Fri Sep 11, 2026 | 09:30 PM IST

Expert

जामुन के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

जामुन में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

When not to eat berries: गर्मियों में खट्टे-मीठे जामुन खाने आखिर किसे पसंद नहीं होते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें नैचुरल शुगर कम मात्रा में होती है इसलिए यह डायबिटीज वालों के लिए भी बेहतरीन फल है। जामुन के सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है और बॉडी से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। डाइट में जामुन शामिल करने से स्किन हेल्थ भी बूस्ट होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में मदद करते हैं। वेट लॉस करने के लिए भी यह बेहतरीन ऑप्शन है। इसके सेवन से कैलोरी इनटेक कम होता है और वजन घटता है। इसका सेवन स्नैक्स, दही में मिलाकर या स्मूदी बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन, हर चीज के साथ इसका सेवन नहीं किया जा सकता है। कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। जामुन का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। इसका जवाब जानने के लिए हमने उज्जैन के लक्ष्मी क्लिनिक एंड मेडिकोज के बीएएमएस आयुर्वेद रत्न डॉ महेंद्र लालवानी से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-13T175510.329

जामुन के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? What Should We Not Eat With Berries

जामुन और दूध- Jamun and Milk

कुछ लोग जामुन के साथ दूध मिलाकर इसका शेक बनाकर पीते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। जामुन के साथ या इसे खाने के बाद दूध पीना अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि, इस कॉम्बिनेशन के कारण पाचन तंत्र पर दवाब पड़ता है और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसके कारण आपको गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

जामुन और अचार- Jamun and Pickle

जामुन के साथ किसी भी तरह के अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन जामुन के साथ अचार खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में एसिड बढ़ सकता है और आपको उल्टी, चक्कर आने और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आप जामुन का सेवन कर रहे हैं, तो इसे खाने के एक घंटे बाद तक अचार न खाएं।

इसे भी पढ़ें- क्या जामुन खाने से कब्ज होती है? जानें एक्सपर्ट से

जामुन और हल्दी- Jamun and Haldi

एक्सपर्ट के मुताबिक, जामुन खाने के बाद हल्दी वाली हर चीज से दूरी बनाकर रखें। कम से कम एक घंटे तक कोई भी चीज न खाएं, जिसमें हल्दी इस्तेमाल की गई हो। ये दोनों बॉडी के लिए खराब कॉम्बिनेशन है। इन्हें एक साथ खाने से पेट में दर्द और जलन हो सकती है। इसके कारण कब्ज और एसिडिटी भी हो सकती है।

जामुन के बाद पानी पीना- Jamun and Water

कुछ लोग जामुन खाने के बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण डायरिया या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जामुन खाने के करीब 30 से 40 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या जामुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

जामुन के साथ कुछ चीजों का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, जामुन खाने के साथ कुछ चीजों का परहेज रखना जरूरी है। इसे दूध, दही,अचार हल्दी या पानी से साथ सेवन न करें। साथ ही, जामुन खाने के करीब एक घंटे तक इन चीजों से दूरी बनाकर रखें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। अगर आप कोई दवा रोज खा रहे हैं, तो जामुन डेली डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Read Next

क्या हार्ट के मरीज लीची खा सकते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 16, 2025 11:20 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Jun 13, 2025 18:00 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content