Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

सर्दियों में क्यों करें ज्यादा प्रोबायोटिक्स का सेवन, इम्यूनिटी ही नहीं गट हेल्थ के लिए भी जरूरी

Probiotics benefits in winter: सर्दियां शुरू होने के साथ अक्सर हमारा हाजमा प्रभावित हो जाता है। ऐसे में प्रोबायोटिक्स का सेवन कितना फायदेमंद है जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय।

Probiotics benefits in winter: सर्दियां अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लेकर आती हैं। जहां लोग इस मौसम में स्किन से जुड़ी दिक्कतों की शिकायत करते हैं तो वहीं कुछ लोग हाजमा खराब होने से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर ये सवाल आता है कि सर्दियों में हाजमा सही रखने के लिए किन चीजों का सेवन करें। ऐसे कौन से टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करने से आपके पेट का कामकाज सही हो सकता है। इस बारे में हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की और जाना कि प्रोबायोटिक्स का सेवन कैसे हाजमे को सही करने में मददगार हो सकता है?

सर्दियों में क्यों करें ज्यादा प्रोबायोटिक्स का सेवन?

Nutritionist Ms. Edwina Raj बताती हैं कि सर्दियों में हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए अतिरिक्त मदद की जरूरत होती है और प्रोबायोटिक्स इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में ज्यादा प्रोबायोटिक्स लेने के पीछे कई कारण हैं जैसे

1. सर्दियों में भारी और ऑयली फूड खाना

सर्दियों में भारी और ऑयली फूड खाना पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और ऐसे में प्रोबायोटिक्स का सेवन इस काम में मददगार है। दरअसल, सर्दियों में लोग खूब चाट-पौकड़ी और तमाम प्रकार के तेल मसाले वाले टेस्टी और गर्म चीजों को खाते हैं। ऐसे में प्रोबायोटिक्स का सेवन पाचन क्रिया को तेज करने के साथ इन चीजों को पचाने और शरीर को इनके नकुसान से बचा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोबायोटिक्स से कब्ज की समस्या में कमी आती है? बता रहे हैं डॉक्टर

2. प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन

सर्दियो में लोग प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बाकी दिनों की तुलना में ज्यादा करते हैं। इससे न सिर्फ आंतों का कामकाज स्लो हो जाता है बल्कि मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित रहता है। न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि प्रोसेस्ड फूड्स को जब आप खाते हैं तो पाचन क्रिया बिगड़ जाता है। प्रोबायोटिक्स आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित करने और पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं जिससे ये तमाम फूड्स जल्दी पच जाते हैं। इसके अलावा प्रोबायोटिक्स के सेवन से मेटाबॉलिज्म में तेजी आती है, खाना तेजी से पचता है और हाजमा सही रहता है।

Probiotics benefits

3. सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

स्वस्थ आंतें मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी होती हैं। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा आंतों से जुड़ा होता है। जब हम प्रोबायोटिक्स का सेवन करते हैं, तो वे शरीर को हानिकारक कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं और सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे संक्रमणों के जोखिम को कम करते हैं, जो सर्दियों में आम हैं। प्रोबायोटिक्स सूजन को कम करने और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद करते हैं। इस प्रकार से जब आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

4. प्रोबायोटिक्स मल त्याग में सुधार करते हैं

ठंडा मौसम पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है और पेट फूलना, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। प्रोबायोटिक्स मल त्याग में सुधार करते हैं और पाचन तंत्र को सक्रिय रखते हैं। वे शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में भी मदद करते हैं जिससे हाजमा सही रहता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोबायोटिक कैप्सूल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किन्हें लेना चाहिए और किसे नहीं

सर्दियों में लें ये प्रोबायोटिक फूड्स

Nutritionist Edwina बताती हैं कि दही, छाछ, किण्वित सब्जियां और प्रोबायोटिक पेय जैसे खाद्य पदार्थ सर्दियों के आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करने के आसान तरीके हैं।

इनका नियमित सेवन ठंड के महीनों में आंतों के स्वास्थ्य और समग्र तंदुरुस्ती को बनाए रखने में सहायक होता है। प्रोबायोटिक्स आंत-मस्तिष्क के संबंध को बेहतर बनाकर मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे सर्दियों में अक्सर होने वाले तनाव और उदासी को कम करने में मदद मिलती है।

FAQ

  • प्रोबायोटिक फूड कौन से हैं?

    प्रोबायोटिक फूड्स में दही, पनीर, छाछ, डार्क चॉकलेट, खट्टा अचार, केला और फर्मेंडेट फूड्स आते हैं जो कि गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ हाजमे को सही करने में मदद करते हैं। 
  • प्रोबायोटिक खाने से क्या फायदा होता है?

    प्रोबायोटिक खाने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे कि हाजमा सही रहता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
  • प्रोबायोटिक्स के क्या दुष्प्रभाव हैं?

    ज्यादा प्रोबायोटिक्स लेने के भी बहुत से नुकसान हैं। सबसे पहले तो जब आप ज्यादा प्रोबायोटिक्स लेते हैं तो इससे आपका पेट फूलने लगता है, गैस, सूजन, दस्त की समस्या होने लगती और ये पेट में ऐंठन का भी कारण बन सकता है।

Read Next

इसबगोल vs चिया सीड्स: फाइबर के लिए क्या है बेहतर विकल्प? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 19, 2025 17:44 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 19, 2025 17:44 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content