Fri Sep 11, 2026 | 08:43 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

Anar Juice Ke Fayde: स्किन को हेल्दी रखने के लिए रोज पिएं अनार का जूस, जानें इसके फायदे

वर्तमान में कई कारणों से स्किन से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने और ग्लोइंग बनाने के लिए आप अपनी डाइट में अनार का जूस शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन के लिए अनार के जूस के फायदों के बारे में।

Pomegranate Juice Benefits For Skin in Hindi: आज के समय में प्रदूषण, केमिकल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स, डाइट और खराब स्किन केयर रूटीन के कारण स्किन से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। वर्तमान में हेल्दी और चमकदार स्किन पाना हर व्यक्ति की चाह होती है। हालांकि, बढ़ती स्किन से जुड़ी समस्याएं एक्ने, डलनेस, पपड़ीदार त्वचा आदि के कारण आपका लुक काफी फिका नजर आता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि ऊपर से इसकी सही केयर के साथ जरूरी है कि आप अंदर से भी त्वचा को पोषण दें। ऐसे में अनार का सेवन आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद (anar ke fayde skin ke liye) माना जाता है। आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि स्किन के लिए अनार का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

स्किन के लिए अनार जूस के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि अनार का जूस त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को पोषण देता है। इसलिए, अनार का जूस नियमित पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

1. पोषक तत्वों से भरपूर

अनार में विटामिन सी, ए, ई, फोलेट, पोटेशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अनार का जूस ठंडा होता है? डाइट एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसे पिएं या नहीं

2. स्किन की चमक बढ़ती है

अनार का जूस स्किन को अंदर से हाइड्रेट और डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे स्किन तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। इसके कारण स्किन का नेचुरल निखार बढ़ता है और चेहरा ज्यादा ताजा और चमकदार बनता है।

3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

अनार का जूस पीने से आपके स्किन पर समय से पहले बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन कम करने में मदद करता है। यह स्किन की इलास्टिसिटी को बनाए रखने में मदद करता है और समय से पहले एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा करता है।

anar-ke-fayde-skin-ke-liye-inside

4. एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा

नियमित रूप से अनार का जूस पीने से हार्मोनल असंतुलन, बैक्टीरिया और सूजन के कारण होने वाले एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस जूस का सेवन करने से स्किन की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है और शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है, जिससे स्किन साफ और हेल्दी बनती है।

5. दाग-धब्बे कम करता है

अनार का जूस स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों और असमान रंगत को हल्का करने में मदद कर सकता है। इस जूस को पीने से मेलेनिन के असंतुलन उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन का रंग धीरे-धीरे साफ और समान होता है।

इसे भी पढ़ें: नसों से जुड़ी समस्याएं होने पर जरूर पिएं अनार का जूस, मिलेंगे जबदस्त फायदे 

हेल्दी स्किन के लिए अनार का जूस कैसे पिएं?

स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए या स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में अनार का जूस शामिल कर सकते हैं। अनार का जूस पीने के लिए आप इसमें चीनी मिलाने से बचें और सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद एक गिलास अनार का जूस पीना चाहिए। ध्यान रहे कि आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें।

निष्कर्ष

अनार का जूस स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक है। इसलिए, स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए आप नियमित रूप से अनार का जूस पी सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या खाली पेट अनार का जूस पीना चाहिए?

    हां, अनार का जूस सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस जूस को पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व भी मिलते हैं, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ाने और इम्यूनिटी मजबूत होती है। 
  • अनार का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए?

    अनार का जूस आमतौर पर एक दिन में एक गिलास यानी 120 से 250 मिलीलीटर तक पीना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • अनार का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

    अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Read Next

Strict Diet क्यों बन सकती है सेहत के लिए खतरनाक? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके गंभीर नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 23, 2026 19:12 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 23, 2026 19:12 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content