हमारे खानपान का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। ज्यादा तला-भूना खाना खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में प्लाक बनने का कारण बन सकता है। इसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसकी वजह से आपको हाथों-पैरों में झुनझुनी महसूस होती है। अगर, यह प्लाक हृदय की मुख्य नसों में बनता है तो इससे व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी समस्याएं जैसे हार्ट अटैक (Heart Attack) या हार्ट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। अनार का जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व नसों से जुड़ी समस्याओं को कम कनरे में मदद करते हैं। इस लेख में एंसेट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि अनार के जूस से नसों को क्या फायदे (Pomegranate juice for artery blockage) होते हैं।
नसों की समस्या में अनार के जूस के फायदे - Pomegranate Juice Benefits To Reduce Clogged Arteries In Hindi
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
अनार के जूस में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, खासकर पॉलीफेनोल्स, जो धमनियों में प्लाक बनने से रोकते हैं। एक स्टडी से पता चला है कि प्लाक धमनियों (Arteries) में जमकर उन्हें संकीर्ण कर देता है, जिससे ब्लड फ्लो (Blood circulation) में बाधा उत्पन्न होती है। नियमित रूप से अनार का जूस पीने से धमनियों (नसों) में जमा प्लाक धीरे-धीरे साफ हो जाता है, जिससे ब्लॉकेज की समस्या कम होती है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
अनार का जूस हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद (Pomegranate Juice To Control Blood Pressure) करता है, जो बंद नसों और हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। यह ब्लड वैसल्स को रिलैक्स करता है और उनके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे नसों पर दबाव कम होता है और उन्हें साफ रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर को संतुलित किया जा सकता है।
खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम होना
अनार का जूस LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करता है और HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बनता है। अनार के जूस में मौजूद पॉलीफेनोल्स LDL के ऑक्सीकरण को रोकते हैं, जिससे धमनियों की सफाई होती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
नसों को लचीला बनाना
अनार का जूस नसों की दीवारों को मजबूत और लचीला बनाए रखने में सहायक है। कठोर नसें ब्लड फ्लो को बाधित करती हैं और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ाती हैं। अनार के जूस में ऐसे तत्व होते हैं जो नसों को लचीला रखते हैं और उन्हें सख्त होने से बचाते हैं, जिससे ब्लॉकेज की संभावना कम होती है।
सूजन को कम करना
नसों में सूजन, प्लाक के निर्माण और नसों के मार्ग को कम करने का एक प्रमुख कारण माना जाता है। अनार के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नसों की सूजन को कम करते हैं और उन्हें स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह सूजन को कम करके धमनियों को बंद होने से (Pomegranate Juice to reduce clogged arteries) बचाता है।
इसे भी पढ़ें : नसों में दर्द हो तो अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगा आराम
Pomegranate Juice Benefits: नसों को स्वस्थ रखने के लिए अनार का जूस एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह प्लाक बनने की संभावना को कम करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है। इसके नियमित सेवन से आप नसों से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। हृदय से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।