Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay S Dahiphale , Consultant Urologist, Andrologist & Sexologist

सेक्स के बाद बहुत ज्यादा थकान क्यों होती है? कब इसे सामान्य नहीं मानना चाहिए

Causes Of Post Sex Fatigue: क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्हें यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद थकान होने लगती है? अगर हां, तो इस लेख को नजरअंदाज न करें। यहां हम आपको ऐसा होने के कारण बता रहे हैं।

सेक्स के बाद हल्की-फुल्की थकान होना सामान्य है। हां, अगर आप उन लोगों में से हैं जो सेक्स के बाद बहुत ज्यादा थक जाते हैं, तो इसे हल्के में न लें। ऐसा किसी गंभीर बीमारी या मेडिकल कंडीशन की वजह से हो सकता है। इसलिए, इसे हल्के में न लें। यहां हम आपको सेक्स के बाद हो रही थकान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले से बात की।

सेक्स के बाद बहुत ज्यादा थकान के कारण

causes of post sex fatigue 01 (1)

1. हार्मोन का रिलैक्स होना

डॉ. विजय दहिफले के अनुसार, “सेक्स के बाद ऑर्गेज्म पर पहुंचते ही शरीर ऑक्सिटोसिन और प्रोलैक्टिन नाम के हार्मोन रिलीज करता है। इससे शरीर रिलैक्स होता है, मन शांत होता है और नींद भी ट्रिगर होती है। इसके अलावा, सेक्स के बाद कुछ ऐसे केमिकल्स भी रिलीज होते हैं, जो आपको उनींदेपन से भर देते हैं यानी शरीर में एक किस्म की थकान बढ़ जाती है, जिससे आराम करने की चाह में वृद्धि होती है। 

इसी तरह, सेक्स के बाद शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर में गिरावट आती है। यह वह हार्मोन है, जो शरीर को एलर्ट और एक्टिव रखता है। Journal of Neural Transmission के अनुसार, कई बार शारीरिक थकान सेक्स के प्रति अरुचि पैदा कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में पुरुष और महिला की अलग-अला राय हो सकती है। यही नहीं, स्थिति इसके उलट भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं में लगातार थकान क्यों रहती है? जानें इसके पीछे के 7 बड़े कारण

2. एनर्जी का उपयोग

सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान महिला-पुरुष को काफी ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। कहा भी जाता है कि सेक्स एक माइल्ड फिजिकल एक्टिविटी की तरह है। बहरहाल, यौन संबंध बनाते हुए शारीरिक रूप से काफी ज्यादा सक्रिय रहा जाए, तो एनर्जी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ समय के लिए थकान होने लगती है। इसे आप किसी माइल्ड वर्कआउट की तरह मान सकते हैं। आमतौर पर वे लोग अधिक थकान से भर जाते हैं, जो शारीरिक रूप से कम एक्टिव होते हैं।

PLOS ONE में प्रकाशित एक न्यूरोबायोलॉजी और सेक्शुअल बिहेवियर से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्र के अनुसार, सेक्स या स्खलन के तुरंत बाद पुरुषों में जो सुस्ती, थकान और दोबारा सेक्स न कर पाने की अस्थायी स्थिति होती है, उसके पीछे ऑक्सिटोसिन हार्मोन का प्रभाव होता है।

3. डिहाइड्रेशन या भूख

अगर कोई लंबे समय से भूखा या प्यासा है, तो उन्हें इस स्थिति में यौन संबंध नहीं बनाना चाहिए। असल में, भूखे या प्यासे होने के कारण सेक्शुअल एक्टिविटी से आपकी प्यास ट्रिगर हो सकती है। इस वजह से थकान बढ़ जाती है। विशेषज्ञ समझाते हैं कि डिहाइड्रेशन अपने आप चक्कर आना, थकान और कमजोरी की बड़ी वजह है। इसी तरह, भूखे रहने के कारण ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है, जिसे थकान बढ़ सकती है और सिर में भारीपन भी महसूस हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह एक्सरसाइज करने के बाद भी दिनभर थकान क्यों रहती है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

