आज के समय में हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए अपने जीवन में कई तरह की आदतें और घरेलू नुस्खे शामिल करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग सुबह की शुरुआत ही कुछ हेल्दी चीजों के साथ करते हैं, जिसमें वे कई तरह की हर्बल ड्रिंक्स को अपनी सुबह की डाइट में शामिल करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग हल्दी वाला पानी या गुनगुना नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। ये दोनों ड्रिंक्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि क्या हल्दी वाला पानी नींबू पानी से बेहतर होता है या नहीं? या इन दोनों में से कौन सा पानी ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए इस लेख में हम दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सेहत के लिए हल्दी पानी या गुनगुना नींबू पानी में से कौन-सा बेहतर है?
हल्दी पानी पीने के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, हल्दी का इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में होता है, यह एक पावरफुल मसाला है, जिसमें करक्यूमिन होता है और यह अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी का पानी पीने से आपके शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे:
- जिन लोगों को जोड़ों में दर्द, गठिया या शरीर में सूजन की समस्या रहती है, उनके लिए हल्दी वाला पानी फायदेमंद हो सकता है।
- हल्दी के पानी का नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी को बेहतर रखने में मदद मिलती है, जिसे सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन से बचाव होता है।
- हल्दी लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है और पाचन एंजाइम को एक्टिव करती है।
- हल्दी का सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है, क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके स्किन पर एक्ने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीना किडनी को फायदा देता है या नुकसान? एक्सपर्ट से जानें
गुनगुना नींबू पानी के फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि नींबू विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है, और सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है:
- नींबू पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने और लिवर को एक्टिव रखने में मदद करता है।
- गुनगुना नींबू पानी आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
- सुबह नींबू पानी पीना पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे पीने से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिलती है।
- नींबू पानी में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और स्किन को हेल्दी दिखाता है।
- सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है।
इसे भी पढ़ें: हल्दी का पानी या दूध, जानें क्या है बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
हल्दी पानी या गुनगुना नींबू पानी: कौन सा बेहतर है?
न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, हल्दी पानी या गुनगुना नींबू पानी में से कोई एक ड्रिंक हर किसी के लिए बेस्ट नहीं होती है। यह पूरी तरह आपकी बॉडी, लाइफस्टाइल और हेल्थ गोल्स पर निर्भर करता है, जैसे:
- अगर आपके शरीर में सूजन, जोड़ों में दर्द या इम्यूनिटी कमजोर है तो हल्दी वाला पानी आपके लिए बेहतर विकल्प है।
- अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं और डाइजेशन में सुधार के साथ स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो गुनगुना नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
- अगर आप चाहे तो हफ्ते में अलग-अलग दिन दोनों ड्रिंक्स को पी सकते हैं, क्योंकि ये दोनों ही आपकी सेहत के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद हो सकता है।
निष्कर्ष
हल्दी वाला पानी और गुनगुना नींबू पानी दोनों के अपने-अपने अलग-अलग फायदे हैं। इसलिए, यह कहा अलग होगा कि एक पूरी तरह से दूसरे से बेहतर है। सही विकल्प वही है जो आपके शरीर को सूट करें और जिसे आप लंबे समय तक नियमित रूप से अपना सकें।
Image Credit: Freepik
FAQ
हल्दी का पानी कितने दिन पीना चाहिए?
आप हल्दी का पानी अपनी जरूरत के अनुसार पी सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए 14 से 21 दिन पिएं, नॉर्मल हेल्थ के लिए 20 से 30 दिन लगातार पिएं और पाचन को बेहतर बनाने के लिए 10 से 15 दिन तक इस पानी को पी सकते हैं।हल्दी का पानी किसे नहीं पीना चाहिए?
जिन लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन, खून पतला करने की दवा लेना, लिवर की समस्या या ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या है उन्हें हल्दी वाला पानी पीने से बचना चाहिए।हल्दी वाला पानी पीने के क्या फायदे हैं?
हल्दी वाला पानी पीने से इम्यून सिस्टम को बढ़ावा मिलता है, पाचन में सुधार होता है, सूजन कम होती है और स्किन चमकदार बनती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 10, 2026 10:37 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jan 10, 2026 10:37 IST
Modified By : Katyayani TiwariJan 10, 2026 10:37 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dt Rakshita Mehra