Burning Sensation After Passing Stool in Hindi: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। खानपान की गलत आदतें आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करती है, जिसका सीधा असर आपके मल त्याग पर पड़ता है। ऐसे में मल त्याग के बाद मलद्वार में जलन एक आम समस्या है, लेकिन यह शरीर के अंदर किसी असंतुलन या पाचन से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, मल त्याग के बाद मलद्वार में जलन का कारण आमतौर पर शरीर में पित्त दोष के असंतुलन के कारण होती है, जो शरीर में ज्यादा गर्मी को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आपको भी मल त्याग के बाद जलन की समस्या होती है तो आइए अशोका आयुर्वेदिक फार्मेसी राहडा करनाल (हरियाणा) की आयुर्वेदिक डॉक्टर दिव्या से जानते हैं कि मल त्याग के बाद जलन से राहत पाने के लिए क्या करें? (burning sensation in anus remedies)
मल त्याग के बाद होने वाली जलन से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Cure Burning Sensation After Passing Stool in Hindi
1. शरीर को अंदर से ठंडक देना
मल त्याग के बाद होने वाली जलन से राहत पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपके शरी को ठंडक दे सके। इसके लिए आप धनिया के बीज का पानी पी सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इस पानी में शीतल और पाचन सुधारने वाले गुण होते हैं। इसलिए आप रोज रात को 1 चम्मच धनिया के बीज को एक गिलास पानी में भिगो दें और फिर अगली सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पी लें। यह न सिर्फ मल त्याग के बाद होने वाली जलन को कम करेगा, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाएगा।
इसे भी पढ़ें: बाउल मूवमेंट के बाद मलद्वार में जलन होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव का उपाय
2. त्रिफला के पानी से सिकाई
त्रिफला यानी हरड़, बहेड़ा और आंवला एक पावरफूल आयुर्वेदिक मिश्रण है, जिसका उपयोग मल त्याग के बाद होने वाली जलन, सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक टब में गर्म पानी लें, उसमें 1 बड़ा चम्मच त्रिफला चूर्ण डालें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद 10 से 15 मिनट इस टब के ऊपर बैठ जाएं। यह उपाय बवासीर, फिशर या जलन जैसी समस्याओं में बहुत आराम देता है ।
3. नारियल तेल का उपयोग
नारियल तेल में ठंडक देने वाले, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मल त्याग के बाद होने वाली जलन को हल्का कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप एक्सटर्नल रूप से कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आप मल त्याग के बाद आप प्रभावित क्षेत्र को गुनगुने पानी से साफ करें और अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद नारियल तेल को प्रभावित स्थान पर हल्के हाथों से लगाएं। यह आपकी स्किन को मुलायम बनाता है, जलन को शांत करता है और सूजन से राहत देता है।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या दूर करने में फायदेमंद है कौवा मूवमेंट, मल त्याग होगा आसान
4. मल को नरम रखने की कोशिश करें
कठोर मल या बार-बार मल त्याग के दौरान दबाव डालने से गुदा क्षेत्र में जलन और कटने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए मल को नरम रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच घी को गुनगुने दूद या गर्म पानी के साथ पिएं। 6-7 किशमिश रात को भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। सुबह उठकर 2 गिलास गर्म पानी पीना भी आपके मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है।
निष्कर्ष
मल त्याग के बाद मलद्वार में होने वाली हल्की जलन को नजरअंदाज करने पर आप अपनी समस्या को बढ़ा सकता है। मल त्यागने के बाद होने वाली जलन शरीर के अंदर किसी असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसलिए, अगर इन उपायों को करने के बाद भी आपको ये समस्या रहती है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।
Image Credit: Freepik
FAQ
मल त्यागते समय जलन क्यों होती है?
मल त्यागते समय जलन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एनल फिशर, बवासीर, या इंफेक्सन शामिल है, जो मल त्यागते समय जलन और दर्द का कारण बन सकते हैं।मलद्वार में जलन होने पर क्या खाना चाहिए?
मलद्वार में जलन होने पर आपको अपनी डाइट में हाई फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और हेल्दी भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और मल त्याग के दौरान जलन नहीं होती है।मल को मुलायम करने के क्या उपाय हैं?
मल को मुलायम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। साथ ही, अपनी डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, ज्यादा पानी का सेवन और नियमित एक्सरसाइज करें, जो आपके मल को नरम करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद कर सकता है।