4. पेल्विक एरिया पर दबाव

यौन संबंध बनाते हुए पेल्विक एरिया पर काफी ज्यादा दबाव होता है। इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता है। अगर कोई पहले से ही कमजोर या पेल्विक एरिया के मांसपेशियों से संबंधित दर्द से जूझ रहा है, तो संभवतः यौन संबंध बनाने के बाद थकान बढ़ सकती है। कुछ मामलों में व्यक्ति को गंभीर दर्द भी हो सकता है। हालांकि, जैसे ही तकलीफ बढ़े, आपको यौन संबंध बनाने की प्रक्रिया रोक देनी चाहिए।

5. मानसिक थकान

अगर कोई पहले से ही मानसिक रूप से थकान और कमजोरी से भरा हुआ है, तो उनके लिए सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में जबरन यौन संबंध बनाने पर शारीरिक थकान भी बढ़ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोग सेक्स के बाद अतिरिक्त थकान और लो फील करते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको शारीरिक या मानसिक रूप से कोई समस्या है। कई बार काम-काज या अन्य परेशानियों के चलते यौन संबंध बनाना थकान भरी प्रक्रिया हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या महिलाओं में Low Testosterone है थकान और डिप्रेशन की वजह? डॉक्टर से समझें इसके 7 गंभीर लक्षण

सेक्स के बाद थकान बढ़ने पर कब जाएं डाॅक्टर के पास?

सेक्स के बाद थकान होना कोई बीमारी या शारीरिक समस्या नहीं है। यह पूरी तरह नॉर्मल है। हां, अगर निम्न लक्षण दिखे, तो बेहतर है कि उन्हें इग्नोर न करें और तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं, जैसे-

  1. अगर सेक्स के बाद बहुत ज्यादा थकान महसूस हो।
  2. थकान के साथ-साथ चक्कर आना और कमजोरी लगे।
  3. अगर पहले से एनीमिया जैसी मेडिकल कंडीशन है।
  4. हार्मोन इंबैलेंस पर भी नजर रखना जरूरी होता है।
  5. अगर हर बार सेक्स के बाद थकान बनी बढ़ती रहे।

निकर्ष

सेक्स के बाद थकान को किसी गंभीर बीमारी से जोड़कर देखना सही नहीं है। कई बार दिन भर की थकान, कामकाज और मानसिक थकान भी पोस्ट सेक्स फटीग का कारण होते हैं। हां, अगर आपको किसी तरह की बीमारी है, तो इसे सेक्स के बाद हो रही थकान को नजरअंदाज न करें। यह आपके स्वास्थ्य के बिगड़ने की ओर इशारा कर सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या दिल से जुड़ी बीमारियां सेक्स के बाद होने वाली असामान्य थकान का कारण बन सकती हैं?

    अगर किसी व्यक्ति की धमनियों में रुकावट या दिल की कमजोरी है, तो सेक्स के दौरान हृदय पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में सेक्स के बाद थकान, सांस फूलना या सीने में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।
  • क्या स्लीप एप्निया के मरीजों में सेक्स के बाद थकान का स्तर बढ़ जाता है?

    हां, ऐसा संभव है। असल में, स्लीप एप्निया से पीड़ित मरीजों में ऑक्सीजन का स्तर पहले से ही प्रभावित रहता है। सेक्स के करने से शरीर जल्दी थक जाता है और रिकवरी में अधिक समय लगता है।

Read Next

40 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में प्रोटीन की मात्रा क्यों बढ़ानी चाहिए? डॉक्टर से जानें इसका महत्व

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 07, 2026 17:19 IST

    Modified By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Vijay S Dahiphale
  • Sep 07, 2026 17:19 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content