कुछ लोगों की ब्लड रिपोर्ट में जब यूरिक एसिड बढ़ा हुआ दिखता है, तो वे अंडे का सेवन बंद कर देते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करने से यूरिक एसिड की मात्रा नहीं बढ़ती है, बल्कि प्यूरिन रिच फूड्स के सेवन से यूरिक एसिड बढ़ता है। ऐसा नहीं है कि यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो शरीर को प्रोटीन रिच फूड्स की जरूरत नहीं होगी। हाई यूरिक एसिड में भी व्यक्ति प्रोटीन का सेवन कर सकता है। आइए समझते हैं कि आखिर हाई यूरिक एसिड में अंडे का सेवन कितना सुरक्षित है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
शरीर में यूनिक एसिड बनना नॉर्मल है
शरीर में यूरिक एसिड का बनना एक नॉर्मल बायोलॉजिकल प्रोसेस है। यह हमारे शरीर में तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरिन रिच फूड्स को डाइजेस्ट करता है या जब शरीर पुराने सेल्स को तोड़ता है। इसलिए शरीर में यूरिक एसिड का बनना सामान्य बात है। समस्या तब होती है जब किडनी यूरिक एसिड को बाहर नहीं निकाल पाती है या शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है।
अंडे में प्यूरिन की मात्रा कम होती है
does-eggs-increase-uric-acid
अंडे, टोफू, पनीर वगैरह का सेवन हाई यूरिक एसिड में कर सकते हैं। अंडे और पनीर में प्यूरिन की मात्रा कम होती है इसलिए इनका सेवन किया जा सकता है। अगर किसी फूड में प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होगी, तो वह शरीर में जाकर यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ा सकता है। 100 ग्राम अंडे में करीब 2 से 5 एमजी प्यूरिन होता है जो कि बहुत कम है इसलिए हाई यूरिक एसिड में भी अंडे की सही मात्रा का सेवन कर सकते हैं।
साल 2014 में Biological & Pharmaceutical Bulletin में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स में प्यूरिन की मात्रा या तो लगभग न के बराबर थी या 13 mg/100 ग्राम से कम थी। इसलिए इन्हें कम प्यूरिन वाले फूड्स की श्रेणी में रखा गया।
एक मीडियम अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन
- एक मीडियम अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए रोज 1 से 3 अंडे का सेवन कर सकते हैं।
- अंडे को ज्यादा मक्खन या ज्यादा फैट वाली चीजों के साथ पकाकर न खाएं।
यह भी पढ़ें- हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें 7 दिन का ये डाइट चार्ट
शरीर में हाई यूरिक एसिड की समस्या क्यों होती है?
हाई यूरिक एसिड बनने के पीछे अक्सर तीन मुख्य कारण देखे जाते हैं-
1. लिवर में ज्यादा यूरिक एसिड बनना
इंसुलिन रेजिस्टेंस, कैलोरी इनटेक ज्यादा होना, क्रोनिक इंफ्लेमेशन जैसी कंडीशन में प्यूरिन जल्दी ब्रेकडाउन जल्दी होता है और लिवर में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनने लगता है।
2. किडनी द्वारा यूरिक एसिड को बाहर न निकाल पाना
मेटाबॉलिक स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और किडनी में हाई टॉक्सिन की मात्रा होने के कारण किडनी पर लोड बढ़ जाता है और किडनी द्वारा यूरिक एसिड को बाहर न निकाल पाने की कंडीशन में यूरिक एसिड, ब्लड में जमा होने लगता है।
3. जोड़ों और किडनी में क्रिस्टल्स बनना
जब ब्लड में यूरिक एसिड ज्यादा हो जाता है, तो क्रिस्टल्स बनने लगते हैं। ये क्रिस्टल्स जोड़ों में इकट्ठा होने लगते हैं जिसके कारण जोड़ों में दर्द, सूजन और स्टिफनेस की समस्या होती है। ये क्रिस्टल्स किडनी स्टोन का कारण भी बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड कम होने में कितना समय लगता है? डॉक्टर से जानें
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के डाइट टिप्स
डिहाइड्रेशन से बचें
पर्याप्त पानी पिएं। किडनी को दिनभर हाइड्रेशन की जरूरत होती है इसलिए एक साथ 1 लीटर पानी पीने के बजाय दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। दिन में सिर्फ 2 से 3 बार पानी पीने से किडनी को फायदा नहीं मिलता, इसलिए समय-समय पर पानी का सेवन करना चाहिए।
मील्स स्किप करने से बचें
जब हम लंबे समय तक खाते नहीं है, तो लिवर ग्लूकोज की तलाश करने लगता है जिससे इंटरनल प्यूरिन ब्रेक डाउन होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
प्रोटीन के साथ कार्ब्स लेने से बचें
अगर आप प्रोटीन रिच फूड्स जैसे अंडे या दाल के साथ कार्ब्स का सेवन करेंगे, तो यूरिक एसिड बढ़ सकता है। कई लोग दाल के साथ चावल और रोटी दोनों का सेवन करते हैं। इससे प्यूरिन लोड बढ़ता है और शुगर स्पाइक होता है और यूरिक एसिड की मात्रा भी बढ़ सकता है। इससे बचना चाहिए।
निष्कर्ष:
अंडे में प्यूरिन की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम अंडों में करीब 2 से 5 एमजी प्यूरिन होता है जो कि बहुत कम है। एक मीडियम अंडे में 6 से 7 ग्राम प्रोटीन है और हाई यूरिक एसिड में प्रोटीन रिच फूड्स ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोटीन के साथ कार्ब्स की मात्रा ज्यादा न हो। जैसे अंडे को ज्यादा मक्खन या घी में पकाकर या फ्राई करके न खाएं। इसी तरह दाल को भी कार्ब्स जैसे रोटी या चावल या दोनों के साथ पेयर करके खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है। हाई यूरिक एसिड बनने के पीछे अक्सर तीन कारण होते हैं जैसे- जोड़ों और किडनी में क्रिस्टल्स बनना, किडनी द्वारा यूरिक एसिड को बाहर न निकाल पाना और लिवर में अधिक यूरिक एसिड बनना। यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए डिहाइड्रेशन से बचें और मील्स को स्किप न करें।
image credit: magnific
FAQ
किन चीजों को खाने से बढ़ सकता है यूरिक एसिड?
हाई फ्रुक्टोज शुगरी ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, अल्कोहल, ऑर्गन मीट, रेड मीट, बेकरी, फ्राइड फूड्स, नमकीन वगैरह।यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाले फूड्स कौन से हैं?
लेमन वॉटर, कोकोनट वॉटर, लौकी, तोरई, विटामिन सी रिच फ्रूट्स, लो फैट डेयरी जैसे छाछ वगैरह।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 25, 2026 12:44 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Sep 25, 2026 12:44 IST
Modified By : Yashaswi MathurSep 25, 2026 12:44 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha
