Expert

मोरिंगा हिबिस्कस टी: सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय, जोड़ों की सूजन कम करने में भी मददगार

Moringa hibiscus Tea benefits: गुड़हल के फूल और सहजन की चाय पीने से शरीर की कई समस्याओं से बचाव हो सकता है? कैसे, जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
मोरिंगा हिबिस्कस टी: सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं ये चाय, जोड़ों की सूजन कम करने में भी मददगार

Moringa hibiscus Tea benefits: सर्दियों में अक्सर बाकी दिनों की तुलना में लोग ज्यादा चाय पीते हैं लेकिन यही चाहे अगर आप हेल्दी तरीके से पिएं तो सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, गुड़हल और सहजन, दोनों ही खास एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। इसलिए आज हम सर्दियों में गुड़हल और सहजन की चाय पीने की बात करेंगे और जानेंगे कि ये सेहत के लिए इसका सेवन कितना फायदेमंद है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की।


इस पेज पर:-


मोरिंगा हिबिस्कस चाय के क्या फायदे हैं-Moringa hibiscus Tea ke fayde

1. इम्यूनिटी बूस्टर है ये

मोरिंगा हिबिस्कस चाय पीना इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। मोरिंगा हिबिस्कस चाय स्वास्थ्य के लिए अच्छी है क्योंकि यह शरीर को मजबूत एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करती है जो इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने के साथ मौसमी बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है। इसे पीकर आप सर्दियों की छोटी-मोटी बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं।

Moringa hibiscus Tea

2. बीपी कंट्रोल करने में मददगार

मोरिंगा हिबिस्कस टी बीपी कंट्रोल करने में मददगार है। इसे पीने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। NIH के इस शोध में पाया गया है कि गुड़हल की चाय सिस्टोलिक और डायस्टोलिक दोनों रक्तचाप को कम कर सकती है। इसमें एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल जैसे यौगिक होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसी तरह मोरिंगा में ऐसे पदार्थ भी होते हैं जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। मोरिंगा और गुड़हल का संयोजन विटामिन सी और आयरन सहित पोषक तत्वों का एक मिश्रण प्रदान करता है जो कि बीपी बैलेंस करने में मददगार।

यह भी पढ़ें- मोरिंगा के साथ मिलाकर खाएं अश्वगंधा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

3. सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल (Moringa hibiscus Tea for high cholesterol) करने में मोरिंगा हिबिस्कस टी बेहद फायदेमंद है। जब आप इसे पीते तो ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं क्योंकि मोरिंगा चयापचय को बढ़ावा देता है और हिबिस्कस स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। मोरिंगा हिबिस्कस टी पीने से धमनियों में जमा फैट के कण कम होने लगते हैं, शरीर डिटॉक्स होने लगता है और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।

4. सूजन कम करने में मददगार

गुड़हल और सहजन की चाय शरीर में सूजन को कम करने के साथ वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद कर सकती है। इस चाय को पीने से सर्दियों में होने वाली जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या में कमी आ सकती है। इतना ही नहीं इस मौसम में होने वाले शरीर दर्द को भी कम करने में ये मददगार है।

यह भी पढ़ें- क्या रोजाना मोरिंगा के पत्ते खाना सेफ होता है? जानें इसके फायदे-नुकसान

इसके अलावा मोरिंगा हिबिस्कस टी पाचन में सहायता करने में मददगार है। इससे आसानी से अवशोषित होने वाले विटामिन और खनिज प्रदान करके त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिल सकती है। आप इस चाय को दिन में एक या दो बार पी सकते हैं, या तो सुबह ऊर्जा के लिए या शाम को आराम के लिए। इसे गर्म और बिना ज्यादा चीनी के पीना सबसे अच्छा है। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसे लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

FAQ

  • मोरिंगा चाय पीने के क्या फायदे हैं?

    मोरिंगा टी, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि सूजन को कम करने के साथ डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसे डाइजेस्टिव बीमारी हैं उनके लिए ये फायदेमंद है।
  • गुड़हल की चाय पीने से क्या होता है?

    गुड़हल की चाय पीने से ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद मिलती है जिससे बीपी नहीं बढ़ता और खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर में सूजन की समस्या भी नहीं होती।
  • सुबह-सुबह कौन सी चाय पीनी चाहिए?

    सुबह-सुबह आप नींबू की चाय या काली चाय पी सकते हैं जो कि शरीर को डिटॉक्स करने के साथ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है जिससे पेट साफ होने के साथ कब्ज और डाइजेशन की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा ये चाय वेट लॉस में मदद कर सकते हैं।

 

 

 

Read Next

चावल ही नहीं इन 5 चीजों से बनी इडली भी होती है हेल्दी, ब्रेकफास्ट में करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Dec 03, 2025 15:11 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 03, 2025 15:11 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS