How Do You Stop Stool Pain: अस्वस्थ खानपान और खराब जीवनशैली का असर पाचन तंत्र पर सबसे पहले पड़ता है। इस कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं के पीछे हमारी डेली लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें जैसे पानी कम पीना, डाइट में फाइबर या प्रोटीन कम लेना और कोई फिजिकल वर्कआउट न करना हो सकता है। इस कारण ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या से गुजरना पड़ता है। कब्ज के कारण मलत्याग करना मुश्किल हो जाता है। कई बार मलत्याग के बाद मलद्वार में दर्द भी होने लगता है। यह समस्या सोचने में छोटी लग सकती है। लेकिन इसके कारण होने वाली जलन, खुजली और दर्द कई घंटों या दिनभर भी रह सकता है। अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इससे राहत पाने के उपाय।
कठोर मल त्याग के बाद दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Get Relief From Pain After Hard Bowel Movements
गर्म पानी की सिकाई करें- Hot Water Compress
मलत्याग के बाद अगर आपको दर्द और सूजन महसूस हो रही है, तो आप गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं। इससे त्वचा को हील होने में मदद मिलेगी और दर्द व सूजन से भी राहत मिलेगी। गर्म सिकाई के लिए आपको टब में गर्म पानी भरना है। इस पानी को इतना ही गर्म करें जितना आपकी त्वचा बर्दाश्त कर पाए। अब इस टब में बैठ जाएं और 10 से 15 मिनट तक सिकाई लें। पानी को हल्का गर्म या गुनगुना ही रखें। इससे आप ज्यादा देर तक सिकाई कर पाएंगे। इस उपाय से आपको कब्ज से भी राहत मिलेगी।
फाइबर इनटेक बढ़ाएं- Fiber Intake
मलत्याग के बाद दर्द से राहत पाने के लिए अपना फाइबर इनटेक बढ़ा लें। अगर आपका फाइबर इनटेक ज्यादा होगा तो आपको कब्ज की समस्या नहीं होगी। डाइट में फाइबर लेने से बॉवेल मूवमेंट भी इंप्रूव होगा और आपको दर्द व सूजन से भी राहत मिलेगी। इसलिए अपनी डेली डाइट में सलाद, फल, इसबगोल और चिया सीड्स जैसी चीजें जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- दिनभर में कितनी बार मलत्याग करना नॉर्मल होता है? जानें डॉक्टर से
वाटर इनटेक बढ़ाएं- Increase Water Intake
दर्द और सूजन से राहत के लिए बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन होना भी जरूरी है। इसलिए अपना वाटर इनटेक मेंटेन रखें। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, अपनी डाइट में नींबू पानी, नारियल पानी और तरबूज व खरबूज जैसे फलों को जरूर शामिल करें।
नारियल तेल लगाएं- Coconut Oil
अगर आपको मलत्याग द्वार में घाव या त्वचा छिलने जैसा महसूस हो रहा है, तो आप नारियल तेल लगा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये गुण घाव कम करने और इंफेक्शन से राहत देने में मदद करते हैं। इसलिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और प्रभावित स्थान पर नारियल तेल लगाएं। इससे आपको काफी जल्दी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- कब्ज होने पर मलत्याग को आसान बनाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, जल्दी मिलेगा आराम
बर्फ की सिकाई भी फायदेमंद- Cold Compress
अगर आपको मलत्याग के बाद खुजली और जलन हो गई है, तो आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। इससे सूजन भी कम होगी और आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। ठंडी सिकाई के लिए आपको कुछ बर्फ को एक कपड़े में बांधकर प्रभावित स्थान पर हल्के हाथों से सिकाई देनी है। दिन में दो बार सिकाई करने से भी आपको काफी मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
कठोर मलत्याग से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपको दर्द या सूजन हो गई है, तो आप गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं। अगर आपके जलन और खुजली हो रही है, तो आप ठंडे पानी की सिकाई कर सकते हैं। त्वचा छिल गई है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अपना वाटर इनटेक और फाइबर इनटेक मेंटेन रखें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
मल कठोर होने का क्या कारण है?
कठोर मल की समस्या लाइफस्टाइल से जुड़ी खराब आदतों के कारण होती है। पानी कम पीना, पर्याप्त फाइबर न लेना, भारी और मसालेदार खाने की आदत और देरी से खाना खाने जैसी आदतें इस समस्या की वजह बन सकती है।मल त्याग में दर्द कैसे ठीक करें?
मल त्याग के दौरान दर्द होने पर आप गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं। त्वचा छिल गई है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अपना वाटर इनटेक और फाइबर इनटेक मेंटेन रखें।मल त्याग करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
मलत्याग होने पर दिक्कत होने पर आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी में इसबगोल की भूसी या देसी घी मिलाकर पी सकते हैं। इससे मलत्याग होना आसान हो जाएगा।