Fri Sep 11, 2026 | 09:30 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या रखे-रखे पीला पड़ चुका खीरा खाना सुरक्षित है? डाइट एक्सपर्ट से जानें

Is It Okay To Eat Yellow Cucumbers: रखे-रखे पीना पड़ चुका खीरा खाना सेफ होता है, क्योंकि इसमें टाॅक्सिंस नहीं होते हैं। हां, अगर यह सड़ जाए, तो इसका सेवन न करें। इससे बीमार होने का रिस्क बढ़ जाता है।

Are Yellow Cucumbers Still Good To Eat: वैसे तो मौसम बदल चुका है और इन दिनों लोग ज्यादा खीरा खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि खीरे में काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या हो सकती है। वैसे भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। ऐसे में हर घर में कोई न कोई एक सदस्य सर्दी-जुकाम से परेशान। यह भी एक कारण है कि लोग खीरा इन दिनों नहीं खा रहे हैं, क्योंकि इससे समस्या ट्रिगर हो जाती है। हालांकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो सर्दी-गर्मी या बरसात, हर मौसम में खीरा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसा वेट लाॅस के उद्देश्य से करते हैं। ऐसे में वे एक साथ काफी सारे खीरे खरीद लेते हैं। आपको पता होगा कि कई बार खीरे घर में पड़े-पड़े पीले हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रखे-रखे पीला पड़ चुका खीरा खाना सेफ होता है? आइए, जानते हैं नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से।

क्या रखे-रखे पीला पड़ चुका खीरा खाना सुरक्षित है?- Is It Bad To Eat Yellow Cucumbers

is it safe to eat yellow cucumbers 01 (9)

विशेषज्ञों की मानें, तो अगर खीरा घर में रखा-रखा पीला हो गया है, तो भी आप उसे खा सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। जब खीरा बहुत ज्यादा पक जाता है, तब वह पीला हो जाता है। लेकिन आप कोशिश करें कि खीरा पीला होने से पहले ही खा लें। बहुत ज्यादा पका हुए खीरे का स्वाद बदल जाता है। यह हल्का कड़वा हो जाता है और इसके बीच भी तुलनात्मक रूप से बड़े हो जाते है, जो कई लोगों को खाने में पसंद नहीं आते हैं। इसके अलावा, आपको बता दें कि ऐसे खीरे भी होते हैं, जो पीले रंग होते हैं और उन्हें उसी रूप में खाया जाता है।

पीला पड़ चुका खीरा खाना क्यों सेफ है?

टाॅक्सिक नहीं होता है

घर में रखे खीरा अधिक पक जाता है, जिस वजह से उसका रंग पीला पड़ जाता है। इस तरह का खीरा खाने से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है। आप चाहें, तो इसे खा सकते हैं। हालांकि, कोशिश करें कि खीरा समय पर ही खत्म कर दें, लंबे समय तक उसे घर में स्टोर करके न रखें।

इसे भी पढ़ें: खीरा कब नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

स्वाद बदल जाता है

चूंकि, अधिक पकने की वजह से खीरे का रंग बदल जाता है। इसी तरह, इसके स्वाद पर भी असर नजर आने लगता है। असल में, ज्यादा पका हुआ खीरा क्लोरोफिल खो देता है, जिसकी वजह से वह वह खाने में कड़वा हो जाता है। इसके बीजों का आकार बड़ा हो जाता है और खाने में अधिक क्रिस्पी जैसा भी महसूस नहीं होता है, जैसा कि आपको कम पका खीरा खाते हुए एहसास हो सकता है।

पीला खीरा खाने से पहले बरतें सावधानी

जैसा कि यह स्पष्ट हो गया है कि पीला खीरा खाना पूरी तरह सुरक्षित है। यह न ही टाॅक्सिक है और न ही इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को किसी तरह के नुकसान होते हैं। इसके बावजदू, आपको पीला खीरा खाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि कहीं वह सड़ तो नहीं गया है। सड़ा हुआ खीरा काफी गिलगिला जैसा हो जाता है। इस तरह के खीरे न खाएं। सड़ा हुआ खीरा खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है

इसे भी पढ़ें: त्वचा पर लगाएं ओट्स और तरबूज के जूस से बना स्क्रब, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि घर में रखे-रखे पीला पड़ चुका खीरा खाया जा सकता है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं सड़ तो नहीं गया है। अगर ऐसा है, तो आप ऐसा खीरा खाने से बचें। वैसे भी सर्दियों में सलाद के रूप में अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। इसके अलावा, अगर आपको खीरा सूट नहीं करता है, तो इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा न बनाएं या एक बार एक्सपर्ट से पूछ लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या पीला खीरा अच्छा होता है?

    पीले हो चुके खीरे अधिक पके हुए होते हैं। ये हरे रंग के खीरों जैसे स्वादिष्ट नहीं होते हैं और इनके बीज भी अधिक बड़े होते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पीला हो चुका खीरा खाया नहीं जा सकता है। अगर घर में रखे-रखे खीरा पीला हो गया है, तो उसे फेंकने के बजाए खाया जा सकता है।
  • 1 दिन में कितने खीरे खाने चाहिए?

    आमतौर पर, एक दिन में 1 से 2 मध्यम आकार के खीरे खाना काफी होता है। इससे बाॅडी हाइड्रेट रहती है और इसमें आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। हालांकि, खीरा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ज्यादा खीरा खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • खीरा खाने से कौन सी बीमारी होती है?

    खीरा खाने से अपने आप में कोई बीमारी नहीं होती है। हां, अगर आप ज्यादा खीरा खा लेते हैं, तो इसकी वजह से गैस, पेट में सूजन, पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे अपच, दस्त आदि परेशनियां हो सकती हैं।

Read Next

रोज की चाय को कैसे बनाएं हेल्दी और गट-फ्रेंडली? एक्‍सपर्ट ने बताए 5 तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 11, 2025 19:42 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 11, 2025 19:42 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content