Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में अर्थराइट‍िस होने पर करें ये 3 एक्‍सरसाइज, जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम

गर्भवती मह‍िला को अगर अर्थराइट‍िस की समस्‍या है, तो कुछ आसान एक्‍सरसाइज की मदद से जोड़ों के दर्द को दूर क‍िया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में अर्थराइट‍िस होने पर करें ये 3 एक्‍सरसाइज, जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम

Arthritis Friendly Exercises in Pregnancy: प्रेग्नेंसी में कई तरह की शारीर‍िक और मानस‍िक समस्‍याएं होती हैं। लेक‍िन ज‍िन मह‍िलाओं को पहले से ही क‍िसी प्रकार की समस्‍या है, उनके ल‍िए प्रेग्नेंसी का सफर मुश्‍क‍िल हो सकता है। ज‍िन मह‍िलाओं को अर्थराइट‍िस होता है, उन्‍हें प्रेग्नेंसी के दौरान ज्‍यादा दर्द और तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है क‍ि गर्भस्‍थ श‍िशु, मां के शरीर से ही पोषक तत्‍व जैसे कैल्‍श‍ियम लेता है ज‍िस वजह से हड्ड‍ियों में दर्द की समस्‍या होती है। ज‍िन मह‍िलाओं को पहले से ही अर्थराइट‍िस की समस्‍या है, उनके ल‍िए यह सफर और भी कठ‍िन साब‍ित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसी 3 एक्‍सरसाइज के बारे में ज‍िसे करने से प्रेग्नेंसी में अर्थराइट‍िस के लक्षणों को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के रवींद्र योगा क्लीनिक के योगा एक्सपर्ट डॉ रवींद्र कुमार श्रीवास्तव से बात की।   

1. जोड़ों का दर्द दूर करने के ल‍िए पैदल चलें- Walk For Joint Pain 

प्रेग्नेंसी में भारी एक्‍सरसाइज करने के बजाय केवल पैदल भी चलेंगी, तो काफी है। वॉक करना एक आसान और सुरक्ष‍ित तरीका है ज‍िसके जर‍िए आप जोड़ों के दर्द को कम कर सकती हैं। पैदल चलने के ल‍िए आरामदायक जूते पहनें और धीरे गत‍ि से चलें। वॉक‍िंग, हड्ड‍ियों के ल‍िए एक प्रभावी एक्‍सरसाइज है ज‍िससे ऑस्‍ट‍ियोपोरोस‍िस जैसे हड्डी रोग के लक्षणों को भी कम क‍िया जा सकता है। पैदल चलने से पूरे शरीर में रक्‍त संचार बेहतर होता है। इससे हड्ड‍ियों और जोड़ों को ज्‍यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। पैदल चलने से वेट को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे हड्ड‍ियों पर ज्‍यादा दबाव नहीं पड़ता और आप अर्थराइट‍िस के लक्षणों  (Arthritis Symptoms) को कम कर सकती हैं।   

इसे भी पढ़ें- हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए करें 5 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

2. जोड़ों का दर्द दूर करने के ल‍िए बटरफ्लाई स्ट्रेच करें- Butterfly Stretch For Joint Pain

butterfly stretch exercise

बटरफ्लाई स्ट्रेच एक आसान और असरदार स्‍ट्रेच‍िंग एक्‍सरसाइज है ज‍िसे करने से जोड़ों का दर्द दूर करने में मदद म‍िलती है। बटरफ्लाई स्ट्रेच करने से ह‍िप्‍स और थाइज की मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है और मांसपेश‍ियों को लचीला बनाया जा सकता है। इस स्‍ट्रेच‍िंग एक्‍सरसाइज को करने से पीठ के न‍िचले ह‍िस्‍से का दर्द कम होता है। यह एक्‍सरसाइज पेल्‍व‍िक एर‍िया को मजबूत और लचीला बनाता है ज‍िससे ड‍िलीवरी पेन को कम करने में मदद म‍िलती है। जोड़ों का दर्द दूर करने के ल‍िए बटरफ्लाई स्‍ट्रेच को करने का तरीका जान लें-   

  • जमीन पर बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने फैलाएं।
  • दोनों घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों के तलवों को एक साथ लाएं।
  • अपने पैरों को हाथों से पकड़ें और धीरे-धीरे अपने घुटनों को जमीन की ओर दबाएं।
  • इस पोजीशन में 30 सेकंड के लिए रखें और गहरी सांस लें।
  • धीरे-धीरे वापस पुरानी पोजीशन में आ जाएं।

3. जोड़ों का दर्द दूर करने के ल‍िए कैट-काउ स्ट्रेच करें- Cat Cow Stretch For Joint Pain 

  • प्रेग्नेंसी में जोड़ों का दर्द कैट-काउ स्‍ट्रेच करें।
  • इस एक्‍सरसाइज से रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाया जा सकता है और पीठ के दर्द को कम करने में मदद म‍िलती है। 
  • हाथों और घुटनों के बल आ जाएं।
  • पीठ को ऊपर की ओर उठाते हुए स‍िर को नीचे की ओर रखें। 
  • ज‍िस तरह गाय या ब‍िल्‍ली की अवस्‍था होती है, उसी पोज‍िशन में आ जाएं। 
  • पीठ पीठ को नीचे की ओर दबाते हुए स‍िर को ऊपर की ओर उठाएं। 
  • इस एक्‍सरसाइज को 10 से 15 बार दोहराने से दर्द दूर होता है।  

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

बारिश के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer