Doctor Verified

बच्चों को पिलाएं जामुन का काढ़ा, उनकी सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे

दस्त, पेट में कीड़े या उल्टी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप बच्चों को जामुन खिला सकते हैं, आइए जानते हैं बच्चों के लिए जामुन खाने के क्या फायदे हैं? 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को पिलाएं जामुन का काढ़ा, उनकी सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे


बारिश के मौसम में बाजार में आपको जामुन का फल आसानी से मिल जाएगा। यह फल बच्चों से लेकर बड़े सबको बहुत पसंद है। जामुन कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है। जामुन में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, सोडियम, विटामिन सी, कैल्शियम और एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जामुन काफी फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट डॉ. निताशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बच्चों को जामुन का काढ़ा पिलाने के फायदे (Jamun Benefits For Children) और तरीका बताया है। 

बच्चों को जामुन काढ़ा पिलाने के फायदे 

    • जामुन का ये काढ़ा पीने से बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या को कम किया जा सकता है। जामुन के प्राकृतिक एंटी-पैरासिटिक गुण पेट के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। जामुन में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो बच्चों के पेट को साफ करने और पाचन को बेहतर बना सकते हैं। 

  • जामुन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स के गुण पाए जाते हैं, जो आंखों के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, पिग्मेंटेशन, काले धब्बों और घेरों को कम करने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चे को हो रही है उल्टी-दस्त की समस्या, तो जानें उसे क्या खिलाना-पिलाना चाहिए? 

  • बच्चों में दांत पीसने की समस्या पाचन संबंधी समस्याओं या तनाव के कारण होती है। ऐसे में जामुन का सेवन उनके नर्वस सिस्टम को शांत करने और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद कर सकता है, जो दांत पीसने की समस्या को कम कर सकता है। 
  • जामुन में कसैले गुण होते हैं, जो टिशू को कसने और ग्रंथियों को सही ढंग से काम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे बच्चों के मुंह से ज्यादा लार आने की समस्या को रोका जा सकता है। 
  • बच्चों में अगर उल्टी और मतली की समस्या हो तो जामुन का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, जामुन के पाचन गुण पेट को शांत करने और उल्टी जैसा महसूस होने की समस्या को कम करने का काम करता है। 
  • अगर बच्चे को बार-बार दस्त की समस्या हो रही हो तो भी आप उन्हें जामुन का ये काढ़ा पीने के लिए दे सकते हैं। जामुन में कसैले और रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जो मल को मजबूत करने में मदद करते हैं, जिससे दस्त की समस्या से राहत मिल सकती है। 

जामुन काढ़ा कैसे तैयार करें? 

सामग्री-

  • ताजा या सूखा जामुन- 8 
  • पानी- 1 कप
  • शहद या गुड़- स्वाद के लिए 

इसे भी पढ़ें: द‍िमाग के व‍िकास के ल‍िए बच्‍चों की डाइट में शाम‍िल करें प‍िस्‍ता, जानें फायदे 

काढ़ा बनाने की विधि- 

  • ताजे या सूखे जामुन को लगभग 10 मिनट के लिए पानी में उबालें।
  • अब इसमें से ठोस पदाार्थों को निकालने के लिए मिश्रण को छान लें। 
  • इस तरल पदार्थ को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • अगर आप चाहे तो इसमें शहद या गुड़ भी मिला सकते हैं 
  • बच्चे को जामुन का काढ़ा थोड़ी मात्रा में ही पिलाएं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Nitasha Gupta (@dr.nitasha_gupta)

बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए किसी भी घरेलू उपाय का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें। 

Image Credit: Freepik

Read Next

क्या मानसून में अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version