Benefits Of Moringa Flowers- सहजन (Drumstick) जिसे मौरिंगा के नाम से भी जाना जाता है, स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सहजन की जड़, पत्ती, फल सभी का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद कर सकता है। सहजन के फूलों का सेवन भी सेहत के लिए लाभकारी होता है। सहजन के फूलों में विटामिन्स, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। सहजन के फूलों का सेवन आप कढ़ा, जूस या सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं। नेचुरोपैथी एवं क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट पलक नागपाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सहजन के फूलों की सब्जी बनाने की रेसिपी और इसे खाने के स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताया है।
सहजन के फूलों की सब्जी खाने के स्वास्थ्य फायदे - Health Benefits Of Moringa Flowers Sabji in Hindi
- सहजन के फूल की सब्जी एक पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स का समृद्ध स्रोत है।
- मोरिंगा के फूलों की सब्जी की हाई एंटीऑक्सीडेंट सामग्री शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद करती है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है।
- विटामिन और मिनरल्स से भरपूर, मोरिंगा फूल की सब्जी आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करेन और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करती है।
- सहजन के फूलों में कैल्शियम के गुण हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है।
- मोरिंगा के फूलों की सब्जी में मौजूद पोटेशियम ब्लड स्वस्थ प्रेशर के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकता है।
- सहजन के फूल में मौजूद विटामिन ए आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में योगदान दे सकते हैं।
- मोरिंगा के फूलों की सब्जी में फाइबर सामग्री पाचन स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करती है और कब्ज की समस्या होने से रोकती है।
- मोरिंगा के फूलों के सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
सहजन के फूलों की सब्जी बनाने की रेसिपी- How To Make Moringa Flower Sabji Recipe in Hindi?
सामग्री-
- मोरिंगा फूल- 1 बाउल
- मटर- 1 कटोरी
- घी- 2 चम्मच
- हींग- ¼ चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- लहसुन- 6 कली
- प्याज- 2 (बारीक कटी हुई)
- टमाटर- 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर- ½ चम्मच
View this post on Instagram
सब्जी बनाने की विधि-
- सबसे पहले फूलों को छलनी में पानी डालकर अच्छी तरह धो लें।
- अब एक बड़े बर्तन में एक चम्मच नमक डालकर सहजन के फूलों को आधे घंटे तक उबालें।
- अब फूलों को छानकर उसका पानी अलग कर दें।
- अब एक फ्राई पैन लें और उसमें घी डालकर गर्म करें।
- घी गर्म होने पर उसमें हींग, जीरा, बारीक कटी हुई लहसुन की कली और 1 प्याज डालें और अच्छे से भून लें।
- प्याज के हल्के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें।
- अब टमाटर में स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालें।
- 2 मिनट सभी मसालों को मिलाकर पकाएं और फिर उसमें उबले हुए मटर और उबले हुए फूल डाल दें।
- सभी चीजों को मिलाकर लें और 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें।
Image Credit- Feepik
Disclaimer