सोरायसिस एक तरह का क्रोनिक ऑटोइम्यून डिजीज है। हालांकि, यह त्वचा संबंधी समस्या है, लेकिन यह फैलता नहीं है। इसकी वजह से त्वचा में पैच उभरने लगते हैं। आमतौर पर सोरायसिस स्कैल्प, कंधे और घुटनों को अधिक प्रभावित करता है। सोरायसिस के कारण त्वचा में खुजली, जलन और लालिमा नजर आ सकती है। यह एक लॉन्ग टर्म बीमारी है, जिसे मैनेज किया जाना आवश्यक होता है। लोगों के मन में अक्सर यह सवाल जरूर उठता होगा कि क्या सोरायसिस के मरीज को रोज नहाना चाहिए या नहीं? राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की दी हुई सलाह मानें और उस पर अमल भी करें।
क्या सोरायसिस में रोज नहाना चाहिए?- Are Baths Good For Psoriasis
-1772699688971.jpg)
चूंकि, सोरायसिस एक स्किन कंडीशन है और इसके पूरी तरह ठीक होने की संभावना काफी कम होती है। इसलिए, इसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में मरीज को पूरी जानकारी होना चाहिए। ऐसे में देखा जाए, तो यह सवाल काफी अहम है कि क्या सोरायसिस के मरीजों को रोज नहाना चाहिए? इस बारे में एक्सपर्ट का कहना है, ‘सोरायसिस के मरीजों के लिए रोज नहाना अच्छा होता है। इससे उन्हें अपनी स्किन कंडीशन को मैनेज करने में मदद मिलती है। हालांकि, सोरायसिस के मरीजों को नहाने का सही तरीका पता होना चाहिए। अगर वे गलत तरीके से नहाते हैं, तो इसकी वजह से त्वचा की समस्याएं बढ़ सकती हैं।’ American Academy Of Dermatology Association भी इस बात की पुष्टि करता है कि सोरायसिस के मरीजों को रोज गुनगुने पानी से नहाना चाहिए और नहाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: सोरायसिस के लक्षणों को कम करने के लिए कैसे करें त्वचा की देखभाल, एक्सपर्ट से जानें
सोरायसिस में नहाने के टिप्स
सोरायसिस के मरीजों के लिए रोज नहाने में कोई बुराई नहीं है। उन्हें इसका सही तरीका पता होना चाहिए, जैसे-
- सोरायसिस के मरीजों को गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। गर्म पानी से नहाने पर उनकी त्वचा की स्थिति बिगड़ सकती है।
- कई बार देखने को मिलता है कि लोगों को घंटों-घंटों नहाने की आदत होती है। सोरायसिस के मरीजों के लिए यह सही नहीं है। उन्हें सिर्फ 15 मिनट तक ही नहाना चाहिए और 5 मिनट से भी कम समय के लिए शॉवर लेना चाहिए।
- सोरायसिस के मरीजों को नहाने के लिए माइल्ड शैंपू या सोप का इस्तेमाल करना चाहिए। फ्रेग्रेंस फ्री साबुन और ऑयल बेस्ड क्लींजर का उपयोग करना काफी होता है।
- सोरायसिस के मरीजों को नहाने के लिए लूफा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा छिल सकती है, जो स्किन कंडीशन को बिगाड़ सकता है।
- नहाने के तुरंत बाद सोरायसिस के मरीजों को अपनी त्वचा को तौलिए से रगड़ना नहीं चाहिए। इसके बजाय, त्वचा को हल्के हाथों से थपथपाकर (Pat dry) पानी पोंछने की कोशिश करें।
- नहाने के बाद सोरायसिस के मरीजों को अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना नहीं भूलना चाहिए। इससे त्वचा में नमी लॉक होती है और नहाने के तुरंत बाद त्वचा में ड्राइनेस नजर नहीं आती है।
- अगर किसी को स्कैल्प पर सोरायसिस है, तो उन्हें सप्ताह में दो से तीन माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सोरायसिस के कारण हो गई है सूजन, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय
निष्कर्ष
इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोरायसिस के मरीज रोजाना नहा सकते हैं। हालांकि, उन्हें नहाने की सही तकनीक के बारे में पता होना चाहिए। साथ ही उन्हें ऐसे प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए, जो उनकी त्वचा को ड्राई कर सकते हैं। वैसे सोरायसिस के मरीजों को डॉक्टर द्वारा दिए गए स्किन प्रोडक्ट का ही यूज करना चाहिए। वे केमिकल्स से मुक्त, माइल्ड और उनकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या बहुत ज्यादा नहाना सोरायसिस के लिए बुरा है?
हां, सोरायसिस के मरीजों को बहुत ज्यादा नहीं नहाना चाहिए। इससे पहले से ही सूजन वाली त्वचा की हालत और भी खराब हो सकती है। सोरायसिस के मरीजों को नहाने के लिए माइल्ड साबुन का उपयोग करना चाहिए।सोरायसिस में त्वचा गीला रखना बेहतर है या सूखा?
सोरायसिस के मरीजों के लिए त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रखना जरूरी होता है। इससे उनकी त्वचा में जलन, खुजली नहीं होती है। नमी को बनाए रखने के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए लोशन का यूज करें।क्या गर्म पानी सोरायसिस को बढ़ाता है?
सोरायसिस के मरीजों को गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। इससे उनकी स्किन की प्राकृतिक लेयर चोटिल हो सकती है। उन्हें नहाने के लिए गुनगुने पानी का यूज करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Mar 05, 2026 14:06 IST
Modified By : Meera Tagore Mar 05, 2026 14:06 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra