Fri Oct 9, 2026 | 02:47 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

रोजाना खाएं एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे

रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाना फायदेमंद होता है। इससे एनीमिया जैसी बीमारी के होने का जोखिम कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। आइए, जानते हैं रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने के अन्य फायदों के बारे में।
रोजाना खाएं एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदेरोजाना खाएं एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे

ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ज्यादातर ड्राई फ्रूट्स सुपर फूड होते हैं। अगर आप रोजाना महज एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। सवाल है, कैसे फायदे? इस बारे में एक्सपर्ट स्पष्ट करते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से हार्ट हेल्थ बेहतर होती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और एनर्जी का स्तर भी बढ़ता है। यहां हम आपको ड्राई फ्रूट्स खाने के अन्य जबरदस्त फायदों के बारे में भी बताएंगे। आइए, जानते हैं Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे

ealth benefits of eating a handful of mixed dry fruits  01 (1)ealth benefits of eating a handful of mixed dry fruits 01 (1)

1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

जब आप रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, तो इसकी वजह से आपको कई आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। जैसे बादाम और पिस्ता में अच्छे फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटता है। वहीं, अगर आप अखरोट भी खाते हैं, तो इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड वेसल्स को मजबूती प्रदान करते हैं, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और हार्ट बेहतर तरीके से ब्लड पंप करता है।

साल 2016 में Nutrition Journal में प्रकाशित शोध समीक्षा के अनुसार, सूखे मेवों (Nuts, जैसे पिस्ता) और ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश को एक साथ मिलाकर खाने से हृदय और मेटाबोलिज्म (Cardiometabolic) संबंधी स्वास्थ्य में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करते हैं ये 6 ड्राई फ्रूट्स, दुबले-पतले हैं तो डाइट में जरूर करें शामिल

2. पाचन क्षमता में सुधार

ealth benefits of eating a handful of mixed dry fruits 02 (1)ealth benefits of eating a handful of mixed dry fruits 02 (1)

रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से पाचन क्षमता भी दुरुस्त होती है। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स जैसे खजूर और अंजीर फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए। साल 2023 में Nutrients में प्रकाशित यह प्रीबायोटिक्स की तरह काम करता है, जिससे पेट के माइक्रोबोयाटा (पेट के बैक्टीरिया) को पूरा सपोर्ट मिलता है और मल त्याग प्रक्रिया आसान हो जाती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि रोजाना महज एक छोटी मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स ही लें।

3. इम्यून सिस्टम में सुधार

कहने की जरूरत नहीं है कि जब हमारी इम्यूनिटी अच्छी होती है, तो हमारी सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। ऐसे में संक्रमण से लड़ने की हमारी क्षमता बेहतर होती है और बदलते मौसम में बीमार होने का जोखिम कम होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो बादाम में विटामिन-ई होता है, जो ब्लड सेल्स को सुरक्षा प्रदान करते हैं, अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है और किशमिश तथा खजूर आयरन और कॉपर का अच्छा स्रोत है।

इसे भी पढ़ें: रोज की इन आदतों से बेहतर रहता है हेल्दी कोलेस्ट्रॉल, जरूर अपनाएं

4. एनर्जी का बेहतरीन स्रोत

रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से एनर्जी का स्तर भी संतुलित रहता है। हालांकि, 20 से 30 ग्राम ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है। असल में, इनमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं, जिससे व्हाइट ब्लड सेल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं। इस तरह शरीर इंफेक्शन से लड़ने में सक्षम हो जाता है और एनर्जी का स्तर भी लंबे समय तक संतुलित बना रहता है।

साल 2020 में Journal of the Academy of Nutrition and Dietetics में प्रकाशित निष्कर्ष से पता चलता है कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने वाले लोगों की डाइट क्वालिटी बेहतर होती है और उनके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों जैसे फाइबर, पोटेशियम और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट की पूर्ति अधिक होती है। इस तरह उनके शरीर में एनर्जी का स्तर भी संतुलित रहता है।

5. ब्रेन फंक्शन में सुधार

विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि एक छोटी मुट्ठी यानी 25 से 30 ग्राम ड्राई फ्रूट्स और नट्स रोजाना खाने से ब्रेन फंक्शन में भी सुधार होता है। दअरसल, कई ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कि ब्रेन सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं। इससे याददाश्त में सुधार होता है और कंसंट्रेशन पावर भी बेहतर होती है। यही कारण है कि बच्चों को ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

6. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

जैसा कि पहले भी जिक्र किया गया है कि ड्राई फ्रूट्स में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो न सिर्फ बालों के फायदेमंद है, बल्कि त्वचा की चमक भी बढ़ाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड्स त्वचा में नमी का लाॅक करता है और ड्राईनेस से बचाता है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।

7. एनीमिया से बचाव

एनीमिया एक बीमारी है, जिसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है। आमतौर पर एनीमिया आयरन की कमी से होता है। वहीं, अगर आप नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स जैसे किशमिश का सेवन करते हैं, तो शरीर में हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स पर्याप्त मात्रा में बनने लगते हैं। इससे एनीमिया जैसी बीमारी का रिस्क कम होता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जाना फायदेमंद होता है। आप चाहें, तो इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं। हालांकि, इसकी मात्रा का ध्यान रखें। महज एक 20-25 ग्राम ड्राई फ्रूट्स खाना काफी होता है। हां, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको किसी भी ड्राई फ्रूट से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें। यह सही नहीं है। वहीं, अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफीड करा रही हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या मिक्स ड्राई फ्रूट्स को रात भर भिगोकर खाना सूखे खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है?

    वैसे तो आप अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को सूखा या भिगोकर खा सकते हैं, लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं बादाम और अखरोट जैसे नट्स को भिगोने से उनमें मौजूद फाइटिक एसिड और टैनिन का स्तर कम हो जाता है। इससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है और पाचन भी आसान होता है।
  • क्या डायबिटीज के मरीज रोजाना मिक्स ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं?

    डायबिटीज के मरीज बादाम, अखरोट और पिस्ता जैसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले नट्स खा सकते हैं। हालांकि, इसे डाइट का हिस्सा बनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

Read Next

→ इंसुलिन रेजिस्टेंस में रात का खाना कब और कितना खाएं? डाइटीशियन से जानें डिनर का सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2026 18:18 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi