यह बात हम सभी जानते हैं कि तनाव का हमारी जिंदगी पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि सेक्शुअल लाइफ भी इसके नकारात्मक प्रभाव से अछूती नहीं है। यही कारण है कि तमाम एक्सपर्ट बार-बार यह सलाह देते हैं कि सेक्शुअल लाइफ में सुधार चाहिए, तो तनाव को कम करें। सवाल है, आखिर तनाव सेक्शुअल लाइफ में रुकावट कैसे पैदा करता है और इसका इलाज क्या हो सकता है?
नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले की मानें, तो स्ट्रेस और एंग्जाइटी, दोनों ही सेक्शुअल लाइफ को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, तनाव या चिंता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इससे लिबिडो में कमी आती है और यौन इच्छा का स्तर भी गिरता है। यहां तक कि इससे सेक्शुअल परफॉर्मेंस भी गिरती है।
क्या तनाव सच में आपकी सेक्शुअल लाइफ और परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है?
Does Stress Affects Sexual Performance
The Journal of Sexual Medicine में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि जो युवा महिलाएं लंबे समय तक तनाव या चिंता से ग्रस्त रहती हैं, उनमें यौन संबंध बनाने चाह में कमी आने लगती है।
वहीं, अगर पुरुषों की बात करें, तो उनके लिए भी तनाव और चिंता सही नहीं है। Archives of Sexual Behavior में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जब कोई व्यक्ति बहुत अधिक मानसिक तनाव या डिप्रेशन में होता है, तो उसका असर उसकी यौन लाइफ पर पड़ता है। इससे सेक्सुअल परफॉर्मेंस और संतुष्टि दोनों में कमी आती है। हालांकि, अगर किसी के अपने पार्टनर के साथ अच्छे तथा मजबूत रिश्ते हैं, तो संभवतः उनमें तनाव का प्रभाव कुछ कम देखने को मिले।
इसे भी पढ़ें: सेक्स नहीं करने से पुरुषों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, खुद बता रहे हैं डॉक्टर
कोर्टिसोल हार्मोन का खेलः तनाव के कारण सेक्स ड्राइव (Libido) में क्यों आती है कमी?
डॉ. विजय दहिफले की मानें, तो तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। यह एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन है। इसकी वजह से लोगों में रिप्रोडक्टिव हार्मोन का प्रोडक्शन कम होने लगता है। ऐसे में पुरुषों को अस्थायी रूप से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या हो सकती है। वहीं, महिलाओं में भी यौन इच्छा कम हो सकती है। डॉक्टर इसे अपने शब्दों में आगे समझाते हैं कि लगातार बना रहने वाला तनाव केमिकल्स जैसे डोपामाइन और सेरोटोनिन का संतुलन बिगाड़ देता है। कोर्टिसोल का मुख्य प्रभाव टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) और एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्टेरोन जैसे सेक्स हार्मोन्स के स्तर को गिराना है, जो लिबिडो घटाता है। नतीजतन, सेक्शुअल इच्छा में भी अपने आप गिरावट आ जाती है।
परफॉर्मेंस एंग्जायटी (Performance Anxiety) और तनाव
डॉ. विजय दहिफले कहते हैं, "परफॉर्मेंस एंग्जायटी से बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप इसे किसी तरह का परफॉर्मेंस समझना बंद कर दें। अगर आपको सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाने को लेकर किसी तरह का संशय है, तो बेहतर है कि आप सबसे पहले अपने पार्टनर से अपनी घबराहट के बारे में खुलकर बात करें। इससे मन का बोझ और झिझक तुरंत खत्म हो जाएंगे। यौन संबंध बनाते समय पूरा ध्यान उस मोमेंट पर दें। सेक्शुअल रिलेशनशिप के दौरान जब भी डर महसूस हो, गहरी सांस लें ताकि शरीर तनावमुक्त हो सके।"
इसे भी पढ़ें: सेक्स के बाद बहुत ज्यादा थकान क्यों होती है? कब इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए)
तनाव दूर करने और सेक्शुअल हेल्थ को बेहतर बनाने के 5 असरदार उपाय
How Does Stress Affects Sexual Performance
1. जीवनशैली में करें बदलाव
सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करना है, तो तनाव के स्तर को कम करें। इसके लिए, जीवनशैली में पॉजिटिव बदलाव कर सकते हैं। डॉ. विजय दहिफले सलाह देते हैं अच्छी डाइट लें, शराब का सेवन कम करें और अपनी नींद में सुधार करें। इससे सेहत बेहतर होती है और सेक्शुअल परफॉर्मेंस पर भी अच्छा असर पड़ता है।
2. एक्सरसाइज जरूर करें
सेक्शुअल हेल्थ में सुधार के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करें। इससे तनाव कम होता है, सेहत में सुधार होता है और सेक्शुअल परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है।
3. रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं
तनाव के कारण सेक्शुअल हेल्थ खराब हो रही है, तो इसमें सुधार के लिए जरूरी है कि आप रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं। इसमें ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन शामिल हैं।
4. सेल्फ अवेयरनेस पर दें ध्यान
तनाव होने के कारण अक्सर लोगों के मन में खुद पर सवाल उठने लगते हैं। उनका आत्मविश्वास डगमगा जाता है। बेहतर है कि आप खुद को मोटिवेट करने की कोशिश करें। पॉजिटिव सेल्फ टाॅक इसमें मदद कर सकती है।
5. प्रोफेशनल की मदद लें
अंतिम रूप से, प्रोफेशनल की मदद लेने में न हिचकिचाएं। कई बार सेक्शुअल डिजायर या परफॉर्मेंस में सुधार के लिए सिर्फ खुद से मेहनत करना काफी नहीं है। जरूरी हो, तो आप डॉक्टर की मदद लें। वे आपकी स्थिति को देखकर यह समझेंगे कि तनाव के कारण कहीं कोई और सेक्शुअल समस्या तो नहीं हो गई है। साथ ही, वे तनाव और चिंता को मैनेज करने के तरीकों के बारे में बताएंगे।
निष्कर्ष
तनाव और चिंता का आपकी सेक्शुअल हेल्थ पर सीधे-सीधे प्रभाव पड़ता है। इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। इसका असर पुरुष और महिला, दोनों में देखने को मिलता है। सेक्स से जुड़ी समस्या से निपटने के लिए आवश्यक है कि आप तनाव को मैनेज करें। इसमें आप पार्टनर की मदद भी ले सकते हैं। अगर तब भी सेक्शुअल हेल्थ में सुधार न हो, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या तनाव की वजह से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकता है?
हां, इसकी संभावना है। असल में, तनाव से कोर्टिसोल बढ़ता है, जो टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटाकर इरेक्शन की समस्या पैदा कर सकता है।क्या मेडिटेशन करने से सेक्शुअल परफॉर्मेंस एंग्जायटी दूर हो सकती है?
विशेषज्ञों की मानें, तो नियमित मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से दिमाग शांत होता है जिससे परफॉर्मेंस का तनाव कम होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 01, 2026 17:51 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale
