्कोहल पीना सुरक्षित है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई मामलों में देखा गया है कि मोडरेट अल्कोहल पीने वालों में भी लिवर ट्रांंसप्लांट की जरूरत पड़ चुकी है। कई स्टडीज ने यह भी बताया है कि दिन में एक ड्रिंक भी लिवर सिरोसिस और कैंसर के खतरे को बढ़ा देती है और हफ्ते में एक बार अल्कोहल पीना बिल्कुल सेफ नहीं है।
यह भी पढ़ें- ठंड में जश्न की एक ड्रिंक पड़ सकती है भारी, डॉक्टर से जानें Festive Toasts कैसे बढ़ाते हैं Heart Risk
अल्कोहल पीते हैं तो जांच करवाएं
लिवर की सेहत के लिए अल्कोहल से परहेज करना जरूरी है। अगर अल्कोहल का सेवन लगातार करते हैं, तो ब्लड टेस्ट से सेहत मॉनिटर कराना न भूलें। हेपेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें खासकर अगर मोटापे या वायरल हेपेटाइटिस जैसे रिस्क फैक्टर हैं।
निष्कर्ष:
हफ्ते में एक बार भी अल्कोहल का सेवन सुरक्षित नहीं है। इससे फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। जो लोग हर वीकेंड अल्कोहल का सेवन करते हैं, उन्हें लिवर सिरोसिस, कैंसर और लिवर ट्रांसप्लांट से गुजरना पड़ सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
Video Credit: Dr. Manan Vora
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 13, 2026 18:53 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 13, 2026 18:53 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Naveen Polavarapu