-1761306719812.webp)
Can You Eat Moringa Leaves Everyday: मोरिंगा को आयुर्वेद में सुपर फूड की तरह माना गया है। मोरिंगा, जिसे हम सामान्य भाषा में सहजन कहते हैं, कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। यह त्वचा को प्रोटेक्ट करता है, एडिमा जैसी बीमारी को कम करने में मदद करता है और हमारे अंदरूनी अंगों के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। इसके पत्ते भी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे और फायदेमंद होते हैं। जो लोग इसके फायदों के बारे में जानते हैं, वे अक्सर इसका सेवन रोजाना करना पसंद करते हैं। अब ऐसे में यह सवाल जरूर मन में कौंधता है कि क्या रोजाना मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना सुरक्षित होता है? कहीं इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आइए, जानते हैं इस बारे में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) क्या बताते हैं। (Kya Rojana Moringa Leaves Kha Sakte Hai)
क्या रोजाना मोरिंगा के पत्ते खाना सुरक्षित होता है?- Is It Safe To Take Moringa Leaves Daily
-1761307029666.jpg)
मोरिंगा के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या रोजाना इसका सेवन करना लाभकारी हो सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, रोजाना मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित होता है। हालांकि, एक दिन में आप कितना मोरिंगा के पत्तों का सेवन कर रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। आमतौर पर एक व्यक्ति को एक दिन में 70 ग्राम मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना चाहिए।" डॉ. श्रेय शर्मा आगे बताते हैं, "वैसे तो मोरिंगा के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर हैं, फिर भी सबको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग बीमारी हैं या प्रेग्नेंट हैं, उन्हें इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए।"
मोरिंगा के पत्तों का सेवन कैसे करें?
- आप मोरिंगा के ताजा पत्तों का सेवन कर सकते हैं।
- मोरिंगा के पत्तों के पाउडर का सेवन भी किया जा सकता है।
- अगर आप सीधे-सीधे इसके पत्ते नहीं खा सकते हैं, तो इसकी चाय भी मौजूद है। आप इसकी चाय पी सकते हैं।
मोरिंगा के पत्तों के फायदे

त्वचा में निखारः एनसीबीआई में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात का पता चलता है कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के स्तर में कमी आती है। इससे त्वचा पर लगी घाव या जख्म तेजी से भरते हैं। आप चाहें, तो मोरिंगा के बीज से बने तेल को भी त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं।
लिवर के लिए फायदेमंदः एनसीबीआई की एक अन्य रिपोर्ट से यह पता चलता है कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज से लिवर को बचाया जा सकता है। असल में मोरिंगा में ऐसे तत्व होते हैं, तो लिवर के आसपास फैट बनने से रोकते हैं और उसके फंक्शन में सुधार करता है।
पेट से जुड़ी समस्या में कमीः मोरिंगा के पत्तों में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। जैसे इसके पत्तों का सेवन करने से कॉलन कैंसर से बचाव होता है और यह कब्ज जैसी समस्या को भी राहत दिलाने में मददगार साबित होता है।
मोरिंगा के पत्तों के नुकसान
वैसे तो मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके बावजदू, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं और किसी तरह की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। मोरिंगा के पत्तों में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की दवा के प्रभाव को कम कर सकते हैं।
निष्कर्ष
मोरिंगा के पत्तों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। यह एक तरह का सुपरफूड है, जिसका सेवन हर कोई कर सकता है। यह जख्मों को कम करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलित करने में काफी काम आता है। यहां तक कि मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसका पॉजिटिव असर पूरे हेल्थ पर पड़ता है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या मोरिंगा को हर दिन लेना सुरक्षित है?
आमतौर पर मोरिंगा, मोरिंगा के पत्ते या इसके पाउडर का सेवन रोजाना किया जा सकता है, लेकिन इसके सही डोज का ध्यान रखना न भूलें। एक्सपर्ट्स की मानें, तो एक दिन में 70 ग्राम मोरिंगा पत्तियों या 11 टी-स्पून मोरिंगा पाउडर का सेवन करना पर्याप्त होता है।क्या मोरिंगा के पत्ते के साइड इफेक्ट होते हैं?
वैसे तो मोरिंगा के पत्ते काफी लाभकारी है और इसके किसी तरह के साइड इफेक्ट नहीं है। फिर भी इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई प्रेग्नेंट है या किसी तरह की बीमारी है, तो इसका सेवन करने से बचें।क्या मोरिंगा से लिवर खराब हो सकता है?
मोरिंगा को लिवर के लिए .फायदेमंद माना जाता है। असल में, मोरिंगा का सेवन करने से नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज का रिस्क कम होता है, क्योंकि यह लिवर के आसपास फैट जमा नहीं होने देता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 24, 2025 17:33 IST
Modified By : Meera TagoreOct 24, 2025 17:33 IST
Published By : Meera Tagore