
Is It Good To Eat Moringa Flower During Pregnancy In Hindi: आमतौर पर मोरिंगा के फूलों का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। मोरिंगा के फूल पोषक तत्वों भरपूर होते हैं। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जैसे इसमें आयरन, अमीनो एसिड, फोलिक एसिड आदि। ये सभी पोषक हमारे ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करते हैं और हमें बीमार होने से बचाते हैं। इसका मतलब है कि मोरिंगा के फूलों का सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो सकती है। बहरहाल, ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान भी मोरिंगा के फूल खाया जाना सेफ माना जाता है? या गर्भावस्था में मोरिंगा के फूल खाने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) का क्या कहना है।
इस पेज पर:-
क्या प्रेग्नेंसी में मोरिंगा के फूल का सेवन किया जाना सेफ होता है?- Is It Okay To Eat Moringa Flower During Pregnancy In Hindi
-1750172113122.jpg)
आमतौर पर प्रेग्नेंसी में मोरिंगा के फूलों का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड, फोलिक एसिड जैसे तत्व गर्भावस्था में महिला के स्वास्थ्य में सुधार रकते हैं और गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में भी मदद करते हैं। इसके बावजूद, यह कहने में हमें गुरेज नहीं करना चाहिए कि हर प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले हेल्थ प्रोफेशनल से पूछ लेना चाहिए। खासकर, मोरिंग के फूलों की बात करें, तो जिन प्रेग्नेंट महिलाओं को गैस्ट्रिक की दिक्कत रहती है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर किसी गर्भवती महिला कोई विशेष किस्म की मेडिकल कंडीशन है, तो भी इन्हें मोरिंगा के फूल का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से
प्रेग्नेंसी में मोरिंगा के फूल का सेवन करने के फायदे
भ्रूण का बेहतर विकास
मोरिंगा के फूल में कैल्शियम, आयरन जैसे उपयोगी तत्व होते हैं। ध्यान रखें कि गर्भावस्था में हर महिला को इन तत्वों की जरूरत होती है, ताकि गर्भ पल रहे शिशु का विकास सही तरह से हो। इसका मतलब है कि जब प्रेग्नेंट महिला मोरिंगा के फूलों का सेवन करती है, तो इसका पॉजिटिव असर भ्रूण पर पड़ता है। वह एनीमिया से बचता है और हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
हर प्रेग्नेंट महिला की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इसलिए, जरा भी मौसम में बदलाव आने की वजह से वे बीमार पड़ जाती हैं। वहीं, अगर आप मोरिंगा के फूलों को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाती हैं, तो इसकी वजह से इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है। वास्तव में, मोरिंगा के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो इंफेक्शन से भी बचाव करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में सहजन का सेवन किया जा सकता है? जानें फायदे-नुकसान
पाचन क्रिया में सुधार
मोरिंगा के फूलों में फाइबर कंटेंट होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है। ध्यान रखें, प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला को कब्ज की शिकायत रहती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स उन्हें सलाह देते हैं कि वे अपनी डाइट में फाइबर कंटेंट बढ़ाएं ताकि उनकी कब्ज की समस्या को दूर किया जा सके।
प्रेग्नेंसी में मोरिंगा के फूलों का सेवन करने के नुकसान
- प्रेग्नेंसी के दौरन अधिक मात्रा में मोरिंगा के फूलों का सेवन करने से यूटराइन कॉन्ट्रैक्शन हो सकता है। यह स्थिति महिला के लिए सही नहीं है। इसकी वजह से मिसकैरेज का जोखिम बढ़ जाता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान मोरिंगा के फूलों का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए। अधिक मात्रा में मोरिंगा के फूलों का सेवन करने से प्रीमैच्योर लेबर हो सकता है और प्रेग्नेंसी से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
क्या गर्भावस्था के दौरान मोरिंगा खा सकते हैं?
गर्भावस्क्था के दौरान मोरिंगा खाना फायदेमंद होता है। इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। इससे गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बेहतर तरीके से होता है।क्या सहजन से गर्भपात हो सकता है?
सहजन की पत्तियों में कुछ टॉक्सिक कंपाउंड होते हैं। अगर प्रेग्नेंसी के दौरान गलती से उसका सेवन कर लिया जाए, तो पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, सूजन पैदा हो सकती है, गर्भाशय का संकुचन हो सकता है और मिसकैरेज का रिस्क भी बढ़ जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Jan 01, 2026 15:35 IST
Published By : Meera Tagore
