Doctor Verified

डिलीवरी के बाद मल त्याग में होता है दर्द? राहत के लिए करें ये उपाय

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को मल त्याग में परेशानी या दर्द होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। आइए लेख में जानें -
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद मल त्याग में होता है दर्द? राहत के लिए करें ये उपाय


Natural Remedies For Painful Bowel Movement After Delivery In Hindi: डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को शरीर में बदलाव आने और शारीरिक तौर पर कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो समस्याएं आम तो हैं, लेकिन महिलाओं को असहज महसूस हो सकता हैं। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद शरीर में हार्मोन्स में बदलाव आने, कब्ज की समस्या होने और पेल्विक मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण महिलाओं को मल त्याग करने में दर्द होने और जलन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द और परेशानी से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। ऐसा में आइए सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी (Dr. Anant Tripathi of Archit Ayurvedic Clinic, Sector 12, Noida) से जानें डिलीवरी के बाद मल त्याग में दर्द होने की समस्या से राहत के उपाय?

डिलीवरी के बाद मल त्याग में दर्द से राहत के उपाय -Tips To Relieve Pain In Bowel Movement After Delivery In Hindi

गुड़, अजवाइन और बादाम खाएं

गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, यह पाचन को दुरुस्त करने में सहायक है। वहीं, अजवाइन से गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। वहीं, बादाम में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देने और बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 चम्मच अजवाइन को हल्का सा भून लें। अब इसमें 1 चम्मच गुड़ और 2-3 बादामों को पीस लें। अब इनको एक साथ मिला कर इनका सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या से राहत देने और गट की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही, पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: मल त्याग के बाद होने वाली जलन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम

natural remedies for painful bowel movement after delivery in hindi main (5)

पपीता खाएं

हेल्दी फलों में से एक पपीता पाचन के लिए फायदेमंद है। इलमें लैक्जेटिव्स पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में पेपन नामक एंजाइम्स और भरपूर मात्रा में फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है। ऐसे में इसका सेवन करने से मल को ढीला करने, आंतों को साफ करने और पाचन प्रक्रिया को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है। ऐसे में डिलीवरी के बाद मल त्याग के दर्द और कब्ज की समस्या से राहत के लिए पके हुए पपीते को सुबह खाली पेट खाएं। इसके अलावा, पपीते को जूस या स्मूदी के रूप में भी लिया जा सकता है। यह पाचन में सुधार करने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक है।

इसे भी पढ़ें: बाउल मूवमेंट के बाद मलद्वार में जलन होने के हो सकते हैं ये 7 कारण, डॉक्टर से जानें बचाव का उपाय

अजवाइन, सौंफ या जीरे का पानी पिएं

डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को मल त्याग में दर्द होने और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन समस्याओं से राहत के लिए अजवाइन, सौंफ और जीरे का सेवन करना फायदेमंद है। इनसे शरीर को हाइड्रेट करने, आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके लिए 1 छोटी चम्मच अजवाइन को पानी में उबाल कर इसका सेवन करें। इसके अलावा 1 छोटी चम्मच जीरा या 1 छोटी चम्मच सौंफ के पानी को 2 कप पानी में उबाल लें और आधा रहने पर इसके पानी का सेवन करें। इनसे पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

निष्कर्ष

डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को मल त्याग के दौरान दर्द का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए अजवाइन, सौंफ और जीरे के पानी का सेवन करना, गुड़ अजवाइन और बादाम को साथ खाने और सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने और बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, डिलीवरी के बाद मल त्याग में अधिक परेशानी होने या स्वास्थ्य संबंधी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • डिलीवरी के बाद कठोर मल से कैसे छुटकारा पाएं?

    डिलीवरी के बाद कठोर मल या कब्ज की समस्या से राहत के लिए फाइबर युक्त फूड्स को खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, इससे राहत के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और लिक्विड डाइट लें, इससे मल को ढीला कर बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। 
  • डिलीवरी के बाद क्या-क्या परहेज करना चाहिए?

    डिलीवरी के बाद मसालेदार, तला-भूना, ऑयली फूड्स, गैस बनने और किसी भी फूड से एलर्जी की समस्या होने पर इन फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। 
  • गर्भवती महिला को सुबह उठकर खाली पेट क्या खाना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी के दौरान खाली पेट हेल्दी फैट्स और पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी नट्स, साबुत अनाज, पोहा, फर्मेटेड फूड्स और फलों को डाइट में शामिल करें। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन इस दौरान खट्टे फलों का सेवन करने से बचें। इनके कारण एसिडिटी की समस्या हो बढ़ावा मिल सकता है। 

 

 

 

Read Next

क्या शिलाजीत से किडनी की समस्या हो सकती है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer