
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई तरह की सावधानी बरतने की सलाह दी जाती हैं। यह सावधानी महिला की लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी हो सकती हैं। दरअसल, इस समय महिलाएं जिन चीजों का सेवन करती हैं या जिस तरह से रहती हैं, उसका सीधा प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। यही वजह है कि महिलाओं की डाइट में कुछ चीजों को बाहर किया जाता है और कुछ चीजों को शामिल किया जाता है। डॉक्टर और एक्सपर्ट इस समय अधपका मांस न खाने की सलाह देते हैं। ठीक इसी तरह कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है कि क्या प्रेग्नेंसी में सहजन का सेवन किया जा सकता है? दिल्ली की एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या प्रेग्नेंसी में सहजन (Drumstick) का सेवन किया जा सकता है।
क्या प्रेग्नेंसी में सहजन का सेवन कर सकते हैं?
डाइटिशियन के अनुसार प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट में चीजों को शामिल करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। यदि, किसी महिला को इस बारे में जानकारी नहीं होती है तो वह डाइटिशियन या डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। प्रेग्नेंसी में पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इस बात को लेकर पेरशानी का सामना करना पड़ता है। ठीक इसी तरह महिलाएं ये समझ नहीं पाती हैं कि सहजन का सेवन करना चाहिए या नहीं? डाइटिशियन के अनुसार सहजन (मोरिंगा) में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो महिला और बच्चे के लिए आवश्यक होते हैं। यह प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे के लिए सेहतमंद होता है, जो एनर्जी का प्राइमरी सोर्स माना जाता है।

प्रेग्नेंसी में सहजन (मोरिंगा) का सेवन करने के फायदे
- सहजन प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में फायदेमंद होता है।
- यह ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- सहजन (मोरिंगा) में कैल्शियम, आयरन और मिनरल्स होते है, जो बोन हेल्थ को बेहतर करते हैं।
- प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप सहजन का सेवन कर सकते हैं।
- सहजन में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपको संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं।
प्रेग्नेंसी में सहजन का अधिक सेवन करने से नुकसान
- प्रेग्नेंसी में किसी भी चीज का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए, इससे बच्चे को नुकसान होने का जोखिम बढ़ सकता है।
- इसके ज्यादा सेवन से कुछ महिलाओं को संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है।
- कुछ महिलाओं को सहजन का टेस्ट पसंद नहीं होता, ऐसे में उनको सहजन से मतली और उल्टी हो सकती है।
- सहजन के अधिक सेवन से गर्भाशय में कॉन्ट्रैक्शन भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें एक्सपर्ट से
प्रेग्नेंसी में सहजन का सेवन करते समय आपको कई तरह की सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इसके फायदे और नुकसान को ध्यान में रखते हुए आप सहजन का सेवन कर सकते हैं। सहजन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसको प्रेग्नेंसी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version