Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

मोरिंगा और हल्दी को साथ खाने के फायदे

मोरिंगा और हल्दी दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन साथ करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Eating Moringa And Turmeric Together In Hindi: मोरिंगा और हल्दी दोनों ही औषधीय गुण होते हैं। इन दोनों में बहुत से पोषक तत्व भी होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। मोरिंगा और हल्दी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इन दोनों को एक साथ खाना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इनसे शरीर को गर्म करने, गट में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने और अन्य बीमारियों से बचाव करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें मोरिंगा और हल्दी को साथ खाने के क्या फायदे हैं?

मोरिंगा और हल्दी को साथ खाने के फायदे - Benefits of Eating Moringa and Turmeric Together In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मोरिंगा और हल्दी दोनों में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। हल्दी में अच्छी मात्रा में करक्यूमिन नामक तत्व होते है, साथ ही, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। वहीं, मोरिंगा में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व, साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल के गुण होते हैं। ऐसे में इन दोनों का साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

सूजन कम करे

मोरिंगा और हल्दी दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, साथ ही, इसकी तासीर गर्म होती है। इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, मांपेशियों के दर्द, गठिया और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मोरिंगा हिबिस्कस टी: सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय, जोड़ों की सूजन कम करने में भी मददगार

benefits of eating moringa and turmeric together in hindi 01 (5)

इम्यूनिटी बूस्ट करे

मोरिंगा और हल्दी दोनों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने से और बीमारियों से बचाव करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

पाचन में सुधार करे

मोरिंगा में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। वहीं, हल्दी में बहुत से गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

मोरिंगा और हल्दी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको साथ खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे स्किन को हेल्दी रखने, मुंहासों और एजिंग जैसी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है, साथ ही, ये बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी सहायक हैं।

इसे भी पढ़ें: रात में हल्दी दूध या अश्वगंधा: कौन देता है बेहतर नींद और स्ट्रेस से राहत? जान लें एक्सपर्ट की सलाह

शरीर को डिटॉक्स करे

मोरिंगा और हल्दी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से नेचुरल रूप से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है, जिससे लिवर को हेल्दी रखने, लिवर की सूजन को कम करने और लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इनसे शरीर को एनर्जी देने में भी मदद मिलती है।

कैसे करें मोरिंगा और हल्दी का सेवन? - How To Consume Moringa and Turmeric?

इसके लिए मोरिंगा पाउडर और हल्दी को हल्के गुनगुने पानी या दूध के साथ ले सकते हैं। इनको स्मूदी में मिलाकर या इनके सूप को बनाकर भी पिया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं।

निष्कर्ष

मोरिंगा और हल्दी दोनों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनको साथ खाने से सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, लिवर की सूजन को कम करने, स्किन को हेल्दी रखने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही लें। इसके अलावा इनसे एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें या कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मोरिंगा पाउडर रोज लेने से क्या होता है?

    मोरिंगा पाउडर में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, शरीर को एनर्जी देने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना मोरिंगा खाना चाहिए?

    मोरिंगा के ताजे पत्तों को आप रोज 5-7 ग्राम तक खा सकते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को चक्कर आने, लो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • हल्दी खाने से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    हल्दी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, हार्ट को हेल्दी रखने, ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने, श्वसन तंत्र में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, जोड़ों के दर्द को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। 

Read Next

सर्दियों में क्यों करें ज्यादा प्रोबायोटिक्स का सेवन, इम्यूनिटी ही नहीं गट हेल्थ के लिए भी जरूरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 20, 2025 18:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 20, 2025 18:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content