Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है हल्दी और मोरिंगा का काढ़ा, जानें पीने का तरीका

औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा और हल्दी दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके काढ़े का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Drinking Turmeric And Moringa Kadha In Hindi: इंफेक्शन होने या बीमार पड़ने पर अक्सर लोग काढ़ा पीते हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को गर्म रखने और इंफेक्शन से बचाव करने और डिटॉक्स करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई तरह के काढ़े बनाए जाते हैं। इसी तरह हल्दी और मोरिंगा का काढ़ा भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक हल्दी और मोरिंगा दोनों में ही भरपूर मात्रा में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इनके काढ़े का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें हल्दी और मोरिंगा का काढ़ा पीने के फायदे? और इसके सेवन का तरीका?

हल्दी और मोरिंगा का काढ़ा पीने के फायदे? - Benefits Of Drinking Turmeric And Moringa Kadha?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, हल्दी और मोरिंगा दोनों में औषधीय गुण होते हैं। बता दें, हल्दी में करक्यूमिन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, साथ ही, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, मोरिंगा में विटामिन-ए, सी, बी, ई, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व, साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इनके काढ़े का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

मोरिंगा और हल्दी के सूप में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए और सी जैसे पोषक तत्व और एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- Moringa Vs Wheatgrass: सेहत के लिए किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

पाचन के लिए फायदेमंद

हल्दी और मोरिंगा के सूप में फाइबर जैसे कई पोषक तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, कब्ज, ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

benefits of drinking turmeric and moringa decoction in hindi 01

हार्ट के लिए फायदेमंद

हल्दी और मोरिंगा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट के कार्यों को बेहतर करने और हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

शरीर को डिटॉक्स करे

हल्दी और मोरिंगा के सूप में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, खून को साफ करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, स्किन को हेल्दी रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

हल्दी और मोरिंगा के सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या हल्दी का पानी गर्म नींबू पानी से ज्यादा बेहतर होता है? एक्सपर्ट से जानें

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

हल्दी और मोरिंगा के सूप में विटामिन-ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को हेल्दी बनाए रखने, झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

सूजन को कम करे

मोरिंगा और हल्दी के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं हल्दी-मोरिंगा का सूप? - How To Make Turmeric-Moringa Soup?

  • 1 पैन में घी या ऑलिव ऑयल को डालकर प्याज, लहसुन और गाजर को अच्छे से भून लें और इसमें हल्दी और काली मिर्च का पाउडर डाल दें।
  • अब इसमें मोरिंगा के पत्ते और वेजिटेबल स्टॉक को डालें। अब इसको 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • आप चाहें तो आप इसको हल्का ब्लैंड कर सकते हैं। अब इसमें धनिया के पत्तों को डालकर इसका सेवन करें।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और मोरिंगा का सूप पीने से सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, शरीर को डिटॉक्स करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ऐसे में ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या किसी मेडिकल कंडीशन में होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार करें। स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मोरिंगा पाउडर रोज लेने से क्या होता है?

    मोरिंगा पाउडर में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने, पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने, बालों और स्किन को मजबूती देने, शरीर को डिटॉक्स करने, हड्डियों को मजबूती देने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • काढ़ा पीने का सही समय क्या है?

    औषधीय गुणों से भरपूर काढ़े का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे इंफेक्शन से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने, शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त करने और शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिलती है। बता दें, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बने काढ़े का सेवन सुबह के समय करना फायदेमंद होता है। 

Read Next

कॉपर की बोतल में पानी किसे नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 12, 2026 13:08 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 12, 2026 13:08 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content