लोग अक्सर शराब को लिवर से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर सेक्शुअल परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है। जी, हां! ऐसा है। हालांकि, यह जानना दिलचस्प रहेगा कि बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने की वजह से पुरुषों की मर्दाना ताकत कम होती है या बढ़ती है और महिला की सेक्शुअल डिजायर पर इसका क्या असर पड़ता है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो लेख को पूरा पढ़ें। इस बारे में जानने के लिए हमने नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।
शराब पीने से सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है या खराब?

शराब का सेक्शुअल परफॉर्मेंस पर गहरा असर पड़ता है। ऐसा सिर्फ पुरुषों के साथ नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ भी होता है। साल 2023 में BMC Women's Health में प्रकाशित एक शोध पत्र से पता चलता है कि शराब पीने से महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती है। अधिक मात्रा में शराब पीने से लुब्रिकेशन में कमी आती है, यौन संबंध के दौरान दर्द महसूस हो सकता है और तक पहुंचने में भी कठिनाई आती है।
वहीं, अगर पुरुषों की बात करें, तो शराब का सेवन करने से उनकी सेक्शुअल लाइफ पर भी बुरा असर पड़ता है यानी उनकी मर्दाना क्षमता कमजोर हो पड़ जाती है। साल 2025 में Journal of Pharmacy and Bioallied Sciences में प्रकाशित अध्ययन से स्पष्ट होता है कि जो पुरुष बहुत ज्यादा शराब पीते हैं, उनमें से करीब 77 फीसदी पुरुषों में कम से कम एक किस्म की यौन समस्या पाई गई है। जाहिर है, ऐसी स्थिति में पुरुषों में सेक्शुअल परफॉर्मेंस का स्तर भी गिरता है।
इसे भी पढ़ें: सेक्स नहीं करने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, खुद बता रहे हैं डॉक्टर
शराब का सेक्शुअल पर असर

पुरुषों में
- इरेक्शन की परेशानीः डॉ. विजय दहिफले के अनुसार, जो पुरुष अक्सर शराब पीते हैं, उनमें इरेक्शन की परेशानी होने लगती है। इसका मतलब है कि यौन संबंध बनाने के लिए उनमें लिंग में इरेक्शन प्राप्त करने या बनाए रखने में कठिनाई आती है। इरेक्शन की समस्या पुरुषों की सेक्शुअल परफॉर्मेंस को खराब करती है।
- इजैकुलेशन की समस्याः यौन संबंध सिर्फ शारीरिक नहीं है, बल्कि इसका मानसिक प्रभाव भी होता है। जब पुरुष सही तरह से यौन संबंध नहीं बना पाते हैं, तो ऐसे में उन्हें इजैकुलेशन की दिक्कत भी होने लगती है यानी उन्हें चरम सुख प्राप्त करने में अधिक समय लग सकता है।
- हार्मोन के स्तर में गिरावटः शराब का सेवन करना पुरुषों की सेहत के लिए बिल्कुल सही नहीं है। इसका सेवन करने से हार्मोन के स्तर में तेजी से गिरावट आती है, जिसका प्रभाव सेक्शुअल हेल्थ पर भी पड़ता है।
महिलाओं में
आमतौर पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम शराब का सेवन करती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि शराब का बुरा प्रभाव उनके शरीर पर नहीं पड़ता है। असल बात यह है कि शराब का सेवन करने से महिलाओं की भी सेक्शुअल लाइफ बुरी तरह प्रभावित होती है-
- लुब्रिकेशन में कमीः अगर कोई महिला लंबे समय तक शराब का सेवन करती है, तो इसकी वजह से उनकी योनि में ड्राईनेस आ सकती है। यह स्थिति यौन संबंध बनाने के लिए सही नहीं है। वजाइनल ड्राईनेस के साथ यौन संबंध बनाने पर योनि के टिश्यूज क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे महिला के लिए यौन संबंध बनाना कष्टकारी हो जाता है।
- ऑर्गेज्म हासिल करने में समस्याः पुरुषों की ही तरह महिलाओं को भी अति शराब का सेवन करने से ऑर्गेज्म तक पहुंचने में दिक्कतें आ सकती हैं। दरअसल, शराब पीने की वजह से नर्व एंडिंग्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे महिलाओं के लिए चरम सुख तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: लंबे समय तक सेक्स न करने का मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गहरा असर, डॉक्टर से जानें इनके बारे में
दीर्घकालिक जोखिम
शराब पीने से महिलाओं और पुरुषों में सिर्फ शाॅर्ट टर्म समस्याएं नहीं होती हैं, इसके साथ-साथ उन्हें दीर्घकालिक जोखिम भी उठाने पड़ सकते हैं, जैसे-
- क्रॉनिक डिस्फंक्शनः जब पुरुष और महिला, दोनों बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं, तो इसकी वजह से नर्व स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकती हैं और रिप्रोडक्टिव हार्मोन असंतुलित हो सकते हैं। यह स्थिति सही नहीं है, क्योंकि इसकी वजह से पुरुषों को क्रॉनिक डिस्फंक्शन का सामना करना पड़ सकता है।
- लिबिडो में कमीः बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीने से पुरुष और महिला दोनों में सेक्शुअल डिजायर यानी यौन इच्छा कम होने लगती है। अगर वे समय रहते इस ओर ध्यान न दें, तो समस्या स्थायी भी हो सकती है।
जरूरी बातों का रखें ध्यान
- अगर आप यौन संबंध बनाना चाहते हैं, तो शराब का सेवन न करें या उसकी एक सीमा तय करें। गलती से भी जरूरत से ज्यादा शराब न पिएं।
- एक्सपर्ट के अनुसार, पुरुषों को एक दिन में दो या उससे कम ड्रिंक और महिलाओं को एक ड्रिंक या उससे कम ही लेनी चाहिए।
- अगर आपको ज्यादा शराब पीने की आदत है, तो शराब पीने के साथ-साथ बीच-बीच में पानी पीते रहें। इससे कुछ ही देर में पेट भरने का एहसास होगा, जिससे शराब अपने आप कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) होने पर नजर आते हैं ये 7 शुरुआती संकेत, न करें अनदेखी
निष्कर्ष
शराब का सेक्शुअल परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है। इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों को चाहिए कि शराब का सेवन कम से कम करें या न करें। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यौन संबंध में सुधार के लिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली को हेल्दी रखें, अच्छी डाइट फाॅलो करें और नशीले पदार्थों से दूर रहें। इसमें शराब के साथ-साथ धूम्रपान भी शामिल है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
शराब का सेवन बंद करने के कितने दिनों बाद सेक्शुअल हेल्थ और परफॉर्मेंस में सुधार दिखने लगता है?
शराब छोड़ते ही शरीर में रिकवरी शुरू हो जाती है। हालांकि, 2 से 4 सप्ताह के अंदर हार्मोनल संतुलन में सुधार होने लगता है। इससे पुरुषों में मर्दाना ताकत बढ़ने लगती है और उनके इरेक्शन में भी सुधार देखने को मिलता है।क्या रेड वाइन भी अन्य शराब की तरह सेक्शुअल डिजायर कम करती है?
अगर आपका इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह भी आपकी यौन इच्छा पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 21, 2026 16:15 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale