लौकी गर्मी के दिनों में खाई जाने वाली पसंदीदा सब्जी है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, यह सब्जी शरीर को हाइड्रेट रखती है और झटपट तैयार हो जाती है। चाहे लौकी का जूस हो या लौकी की सब्जी, इसके स्वाद का भी कोई जवाब नहीं है। इस लजीज और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी को लेकर अक्सर प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि क्या वे गर्भावस्था के दौरान लौकी खा सकती हैं? प्रेग्नेंसी में लौकी खाने के फायदे, नुकसान और जरूरी सावधानियां जानने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
क्या प्रेग्नेंसी में लौकी खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में महिलाएं ताजी और अच्छी तरह से पकी हुई लौकी खा सकती हैं। लौकी का सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। लौकी में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या खाली पेट लौकी का जूस पीने से वजन कम होता है? जानें एक्सपर्ट से
प्रेग्नेंसी में लौकी खाएं और सेहत बनाएं
- लौकी में पोटैशियम और कुछ मात्रा में फोलेट होता है, यह मां और शिशु की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- लौकी में कैलोरी कम होती हैं इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। गर्भावस्था में लौकी खाने से वजन तेजी से नहीं बढ़ता।
- प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है जिसे दूर करने के लिए लौकी का सेवन फायदेमंद है क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो पाचन और मल त्याग को आसान बनाता है।
- लौकी में करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। प्रेग्नेंसी में लौकी का सेवन करने से शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- इंजेक्शन वाली लौकी-तोरई को पहचानने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, जानें एक्सपर्ट से
क्या प्रेग्नेंसी में लौकी के नुकसान भी हो सकते हैं?
आमतौर पर प्रेग्नेंसी में लौकी सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन हानिकारक हो सकता है जैसे-
- अगर लौकी का स्वाद कड़वा है, तो उसे न खाएं क्योंकि उसमें केमिकल मौजूद हो सकता है जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
- इसी तरह बाजार में मिलने वाले लौकी के जूस का सेवन करने से भी बचना चाहिए। घर पर ताजा लौकी का जूस बनाकर पी सकती हैं।
- लौकी खाते समय उसकी मात्रा का भी ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा लौकी खाने से पाचन समस्याएं जैसे दस्त, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कड़वी लौकी खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक्सपर्ट से
कड़वी लौकी से बचें
अगर लौकी का स्वाद कड़वा है, तो उसका जूस न बनाएं। साल 2023 में Cureus नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कड़वी लौकी का जूस पीने से बचना चाहिए। क्योंकि केस स्टडी में देखा गया कि इसे पीकर स्वास्थ्य समस्याएं जैसे पेट दर्द, उल्टी, खून की उल्टी, डिहाइड्रेशन वगैरह का खतरा बढ़ जाता है। कड़वी लौकी में हानिकारक यौगिक कुकुर्बिटासिन (Cucurbitacin) होता है जिससे बचना चाहिए और कड़वी लौकी का सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लौकी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं, तबीयत हो सकती है खराब
प्रेग्नेंसी में लौकी खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- लौकी को खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोकर और पकाकर खाएं।
- लौकी का जूस पीने से पहले स्वाद की जांच जरूर करें।
- हमेशा ताजी और हरी लौकी को ही चुनें।
- अगर लौकी खाने के बाद उल्टी, दस्त या पेट दर्द हो, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष:
प्रेग्नेंसी में लौकी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसका फाइबर और वॉटर कंटेंट ज्यादा होता है। अगर लौकी का स्वाद कड़वा है, तो उसे न खाएं। ज्यादा मात्रा में लौकी का सेवन करने से पाचन समस्याएं भी हो सकती हैं इसलिए सीमित मात्रा में सेवन करें।
FAQ
क्या लौकी खाने से वजन कम होता है?
लौकी में कैलोरी कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वेट लॉस डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।क्या लौकी खाने से गैस बनती है?
लौकी आसानी से पच जाती है और पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लौकी का सेवन करने से गैस और पाचन की समस्याएं हो सकती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 17, 2026 16:11 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 17, 2026 16:11 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 17, 2026 16:11 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh