Sun Oct 11, 2026 | 11:05 PM IST

Medically Reviewed by Dr Rajeev Chowdry , General Physician & Internal Medicine Specialist, Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad | 23 Years of Clinical Experience

खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सही या गलत? डॉक्टर से जानें

कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं। कुछ लोग इसे सही मानते हैं, तो कुछ गलत, लेक‍िन क्‍या सेहत की दृष्‍ट‍ि से यह आदत वाकई हान‍िकारक हो सकती है? डॉक्‍टर से जानें सही जवाब।  
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना सही या गलत? डॉक्टर से जानेंखाना खाने के तुरंत बाद नहाना सही या गलत? डॉक्टर से जानें

आजकल समय की कमी के चलते खाने, सोने या काम करने का समय खराब हो गया है। कुछ लोग भोजन करने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं, लेक‍िन क्‍या इस आदत से सेहत पर कोई असर पड़ता है? क्‍या यह आदत सेहत को खराब कर सकती है? पुराने समय में दादी-नानी भी भोजन के तुरंत बाद नहाने पर टोक देती थीं, तो क्‍या यह महज एक प्रथा है या इसके पीछे कोई कारण छुपा है? चल‍िए डॉक्‍टर के नजर‍िए से समझते हैं इस सवाल का सही जवाब। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।

भोजन और स्नान में गैप दें

bath-just-after-eating-food-is-good-or-badbath-just-after-eating-food-is-good-or-bad

भोजन के बाद शरीर पाचन की प्रक्रिया में व्यस्त रहता है और इस दौरान पाचन अंगों में ब्‍लड फ्लो बढ़ जाता है। वहीं, खासकर गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और शरीर में ब्‍लड फ्लो और तापमान में बदलाव हो सकते हैं। इस वजह से कुछ लोगों को भोजन के तुरंत बाद नहाने पर पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो सकती है। हालांकि, नहाने से पाचन धीमा होने या ब्लोटिंग, बदहजमी और एसिडिटी होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसलिए अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद नहाने पर असहजता होती है, तो कुछ देर इंतजार करना बेहतर है। साथ ही दो क्र‍ियाओं में थोड़ा अंतर देना चाह‍िए। इस तरह आप थकान से भी बच सकते हैं।

साल 2020 में The Japanese Journal Of Pediatric Allergy And Clinical Immunology में प्रकाश‍ित एक केस र‍िपोर्ट मुताब‍िक, एक बच्‍ची को आड़ू खाने के बाद नहाने से शरीर में होने वाली गंभीर एलर्जी एनाफिलैक्सिस (Anaphylaxis) के लक्षण व‍िकस‍ित हुए। शोधकर्ताओं ने पाया क‍ि एलर्जी और नहाने के बीच संबंध हो सकता है। हालांक‍ि, केस र‍िपोर्ट में नहाने और पाचन के बीच का संबंध स्‍पष्‍ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- नहाने के बाद क्यों आने लगती है तेज नींद और थकान? डॉक्टर से जानें इसके पीछे की वजह

पेट में ऐंठन, जलन या गैस हो सकती है

नहाने के तुरंत बाद नहाने से ब्‍लड सर्कुलेशन में बदलाव आता है और अचानक आए बदलाव के कारण कुछ लोगों के पेट में ऐंठन, जलन या गैस जैसी समस्‍याएं हो सकती है। अगर अध‍िक फैट, प्रोटीन या र‍िफाइंड कार्ब्स युक्‍त चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो पाचन समस्‍याएं बढ़ सकती हैं।

भोजन के बाद वॉक करें

अगर भोजन के बाद नहाने की जल्‍दी है या समय की कमी है, तो भोजन के बाद कम से कम 10 म‍िनट वॉक करें। हल्‍की स्‍ट्रेच‍िंग करें और फ‍िर नहाने जाएं। 10 म‍िनट की वॉक से भी पाचन ब‍िगड़ने से बच सकता है। साथ ही भोजन के बाद तुरंत बैठने या लेटने से भी बचना चाह‍िए।

शरीर के तापमान में बदलाव आ सकता है

जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो शरीर में हाइपरथर्मिक एक्शन एक्‍ट‍िव हो जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर का अंदरूनी तापमान लगभग एक या दो डिग्री तक बढ़ सकता है। इसी तरह भरपेट भोजन खाने के बाद शरीर में महसूस होने वाली हल्की गर्माहट इस बात का संकेत हो सकती है कि शरीर पाचन अंगों की ओर ब्‍लड फ्लो बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें- नहाने के तुरंत बाद खुजली क्यों होने लगती है? जानें इसके कारण और बचाव

भोजन के बाद ये काम भी न करें

भोजन के तुरंत बाद नहाने से बचना चाह‍िए। इसके अलावा भी कुछ अन्‍य काम हैं, जो भोजन के तुरंत बाद नहीं क‍िए जाने चाह‍िए जैसे-

  • भोजन के तुरंत बाद तैराकी करने से बचना चाह‍िए। ठंडे पानी में शरीर का तापमान कम हो सकता है और बीपी में बदलाव आ सकता है इसल‍िए भोजन के तुरंत बाद इससे बचें।
  • भोजन के तुरंत बाद एक्‍सरसाइज भी नहीं करना चाह‍िए। इससे पाचन खराब हो सकता है।
  • इसी तरह नहाने के तुरंत बाद लेटने से भी बचना चाह‍िए। इससे पेट में भारीपन और एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या हो सकती है।

नहाने के तुरंत बाद खा सकते हैं?

नहाने के तुरंत बाद भोजन करने के नुकसान पर कोई प्रमाणि‍त वैज्ञान‍िक स्‍टडी नहीं की गई है इसल‍िए नहाने के बाद भोजन कि‍या जा सकता है। हालांक‍ि‍, अगर गर्म पानी से स्नान किया है, तो अध‍िक गर्मी महसूस हो सकती है इसल‍िए कुछ म‍िनट आराम करके फ‍िर खाना बेहतर है। कई लोग स्नान के बाद थक जाते हैं ऐसे में कुछ देर बैठकर फ‍िर भोजन करें। चाहे आप भोजन के बाद नहाएं या पहले, दोनों के बीच थोड़ा अंतर रखने का प्रयास करें।

न‍िष्‍कर्ष:

भोजन के तुरंत बाद नहाने से कुछ लोगों को पेट में भारीपन या असहजता महसूस हो सकती है। भोजन के बाद शरीर पाचन अंगों की ओर ब्‍लड फ्लो बढ़ाता है। बहुत गर्म पानी से नहाने पर शरीर के तापमान और ब्‍लड फ्लो में बदलाव हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से असहजता महसूस होती है, तो कुछ देर इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है। भोजन और नहाने के बीच कुछ देर का गैप रखने का प्रयास करें।

image source: magnific

FAQ

  • सुबह नहाना ज्यादा अच्छा है या रात में?

    नहाने का समय व्‍यक्‍त‍ि की द‍िनचर्या और पसंद पर न‍िर्भर करता है। सुबह नहाने से शरीर में ताजगी रहती है और रात को नहाने से द‍िनभर की थकान कम करने में मदद म‍िलती है।
  • क्या एक्सरसाइज के तुरंत बाद नहाना चाहिए?

    एक्‍सरसाइज के बाद शरीर को सामान्‍य होने का समय दें। पसीना कम होने पर नहा सकते हैं। ज्‍यादा गर्म या ठंडे पानी के इस्‍तेमाल से बचना चाह‍िए।

Read Next

→ सुबह अलार्म बंद करते ही फिर सोने का मन क्यों करता है? डॉक्टर से जानें वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 26, 2026 17:12 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry