Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kamalesh A , Senior Consultant Physician - Internal Medicine

यूरिक एसिड क्‍यों बढ़ जाता है? डॉक्‍टर से जानें कारण

जब शरीर में ज्‍यादा यूर‍िक एस‍िड बनने लगता है या क‍िडनी इसे बाहर नहीं न‍िकाल पाती है, तो ब्‍लड में इसका स्‍तर बढ़ जाता है। इसे हाइपरयूर‍िसीम‍िया या हाई यूर‍िक एस‍िड कहते हैं। जानते हैं इसके कारण और इससे बचने के तरीके।

 आजकल लोगों में यूर‍िक एस‍िड से जुड़ी समस्‍याएं आम हो गई हैं। यूरिक एसिड बढ़ने पर हाथ-पैरों में दर्द और किडनी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- ज्यादा देर बैठने की आदत, कम पानी पीना और कुछ दवाओं के सेवन से भी ऐसा हो सकता है। इन कारणों के बारे में विस्तार से जानने से पहले जान लेते हैं कि यूरिक एसिड क्‍या है और यह क्यों बढ़ता है? यूर‍िक ए‍स‍िड शरीर का एक वेस्‍ट प्रोडक्‍ट है। हर द‍िन शरीर में यूर‍िक एस‍िड बनता है। ये एक केम‍िकल से आता है ज‍िसे प्‍यूरीन (Purine) कहते हैं। प्‍यूरीन सेल ब्रेकडाउन की वजह से शरीर में बनता रहता है। यूर‍िक एस‍िड के बढ़ने के कारण जोड़ों में सूजन या दर्द महसूस हो सकता है।

2023 में StatPearls के एक क्‍लि‍न‍िकल र‍िव्‍यू के मुता‍ब‍िक, प्‍यूरीन र‍िच डाइट और कि‍डनी से वेस्‍ट मटेर‍ियल बाहर न न‍िकलने के कारण यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। इससे कुछ लोगों को आगे चलकर क‍िडनी स्‍टोन की श‍िकायत भी हो सकती है। पहले हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या 50 की उम्र के बाद देखने को म‍िलती थी, लेक‍िन अब 25 से 30 साल की उम्र के लोगों में भी यह समस्‍या बहुत कॉमन होती जा रही है। लोगों को लगता है क‍ि पालक, टमाटर या दाल के अध‍िक सेवन से यूर‍िक एस‍िड बढ़ता है, जबक‍ि इसके पीछे सुस्त लाइफस्‍टाइल, खराब फूड कॉम्‍बि‍नेशन जैसे कारण हो सकते हैं। शरीर में यूर‍िक एस‍िड किन कारणों से बढ़ सकता है, यह जानने के ल‍िए हमने Dr. Kamalesh A, Consultant Physician, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

प्‍यूरीन क्‍या होता है?

प्‍यूरीन (Purine) एक प्राकृत‍िक पदार्थ है जो हमारे शरीर और खाने, दोनों में ही पाया जाता है। जब प्‍यूरीन ब्रेक होता है, तो यूर‍िक एस‍िड बनता है। शरीर में प्‍यूरीन की मात्रा ज्‍यादा होगी, तो यूर‍िक एस‍िड भी ज्‍यादा रहेगा।

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड के बढ़ने से शरीर के किन अंगों पर पड़ता है सबसे बुरा असर? जानें डॉक्टर से

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण क्या हैं?

high-uric-acid-ke-karan-kyaa-hain

Dr. Kamalesh A ने बताया क‍ि यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-

1. वेस्‍ट प्रोडक्‍ट न न‍िकल पाना

जब शरीर वेस्‍ट प्रोडक्‍ट को ठीक ढंग से बाहर नहीं न‍िकाल पाता है, तो यूर‍िक एसि‍ड बढ़ सकता है। जब बॉडी फंक्‍शन में गड़बड़ी होती है, तो शरीर को बॉडी वेस्‍ट को बाहर न‍िकालने में द‍िक्‍कत होती है।

2. अध‍िक दवाओं का सेवन

जब आप क‍िसी मेड‍िकल कंडीशन के कारण दवाओं का सेवन करते हैं, तो उस दौरान यूर‍िक एस‍िड का स्‍तर बढ़ सकता है।

3. धूम्रपान और अल्‍कोहल

धूम्रपान और अल्‍कोहल, हाई यूर‍िक एस‍िड के कारण हो सकते हैं। अल्‍कोहल शरीर को ड‍िहाइड्रेट कर सकता है ज‍िससे यूर‍िक एस‍िड का स्‍तर ज्‍यादा हो सकता है।

4. ज्‍यादा देर बैठने की आदत

जो लोग ज्‍यादा देर बैठते हैं, उनमें भी हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या देखने को म‍िल सकती है क्‍योंक‍ि ज्‍यादा देर बैठने से ब्‍लड सप्‍लाई में रुकावट आ सकती है, सेल्‍स को ऑक्‍सीजन वाला ब्‍लड मुश्‍क‍िल से म‍िलता है ज‍िससे हाई यूरि‍क एस‍िड जैसी समस्‍या हो सकती है। 2019 में Vascular Health And Risk Management नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, सेडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या हो सकती है।

5. ड‍िहाइड्रेशन

ड‍िहाइड्रेशन भी हाई यूर‍िक एस‍िड का एक कारण हो सकता है। ड‍िहाइड्रेशन के कारण क‍िडनी को वेस्‍ट मटेर‍ियल को शरीर से बाहर करने में द‍िक्‍कत हो सकती है ज‍िससे यूर‍िक एस‍िड का स्‍तर बढ़ सकता है।

6. ज्‍यादा प्रोटीन का सेवन

जो लोग प्रोटीन का ज्‍यादा सेवन करते हैं उनमें भी हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या हो सकती है। जैसे नॉन-वेज, रेड मीट या अन्‍य समुद्री भोजन खाने से प्‍यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है और प्‍यूरीन ब्रेक डाउन होकर यूर‍िक एस‍िड बनाता है जि‍ससे इसका स्‍तर बढ़ सकता है।

7. क‍िडनी की समस्‍या

ज‍िन लोगों को क‍िडनी से संबंध‍ित समस्‍या होती है, उनमें भी हाई यूर‍िक एस‍िड देखा जा सकता है। जब क‍िडनी की कार्यप्रणाली ठीक नहीं होती है, तो यूर‍िक एस‍िड क‍िडनी से बाहर नहीं न‍िकल पाता है। इससे ब्‍लड में यूर‍िक एस‍िड की मात्रा बढ़ सकती है।

8. आनुवंशिक कारण

कुछ लोगों के पर‍िवार में हाई यूर‍िक एस‍िड का इत‍िहास होता है। ऐसे में व्‍यक्‍त‍ि में हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या कम उम्र में भी हो सकती है। यूर‍िक एस‍िड बढ़ने के लक्षण नजर आएं, तो डॉक्‍टर से सलाह लें।

9. ज्यादा मीठा खाना

जो लोग ज्‍यादा मीठा खाते हैं, उनमें हाई यूर‍िक एस‍िड की समस्‍या हो सकती है। ज्‍यादा कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स या ज्‍यादा शुगर वाली चीजों का सेवन करने से यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। फ्रुक्‍टोज का ज्‍यादा सेवन शरीर में यूर‍िक एस‍िड की मात्रा को बढ़ा देता है।

10. मोटापा

अगर व्‍यक्‍त‍ि का वजन ज्‍यादा है या वो मोटापे का श‍िकार है, तो यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। ज्‍यादा वजन के कारण शरीर में मेटाबॉल‍िज्‍म ब‍िगड़ जाता है। इससे ज्‍यादा मात्रा में यूर‍िक एस‍िड बनने और जमा होने की संभावना भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- यूरिक एसिड और डायबिटीज का क्या है कनेक्शन? डॉक्टर से जानिए

क‍िन चीजों के सेवन से यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है?

Dr. Kamalesh A ने बताया क‍ि यूर‍िक एस‍िड बढ़ा हुआ है, तो मीठी चीजें, ज्‍यादा तेल-मसाले वाला खाना, फ्रुक्‍टोज युक्‍त ड्र‍िंक्‍स के सेवन से बचें। ज‍िन चीजों में प्‍यूरीन की मात्रा ज्‍यादा होती है उसका सेवन कम करेंगे, तो यूर‍िक एस‍िड को कंट्रोल करने में मदद म‍िल सकती है।

यह भी पढ़ें- बढ़ते यूरिक एसिड से फैटी लिवर की हो सकती है समस्या, डॉक्टर से जानें कनेक्शन और बचाव के उपाय

यूर‍िक एस‍िड को कम कैसे करें?

Dr. Kamalesh A ने बताया क‍ि कुछ लोगों को लगता है क‍ि यूर‍िक एस‍िड को कम करने के ल‍िए पालक, टमाटर और दाल का सेवन कम करना काफी है, लेक‍िन ऐसा नहीं है। इन तीन चीजों को कम करने से यूर‍िक ए‍स‍िड का स्‍तर घट जाएगा, ऐसा जरूरी नहीं है। यूर‍िक एस‍िड को कंट्रोल करने के ल‍िए इन उपायों की मदद लें-

  • यूर‍िक एस‍िड का स्‍तर कंट्रोल करने के ल‍िए पर्याप्‍त मात्रा में पानी का सेवन फायदेमंद होता है। पानी का सेवन बढ़ाने के ल‍िए अपने आस-पास जग या पानी का ग‍िलास रखें, ताक‍ि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें।
  • पूरे द‍िन बैठे रहेंगे, तो यूर‍िक एस‍िड के स्‍तर को कम करने में मुश्‍क‍िल होगी। हाई यूर‍िक एस‍िड को कंट्रोल करने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करें। इससे यूर‍िक एस‍िड को कंट्रोल करने में मदद म‍िल सकती है।
  • यूर‍िक एस‍िड को कम करने के ल‍िए समय पर सोना यानी नींद को प्राथम‍िकता देना न भूलें।
  • यूर‍िक एस‍िड कम करने के ल‍िए रोजाना सीजनल फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
  • यूर‍िक एस‍िड में दही का सेवन कर सकते हैं। दही को हाई यूर‍िक यूरिक में इसलिए खाते हैं क्योंकि ये लो-प्यूरीन डेयरी प्रोडक्ट है।

यह भी पढ़ें- eGFR टेस्ट से किडनी की सेहत का पता कैसे चलता है? जानें डॉक्टर से

क‍ितना यूर‍िक एस‍िड नॉर्मल माना जाता है?

Dr. Kamalesh A ने बताया क‍ि-

  • अगर आप एक मह‍िला हैं, तो 1.5 से 6.0 mg/dL सामान्‍य स्‍तर माना जाता है।
  • अगर आप एक पुरुष हैं, तो यूर‍िक एस‍िड का सामान्‍य स्‍तर 3.4 से 7.0 mg/dL के बीच हो सकता है।
  • 2004 में BMC Public Health नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक लेख के मुताब‍िक धूम्रपान और अल्‍कोहल का सेवन मह‍िलाओं के मुकाबले पुरुषों में ज्‍यादा देखा गया। इसके कारण पुरुषों में यूर‍िक एस‍िड का स्‍तर, मह‍िलाओं की तुलना में काफी ज्‍यादा पाया गया।

डॉक्‍टर से संपर्क कब करें?

Dr. Kamalesh A ने बताया क‍ि अगर जोड़ों में सूजन या दर्द महसूस हो रहा हो, तो डॉक्‍टर से सलाह लें और यूर‍िक एस‍िड की जांच कराएं। यूर‍िक एस‍िड के कारण गठ‍िया या क‍िडनी में पथरी की समस्‍या होने की आशंका बढ़ सकती है इसल‍िए समय पर जांच कराएं। कि‍डनी में स्‍टोन के लक्षण या चलने-फ‍िरने में द‍िक्‍कत होने पर भी डॉक्‍टर से संपर्क करना चाह‍िए।

न‍िष्‍कर्ष:

Consultant Physician Dr. Kamalesh A म‍िली जानकारी और स्‍टडीज के आधार पर हमें पता चला क‍ि जब शरीर वेस्‍ट प्रोडक्‍ट को बाहर नहीं न‍िकाल पाता है, तो यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। दवाओं के सेवन, ड‍िहाइड्रेशन, धूम्रपान या अल्‍कोहल के सेवन से भी यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। ज्‍यादा देर बैठने के कारण या सेडेंटरी लाइफस्‍टाइल के कारण भी यूर‍िक एस‍िड बढ़ सकता है। ज्‍यादा प्रोटीन का सेवन, क‍िडनी की समस्‍या, आनुवंश‍िक कारण, ज्‍यादा मीठा खाने और मोटापे के कारण भी हाई यूर‍िक एस‍िड जैसी समस्‍या हो सकती है।

FAQ

  • हाई यूर‍िक एस‍िड में क्‍या नहीं खाना चाह‍िए?

    बहुत से लोग हाई यूर‍िक एस‍िड में टमाटर का सेवन बंद कर देते हैं, लेक‍िन उससे भी ज्‍यादा जरूरी है हाई यूर‍िक एस‍िड में सॉस या केचप का सेवन न करें। टेट्रा पैक जूस, पैकेट वाले स्नैक्स जैसे चॉकलेट, च‍िप्‍स या अन्‍य चीजों के सेवन से भी बचें। 
  • हाई यूर‍िक एस‍िड को कम करने के ल‍िए कौन सी एक्‍सरसाइज करें?

    यूर‍िक एस‍िड को कम करने के ल‍िए सबसे पहले बैठे रहने से बचें। हर आधे घंटे में कम से कम तीन म‍िनट के ल‍िए उठें। हफ्ते में कम से कम दो द‍िन स्‍ट्रेंथ ट्रेन‍िंग करें, रोजाना कम से कम एक फ्लोर सीढ़ि‍यां चढ़ें। 
  • हाई यूर‍िक एस‍िड में पालक नहीं खाना चाह‍िए?

    पालक को अच्‍छी तरह से पकाकर खाएंगे, तो हाई यूर‍िक एस‍िड से बच सकते हैं। साल में कुछ द‍िन पालक खाने से हाई यूर‍िक एस‍िड की संभावना नहीं होती, इसे सब्‍जी के तौर पर खाया जा सकता है।
  • हाई यूर‍िक एस‍िड में मीट और फ‍िश खा सकते हैं?

    रोजाना मीट या फ‍िश खाने के बजाय हफ्ते में एक से दो बार कम मात्रा में खा सकते हैं। यूर‍िक एस‍िड तब बढ़ता है, जब शरीर से वेस्‍ट प्रोडक्‍ट सही ढंग से नहीं न‍िकल पाता। 
  • हाई यूर‍िक एस‍िड में म‍िलेट्स खा सकते हैं?

    हाई यूर‍िक एस‍िड में म‍िलेट्स खाने के तरीके पर ध्‍यान दें। मौसम के मुताब‍िक, म‍िलेट्स खाएं। सर्दि‍यों में ज्‍वार, मक्‍का और गर्मि‍यों में रागी का सेवन ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है।

Read Next

स्मोकिंग से थायराइड पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 15, 2026 20:13 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 15, 2026 20:13 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Apr 15, 2026 20:13 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Kamalesh A

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content