Fri Sep 25, 2026 | 06:44 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या रोज अखरोट खाना हार्ट के लिए अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

रोज अखरोट खाने में कोई बुराई नहीं है और इसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा भी माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आर्टरीज के फंक्शन में सुधार करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं।
क्या रोज अखरोट खाना हार्ट के लिए अच्छा है? जानें एक्सपर्ट सेक्या रोज अखरोट खाना हार्ट के लिए अच्छा है? जानें एक्सपर्ट से

बेहतर हृदय स्वास्थ्य के लिए हम हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं। माना जाता है कि अखरोट हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में अच्छी भूमिका निभाता है। इसी वजह से कई लोग इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाते हैं और रोज इसका सेवन करते हैं। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई रोज अखरोट खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? 

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "रोजाना अखरोट खाना पूरी तरह सेहतमंद है। विशेषकर, हृदय स्वास्थ्य के लिए सीमित मात्रा में अखरोट खाना अच्छा होता है। अखरोट मुख्य रूप से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लीसराइड्स को कम करता है, जिससे हार्ट फंक्शन बेहतर होता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की अच्छी सप्लाई होती है।"

क्या रोज अखरोट खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है?

does eating walnuts daily improve heart healthdoes eating walnuts daily improve heart health

American Heart Association के जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, दो साल तक रोजाना लगभग आधा कप अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कहे जाने वाले लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह अध्ययन वृद्ध वयस्कों पर किया गया था। इस रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि शरीर में एलडीएल पार्टिकल्स की कुल संख्या में भी कमी आई थी।

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताते हैं कि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का बहुत अच्छा स्रोत है, जो कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य पर फायदेमंद असर डालने के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखेंगे ये 7 ड्राई फ्रूट्स, डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये दिल के लिए फायदेमंद?

हृदय स्वास्थ्य के लिए रोज अखरोट खाने के फायदे

how does eating walnuts daily improve heart healthhow does eating walnuts daily improve heart health

1. बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी

जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही जिक्र किया है कि रोज अखरोट खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हार्ट को बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलती है। नतीजतन, ऑक्सीजन सप्लाई में सुधार होता है और शरीर के हर अंग तक पोषक तत्वों का वितरण भी सही तरह से होता है।

2. ओमेगा-3 का अच्छा स्रोत

अखरोट हार्ट के लिए इसलिए भी लाभदायक है, क्योंकि इनमें प्लांट-बेस्ड आवश्यक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इसका मतलब है कि अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। महज एक बार इसका सेवन करने से दिन भर की जरूरत का एएलए मिल सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो नियमित रूप से अखरोट खाने से हृदय रोग (दिल की बीमारियों) के विकसित होने या उससे होने वाली मृत्यु का जोखिम भी कम होता है।

3. पुरानी सूजन में कमी

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की मानें, तो पुरानी सूजन के कारण आर्टरीज अच्छी तरह से फैलती या संकुचित नहीं हो पाती हैं। ऐसे में ब्लड सप्लाई बाधित होती है, जिससे शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं कि अखरोट का सेवन सी-रिएक्टिव प्रोटीन जैसे इंफ्लेमेटरी मार्कर्स (सूजन पैदा करने वाले संकेतकों) को कम करने में मदद करता है। इससे आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम बेहतर और स्वस्थ रहता है।

4. ब्लड प्रेशर में सुधार

अखरोट का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखने में मदद मिलती है। दरअसल, अखरोट सीधे तौर पर ब्लड वेसल्स की अंदरूनी परत एंडोथेलियम को पोषण और मजबूती प्रदान करते हैं। यही नहीं, रोजाना की डाइट में अखरोट शामिल करने से ब्लड वेसल्स का लचीलापन सुधरता है और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में काफी कमी आती है, जिससे दिल पर काम का दबाव कम होता है।

इसे भी पढ़ें: 10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट

5. स्ट्रोक के खतरे में कमी

अखरोट में मौजूद हेल्दी फैट और पोषक तत्वों का मिश्रण खतरनाक थक्के बनने से रोकता है, जो रक्त प्रवाह को बाधित कर सकते हैं। Harvard Health Publishing के अनुसार, अखरोट जैसे नट्स की एक सर्विंग (28 ग्राम) हफ्ते में 5 दिन या रोजाना खाने से हृदय रोग का खतरा 19 फीसदी और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है।

निष्कर्ष

आप रोजाना सीमित मात्रा में अखरोट खा सकते हैं। इसको हार्ट से जुड़ी बीमारी और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको अखरोट से एलर्जी है, तो बेहतर है कि आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा न बनाएं। इस संबंध में पहले एक्सपर्ट की सलाह ले लें। ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में अखरोट खाने पाचन से जुड़ी समस्या हो और इसमें मौजूद कैलोरी के कारण वजन बढ़ सकता है। वहीं, अगर किसी को इससे एलर्जी है, तो कंडीशन बिगड़ सकती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या अखरोट को बिना भिगोए खाना नुकसानदायक हो सकता है?

    अखरोट की तासीर गर्म होती है और इसमें फाइटिक एसिड (Phytic Acid) होता है। इसलिए गर्मियों में इसे बिना भिगोए खाने से कुछ लोगों में पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है। पानी में भिगोने से इसके एंटी-न्यूट्रिएंट्स कम होते हैं और शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से सोख पाता है।
  • अखरोट खाने का सबसे सही समय कौन सा है?

    अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या शाम के स्नैक्स के रूप में होता है।

Read Next

→ क्‍या अंडा खाने से यूर‍िक एस‍िड बढ़ता है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 25, 2026 17:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content