Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

क्या आपके नाखून बढ़ना बंद हो गए हैं? जानें इसके कारण

नाखूनों की ग्रोथ पर नजर रखें। कई बार फंगल इंफेक्शन या चोट लगने की वजह से इनकी ग्रोथ रुक जाती है। जानें, इसके अन्य कारणों के बारे में।

Nakhun Na Badhne Ki Wajah: यह तो आपने सुना होगा कि नाखूनों से आपकी सेहत का सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। असल में, नाखून के रंग और उसमें पड़ रही दरारें आपके स्वास्थ्य के बारे में बहुत कुछ बताती है। इससे पता चलता है कि आप बीमार हैं या नहीं और यह भी पता चलता हैं कि कहीं आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी तो नहीं है। क्या आप जानते हैं कि अगर नाखून बढ़ना बंद कर दें, तो यह भी सही संकेत नहीं है। सवाल है, ऐसा नाखून बढ़ना अचानक क्यों बंद कर देते हैं और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से।

नाखून बढ़ना बंद होने के कारण

why do fingernails stop growing  01 (14)

गंभीर चोट लगना

यह सच है कि नाखून पर गंभीर चोट लगने की वजह से भी इसकी ग्रोथ रुक जाती है। असल में, जब चोट लगने के कारण नाखून के क्यूटिकल्स  के नीचे मौजूद नेल मैट्रिक्स डैमेज हो जाते हैं, तो नाखून बढ़ना बंद कर देते हैं। हालांकि, इससे अस्थायी रूप से नाखून बढ़ना बंद कर सकते हैं और कुछ मामलों में इसका प्रभाव स्थायी भी हो सकता है। NCBI की एक रिपोर्ट से भी इस बात की पुष्टि होती है नाखून पर चोट लगने से इसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें: क्या आपके भी पैरों के नाखून नहीं बढ़ते हैं? जानें ऐसा होने के कारण

पोषक तत्वों की कमी

पोषक तत्वों की कमी भी नाखून की ग्रोथ पर असर डालती है। विशेषज्ञों की मानें, तो जिंक, आयरन और बायोटीन जैसे पोषक तत्व नाखून बढ़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। असल में पोषक तत्वों की कमी की वजह से केराटीन प्रभावित होता है। यह एक तरह का प्रोटीन है, जो नाखून बनने के लिए जिम्मेदार है। केराटीन प्रोडक्शन बाधित होने पर नाखून ग्रोथ रुक जाती है। केराटीन के लिए आयरन, जिंक और बायोटीन मुख्य पोषक तत्व हैं।

मेडिकल कंडीशंस

कुछ मेडिकल कंडीशंस की वजह से भी नाखून बढ़ना बंद हो जाते हैं। इसमें डायबिटीज, थाइरायड और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज शामिल हैं। ऐसा नहीं है कि इन मेडिकल कंडीशन में नाखून पूरी तरह बढ़ना बंद कर देते है, लेकिन नाखून बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। इसके अलावा, कई कंडीशंस में ब्लड फ्लो बाधित होता है और शरीर में संक्रमण तथा इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है। ऐसे में नेल मेट्रिक्स कमजोर हो जाते हैं और नाखूनों की ग्रोथ कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: नाखूनों में दिखें ये 10 संकेत तो हो जाए अलर्ट, गंभीर बीमारी का हो सकता है लक्षण

फंगल इंफेक्शन

फंगल इंफेक्शन भी नाखूनों की ग्रोथ को पूरी तरह रोक देते हैं। दरअसल, फंगल इंफेक्शन नाखून के बेड पर हमला करके और केराटिन को खाकर नाखून की ग्रोथ को रोक देता या उसका बाधित कर देता है। इससे नाखून मोटे और कमजोर हो जाते हैं। यही नहीं, इंफेक्शन नाखून के मैट्रिक्स को नुकसान पहुंचाता है, जिससे नाखून टेढ़े-मेढ़े या शेपलेस हो जाते हैं। कुछ गंभीर मामलों में नाखून अपनी जगह से पूरी तरह अलग हो जाते हैं।

बढ़ती उम्र

कहने की जरूरत नहीं है कि बढ़ती उम्र में हमारे शरीर के सभी ऑर्गन सही तरह से काम करना बंद कर देते हैं। ऐसा ही नाखूनों के ग्रोथ के साथ होता है। बढ़ती उम्र में न ही हम ज्यादा खाना खा पाते हैं, न उसे पचा पाते हैं और न ही शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से अवशोषित कर पाता है। इसी वजह से बालों का कमजोर होना और तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसका असर नाखून की ग्रोथ पर भी देखने को मिलता है

इसे भी पढ़ें: टूटे और कमजोर नाखून हो सकते हैं इन 5 बीमारियों का संकेत, न करें लापरवाही

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि नाखून की ग्रोथ अलग-अलग कारकों पर निर्भर करती है। इनका जिक्र हमने ऊपर लेख में किया है। जैसे मेडिकल कंडीशन, बढ़ती उम्र, फंगल इंफेक्शन या गंभीर चोट की वजह से ऐसा हो सकता है। यही नहीं, शारीर में पोषक तत्वों की कमी भी इसका एक बड़ा कारण है। इसलिए, अगर आप नोटिस करें कि नाखूनों की ग्रोथ अचानक रुक गई है, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर के पास जाएं और अपना ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

आंखों के ऊपर लाल दाने क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 04, 2026 15:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 04, 2026 15:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content