Fri Sep 11, 2026 | 08:59 PM IST

Expert

लौकी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं, तबीयत हो सकती है खराब

बीमार होने पर डॉक्टर रोगी को हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। इसमें लौकी या तौरी को शामिल किया जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कुछ सब्जियों के साथ लौकी का सेवन करना आपकी पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। आगे जानते हैं लौकी के साथ किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Bitter Gourd Side Effects: लौकी की सब्जी रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में लौकी के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इसमें मौजूद विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके फायदों के चलते गर्मियों के साथ ही सर्दियों को मौसम में भी लौकी का इस्तेमाल किया जाने लगा है। लौकी के पोषक तत्व के कारण डॉक्टर हाई बीपी, डायबिटीज व पेट संबंधी रोगों में लौकी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, कुछ सब्जियों के साथ लौकी को खाना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। लौकी के साथ कुछ सब्जियों का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती है। डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि लौकी को किन सब्जियों के साथ नहीं खाना चाहिए। 

लौकी के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - Avoid Eating Bottle Gourd Combination With These Vegetables In Hindi 

एक्सपर्ट के अनुसार लौकी का सेवन कुछ सब्जियों का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आगे जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जिनके साथ लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए। 

फूलगोभी 

फूलगोभी को पचाने में ज्यादा समय लगता है। वहीं यह गैस की समस्या का कारण बन सकती है। जिन लोगों को पेट की समस्या है उनको लौकी के साथ फूलगोभी, बंदगोभी और ब्रोकली का सेवन नहीं करना चाहिए। 

करेला का सेवन न करें 

करेला का स्वाद कसैला होता है। जब आप करेले के साथ लौकी का सेवन करते हैं तो इससे कड़वी लौकी का पता नहीं चल पाता है। कड़वी लौकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यह आपके शरीर में जहर का बना सकती है। इसमें व्यक्ति को उल्टियां, नाक से खून आना और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। 

bottle gourd side effects in hindi

खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें 

लौकी के साथ आप खट्टे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। लौकी को बहुत खट्टे फलों के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। लौकी को नींबू और खट्टे फलों के साथ खाने से पेट में दर्द और मरोड़ की समस्या हो सकती है। 

डेयरी उत्पाद 

लौकी की सब्जी को आप डेयरी उत्पाद के साथ नहीं मिलाना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि दही और दूध का सेवन लौकी के साथ नहीं करना चाहिए। इससे पेट संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

चुकंदर 

लौकी के साथ चुकंदर के सेवन को मना किया जाता है। लौकी की सब्जी के साथ चुकंदर खाना स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। इससे शरीर और चेहरे पर दाने हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : लौकी का जूस रोज क्यों नहीं पीना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Bitter Gourd Side Effects: लौकी के साथ आप सभी सब्जियों का सेवन नहीं कर सकते हैं। लौकी के साथ इन सब्जियों का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। यदि आपको लौकी के साथ कुछ सब्जियां से एलर्जी होती है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।  

All Image Credit : FreePik

Read Next

दूध में मिलाकर पिएं कौंच के बीज का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 21, 2024 00:00 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content